04/09/2026
🧹 स्वच्छता पखवाड़ा : स्वच्छता रैली एवं श्रमदान 🇮🇳
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, आईआईटी खड़गपुर में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वच्छता रैली एवं श्रमदान का आयोजन किया गया।
स्वच्छता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रेरक नारों एवं संदेशों द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रैली के उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर इसे दैनिक जीवन का संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया।
🌿 स्वच्छ विद्यालय—स्वस्थ विद्यार्थी—स्वच्छ भारत!
आइए, स्वच्छता को अपनी आदत बनाएँ और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
Ministry of Education
Kendriya Vidyalaya Sangathan