IEC Cmho khandwa

IEC Cmho khandwa Official Handle Of Cmho Khandwa

मौसमी बिमारियो के बचाव की जानकारी स्कुली बच्चों को दी गई        खण्डवा। बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया एव...
06/08/2026

मौसमी बिमारियो के बचाव की जानकारी स्कुली बच्चों को दी गई
खण्डवा। बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया एवं अन्य जल जनित बीमारीयाँ न हो व उनके होने से रोकने के लिये हमें क्या करना है, क्या न करना है एवं इन बीमारीयों के कारण, लक्षण, जाॅच-उपचार व बचाव व रोकथाम के लिए 6 अगस्त गुरुवार को शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय घासपुरा में स्कूल स्वास्थ्य गतिविधि का आयोजन कर छात्र-छात्राओं एवं षिक्षकों को मलेरिया अधिकारी श्री करण सिंह भूरिया ने बताया कि घर व आसपास तथा स्कूल परिसर में मच्छर के पैदा होने वाले स्थानों, ड्रम, कूलर, गमले, सीमेंट टैंक, नारीयल की खोल, छत का कबाड़, खुली टंकीयाँ, गेलरी, टूटे-फूटे बर्तन, सार्वजनिक बागीचा, सार्वजनिक शौचालय आदि में पानी जमा न होने दे, साप्ताहिक साफ सफाई कर मच्छर पैदा होने से रोकने का उपाय, मच्छरों के काटने से बचाव हेतु जालीदार दरवाजे खिड़कीयाॅ लगाने, मच्छरदानी का उपयोग करने, नीम की पत्ती का धुॅआ करने, मच्छर रोधी क्रीम व क्वाइल का उपयोग बचाव के तरीके अपनायें। श्री भूरिया ने कहा कि जब मलेरिया, डेंगूू, चिकुनगुनिया जैसी लक्षणों के बुखार आने पर तुरंत आषा, ए.एन.एम अथवा नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में जाकर रक्त की जाॅच करवाने व मलेरिया पाये जाने पर मलेरिया का पूर्ण उपचार की सलाह दी गयी। इसी प्रकार डेंगू, चिकुनगुनिया बुखार के लक्षणों का बुखार होने पर अधिक से अधिक पानी व तरल पेय का उपयोग करने, एस्प्रीन डिस्प्रीन जैसी दर्द निवारक दवाओं का उपयोग न करते हुए डाॅक्टर की सलाह से उपचार लेने हेतु सलाह दी गयी।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Rajendra Shukla
Narendra Shivaji Patel
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
State Iecbureau
Collector Office Khandwa
PRO Khandwa


जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 269 बंदीयों का हेंड हेल्ड एक्सरे कियाखण्डवा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तहत् 5 ...
05/08/2026

जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 269 बंदीयों का हेंड हेल्ड एक्सरे किया

खण्डवा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तहत् 5 अगस्त बुधवार को जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 269 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस.एस. राठौड़ ने बताया कि शिविर में 269 बंदियों का हेंड हेल्ड एक्सरे, एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी की जांच की गई है। यह शिविर जिला जेल अधीक्षक श्री डी.के. सारस एवं जिला जेल चिकित्सक के सहयोग से किया जा रहा है। डाॅ. राठौड़ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बंदियों में टीबी सहित अन्य संक्रामक रोगों की शीघ्र पहचान कर समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करना है। यह शिविर 8 अगस्त तक जिला जेल में रहेगा। शिविर में, परामर्शदाता श्री जितेन्द्र प्रजापति, श्री कन्हेया भालराय, एसटीएलएस श्री हरिकेश लाड, श्रीमति स्मिता रंगारकर, एक्सरे टेक्निशियन श्री जावेद हुसैन व अन्य कर्मचारियों द्वारा सेवाएं दी गई।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Rajendra Shukla
Narendra Shivaji Patel
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
State Iecbureau
Collector Office Khandwa
PRO Khandwa


"जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य" विषय पर दिया गया प्रशिक्षण        खंडवा 5 अगस्त 2026, राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं...
05/08/2026

"जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य" विषय पर दिया गया प्रशिक्षण

खंडवा 5 अगस्त 2026, राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारियो को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में जलवायु परिवर्तन के कारण नागरिकों में बढ़ रहे स्वास्थ्य जोखिमों से निपटने के लिए नोडल अधिकारी डाॅ. योगेश शर्मा ने अधिकारी कर्मचारियो को हीटवेव और लू से बचाव, पहचान और उसके प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। प्रशिक्षण में उन्होंने वायु प्रदूषण, बाढ़ और सूखे का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव, डेंगू, मलेरिया की रोकथाम और निगरानी ,जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियो के संबंध में जानकारी दी।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Rajendra Shukla
Narendra Shivaji Patel
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
State Iecbureau
Collector Office Khandwa
PRO Khandwa

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् चिकित्सा अधिकारियों को दी ट्रेनिंग       खंडवा 5 अगस्त 2026, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण...
05/08/2026

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् चिकित्सा अधिकारियों को दी ट्रेनिंग

खंडवा 5 अगस्त 2026, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय के मीटिंग हाॅल में जिलें के चिकित्सा अधिकारियों को तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वालें दुष्प्रभावों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ. पी. जुगतावत ने चिकित्सा अधिकारियो को अस्पताल में आने वाले मरीजों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों की जानकारी देकर उन्हें इन उत्पादों का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान जिला परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ.रश्मि कौशल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी भी मौजूद थें।
नोडल अधिकारी डाॅ. सुजीत वर्मा ने प्रशिक्षण में बताया कि चबाने वाला तंबाकू का अत्याधिक उपयोग चिंतनीय है। तंबाकू के सेवन से कैंसर समेत कई बीमारियां हो रही हैं, इसलिए तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता लाना भी बहुत जरूरी है। सबसे आवश्यक है कि युवा पीढ़ी को तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से बचाएं। इसके लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू एक धीमा जहर है, तम्बाकू के खाने या धूम्रपान करने से होने वाले नुकसान बहुत है जबकि फायदा कुछ भी नहीं । कैंसर होने पर आर्थिक हानि तो होती ही है, पूरा परिवार भी बिखर जाता है । तम्बाकू एवं तम्बाकू युक्त गुटको के निरंतर सेवन से ओरल कैंसर जैसे असाध्य रोग से ग्रस्त होकर बहुत से देशवासी असमय काल के गाल में समा रहे है।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Rajendra Shukla
Narendra Shivaji Patel
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
State Iecbureau
Collector Office Khandwa
PRO Khandwa

***co

सीएचओ व एएनएम द्वारा धात्री महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताया जा रहा  खण्डवा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ओ...
04/08/2026

सीएचओ व एएनएम द्वारा धात्री महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताया जा रहा

खण्डवा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि 1 से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह के तहत् 4 अगस्त मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैयद्पुर खैगावड़ा, कुमठी व बड़गाव गुर्जर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व और उसके लाभ संबंधी जानकारी दी गई।
स्तनपान जीवन का आधार एवं पोषण है शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करवाने और प्रसव के तुरंत बाद 3 से 4 दिन तक निकलने वाला पीडा गाढ़ा दूध कोलस्ट्रम नवजात शिशु को कई बीमारियो से लड़ने की ताकत देता है और माॅं का पहला दूध शिशु का पहला टीका होता है। जन्म से प्रथम छः माह तक शिशु को सिर्फ माॅ का दूध ही पिलाना चाहिये । मां का दूध शिशु के लिए सम्पूर्ण आहार है शिशु को निमोनिया तथा दस्त से बचाता है, शिशु को आगे जीवन में होने वाले गैर संचारी रोगों के खतरे को कम करता है, मानसिक विकास में वृद्धि करता है, शिशु को जन्म के 1 घण्टे के अन्दर स्तनपान अवश्य शुरू करें, 6 माह के बाद शिशु को धीरे-धीरे उपरी आहार जिसमें मस्ला हुआ केला, आलू, खिचड़ी आदि देवें साथ ही मां बच्चे को कम से कम दो 2 वर्षो तक स्तनपान जारी रखें। स्तनपान और उचित अनुपूरक आहार देने से बच्चो मंे कुपोषण रोकने मे मदद मिलती है, बच्चो को विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सकता है साथ ही स्तनपान करवाने से माॅ के स्वास्थ्य में भी फायदा होता है।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Rajendra Shukla
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
State Iecbureau
Collector Office Khandwa
PRO Khandwa






#विश्व_स्तनपान_दिवस
#खंडवा
#स्वास्थ्य_जागरूकता

विश्व स्तनपान सप्ताह1 से 7 अगस्त, 2026माँ का दूध केवल भोजन नहीं, बल्कि शिशु के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच भी  है। यह शिशु...
04/08/2026

विश्व स्तनपान सप्ताह
1 से 7 अगस्त, 2026

माँ का दूध केवल भोजन नहीं, बल्कि शिशु के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच भी है। यह शिशु को आवश्यक पोषण देता है और सामान्य संक्रमणों से बचाने में मदद करता है।
आइए ... इस विश्व स्तनपान सप्ताह में माँ के दूध के महत्व का प्रचार करे ... पहले 6 महीने तक केवल माँ का दूध - यही है हर शिशु का सबसे बड़ा उपहार..

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Rajendra Shukla
Narendra Shivaji Patel
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
State Iecbureau
Collector Office Khandwa
PRO Khandwa






#विश्व_स्तनपान_दिवस
#खंडवा
#स्वास्थ्य_जागरूकता

गर्भवतियों में एनिमिया का बेहतर प्रबंधन करे- डॉ. बाकोरिया   खंडवा। 3 अगस्त सोमवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.डी.बाक...
03/08/2026

गर्भवतियों में एनिमिया का बेहतर प्रबंधन करे- डॉ. बाकोरिया

खंडवा। 3 अगस्त सोमवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.डी.बाकोरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में सुपरवाइजर,सीएचओ व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि क्षेत्र में नियमित रुप से भ्रमण कर गर्भवति महिलाओं की समय पर चार जांच करने व सीवर एनिमिया, मॉडरेट एनिमिया तथा पीआईएच का बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवति महिलाओं व उनके परिजनों की नियमित काउंसलिग की जाये तथा हाईरिस्क गर्भवति महिलाओं को प्रतिमाह की 9 व 25 तारीख को लगने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में स्त्री रोग विशेषज्ञों से परामर्श व जांच करवायें। इस दौरान प्रभारी बीएमओ डॉ. प्रकाश पटेल, डीपीएचएनओ श्रीमति निशा पाटील, बीपीएम, बीसीएम उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Rajendra Shukla
Narendra Shivaji Patel
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Collector Office Khandwa
PRO Khandwa


मोतियाबिंद के 55 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा---राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम तहत 3 अगस्त सोमवार को वि...
03/08/2026

मोतियाबिंद के 55 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा
---
राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम तहत 3 अगस्त सोमवार को विकासखण्ड पंधाना के अंतर्गत प्राथ. स्वा. केन्द्र बोरगांव बुजुर्ग व उपस्वास्थ्य केन्द्र बगमार में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि बोरगांव व बगमार में कुल 125 लोगो की आंखों की जांच की गई, जिसमें से मोतियाबिंद के कुल 55 चिन्हित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चोईथराम नेत्रालय इंदौर भेजा गया है। इंदौर में उनका निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कर रहने, खाने पीने व दवाईयों की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने शिविर मेे आये मरीजों को उनकी आँखों की देखभाल के संबंध में समझाइश भी दी।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Rajendra Shukla
Narendra Shivaji Patel
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
State Iecbureau
Collector Office Khandwa
PRO Khandwa



बसंत ने रक्तदान किया और सभी से अपील भी की----ग्राम गुड़ी निवासी 42 वर्षीय बसंत पांचाल ने सोमवार को जिला अस्पताल खंडवा में...
03/08/2026

बसंत ने रक्तदान किया और सभी से अपील भी की
----
ग्राम गुड़ी निवासी 42 वर्षीय बसंत पांचाल ने सोमवार को जिला अस्पताल खंडवा में 7 वी बार रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान करने के बाद सभी से रक्तदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करके हम किसी बीमार या घायल व्यक्ति की जान बचा सकते हैं।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Rajendra Shukla
Narendra Shivaji Patel
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
State Iecbureau
Collector Office Khandwa
PRO Khandwa



"माँ का दूध बच्चे के लिए अनमोल उपहार है"          - विधायक श्रीमती तन्वे "विश्व स्तनपान सप्ताह" के तहत जिला अस्पताल में ...
02/08/2026

"माँ का दूध बच्चे के लिए अनमोल उपहार है"
- विधायक श्रीमती तन्वे

"विश्व स्तनपान सप्ताह" के तहत जिला अस्पताल में कार्यक्रम संपन्न

खंडवा 2 अगस्त 2026, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अगस्त माह के पहले सप्ताह में "विश्व स्तनपान सप्ताह" मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला अस्पताल सह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा की नवजात गहन चिकित्सा इकाई में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित प्रसूताओ एवं गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि डिलीवरी के एक घंटे के भीतर बच्चे को स्तनपान अवश्य करवाएं, क्योंकि डिलीवरी के पश्चात मां के दूध में जो गाढ़ा पीला पदार्थ निकलता है, वह बच्चे का पहला टीका है, और वह गाढ़ा पीला पदार्थ बच्चों के लिए अमृत के समान होता है क्योंकि यह बच्चे को बीमारियों से बचाता है l उन्होंने उपस्थित गर्भवती महिलाओं से कहा कि पौष्टिक आहार के अलावा फल फ्रूट का भी सेवन करें, और समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं। विधायक श्रीमती तन्वे ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं को सलाह दी कि आयरन फोलिक एसिड की गोलियां अवश्य लें, क्योंकि मां स्वस्थ रहेगी तभी तो बच्चा भी स्वस्थ होगा। उन्होंने ऐसी प्रसुताओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया, जिन्होंने कि अपने बच्चे को जन्म के 1 घंटे के भीतर स्तनपान करवाया था।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रश्मि कौशल ने इस अवसर पर कहा कि माँ का पीला व गाढ़ा कोलोस्ट्रम वाला दूध नवजात शिशु के लिए एकदम सटीक आहार है। उन्होंने कहा कि बच्चे को लगातार छह महीने की अवस्था तक स्तनपान कराने की सलाह दी। डॉक्टर कौशल ने महिलाओं को समझाईश दी कि दूध पिलाने के बाद बच्चे को डकार अवश्य दिलवाएं । उन्होंने कहा कि शिशु को छह महीने की अवस्था के बाद और दो वर्ष तक स्तनपान कराने के साथ-साथ पौष्टिक पूरक आहार दिया जाना चाहिए l
सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल ने इस अवसर पर कहा कि शिशु को 6 महीने तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए, उसे घुट्टी, पानी एवं अन्य किसी भी प्रकार का काढ़ा आदि नहीं देना चाहिए l स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कोमल छाबड़ा ने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को समझाइश दी कि नवजात शिशु को पर्याप्त सुरक्षा, स्नेह तथा पोषण की आवश्यकता होती है, और स्तनपान इन सभी जरूरतों को पूरा करता है।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर रंजीत बडोले, डॉ लक्ष्मी डुडवे, डॉक्टर मिथुन कंसल, डॉक्टर दीपक पंचोरे और नंदा कानूनगो, नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे l

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Rajendra Shukla
Narendra Shivaji Patel
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
State Iecbureau
Collector Office Khandwa
PRO Khandwa

#विश्व_स्तनपान_दिवस #खंडवा #स्वास्थ्य_जागरूकता

Address

Khandwa
Khandwa
450001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IEC Cmho khandwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share