Zila Panchayat Khargone

Zila Panchayat Khargone Panchayat and Rural Development Khargone Panchayat and Rural Development Khargone MP

नवागत सीईओ सर द्वारा पदभार ग्रहण किया गया
28/02/2026

नवागत सीईओ सर द्वारा पदभार ग्रहण किया गया

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में की जा रही है । एडिशनल सी...
19/02/2026

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में की जा रही है । एडिशनल सीईओ श्री राजेश शाक्य एवं संबंधित जिला अधिकारी समस्त सीईओ जनपद उपस्थित ।

*संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन* 03/02/2026 मंगलवारभगवानपुरा ! नीति आयोग द्वारा संचालित सम्पूर...
04/02/2026

*संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

03/02/2026 मंगलवार

भगवानपुरा ! नीति आयोग द्वारा संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड भगवानपुरा में कलेक्टर जिला खरगोन के निर्देशानुसार सिरवेल CHC सेंटर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में टीबी, एनीमिया एवं मातृ स्वास्थ्य से संबंधित जांच की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं का ANC पंजीयन एवं परामर्श, प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर IES (आयरन एवं पोषण परामर्श) प्रदान किया गया।
शिविर में कुल 56 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें—
39 ANC (गर्भवती) महिलाएं,
13 बाल रोग (Pediatric) मरीज,4 मरीज मधुमेह (DM) एवं उच्च रक्तचाप (HTN) फॉलो-अप के शामिल रहे।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में ANM, आशा कार्यकर्ता, CHO एवं फार्मासिस्ट की सक्रिय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील वर्मा द्वारा कहा गया कि “संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आयोजित ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, टीबी व एनीमिया जैसी बीमारियों की समय पर पहचान करना तथा लोगों को निवारक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। नियमित जांच एवं परामर्श से गंभीर बीमारियों को प्रारंभिक अवस्था में ही रोका जा सकता है।”
यह शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण, रोगों की प्रारंभिक पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में संपूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्यों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल रही।

जिला पंचायत खरगोन में सक्षम जीवन *कौशल* कार्यक्रम अंतर्गत अनुभव साझाकरण कार्यशाला का हुआ आयोजनजनजातीय कार्य विभाग एवं नॉ...
02/02/2026

जिला पंचायत खरगोन में
सक्षम जीवन *कौशल* कार्यक्रम अंतर्गत अनुभव साझाकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

जनजातीय कार्य विभाग एवं नॉलेज पार्टनर मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत खरगोन में एक दिवसीय अनुभव साझाकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में संचालित कार्यक्रम के प्रभाव, विद्यार्थियों में आए सकारात्मक बदलावों तथा शिक्षकों द्वारा जमीनी स्तर पर प्राप्त अनुभवों को साझा करना रहा।

कार्यशाला में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री राकेश शाक्य ने उपस्थित शिक्षकों एवं मास्टर ट्रेनर्स का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा सक्षम कार्यक्रम को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु अत्यंत उपयोगी बताया। सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्री इकबाल आदिल हुसैन ने शिक्षकों से संवाद कर उनके अनुभव जाने एवं कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापूसिंह परिहार ने सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक मूल्यों के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं डाइट से सीनियर लेक्चरर स्वधा पंडित ने कहा कि सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम विद्यार्थियों को जीवन जीने की सही दिशा, आत्मनिर्भरता एवं व्यवहारिक समझ प्रदान करता है।

कार्यशाला में पर्यटन के नोडल अधिकारी नीरज अमझरे, pm poshan कि टास्क मैनेजर निर्मला कुशवाह, ऊ.मा.शि. निशा कुशवाह,परियोजना अधिकारी गोविंद मंडलोई,विभागीय अधिकारीगण, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि, सक्षम मास्टर ट्रेनर्स, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यक्रम से जुड़े अन्य हितधारकों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतिभागियों द्वारा विद्यार्थियों में जीवन कौशल, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता एवं व्यवहारिक परिवर्तन से संबंधित अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत विगत दो वर्षों से संचालित सक्षम कार्यक्रम की प्रगति एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रस्तुति असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर श्री असद शेख द्वारा दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक कविता आर्य जी, DPC श्री खेमराज सेन जी एवं सभी जनजातीय विकासखंड से BEO, BRC, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन से ट्रेनिंग मैनेजर प्रीति द्विवेदी, ब्लॉक मैनेजर राहुल यादव, कुंदन मंडलोई, राजेश गुप्ता, कादिर खान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मैनेजर राहुल यादव द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन ब्लॉक मैनेजर कुंदन मंडलोई ने किया।

झिरनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ
30/01/2026

झिरनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

जनपद पंचायत भगवानपुरा में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी,कर्मचारियों के साथ संपूर्णता 2.0 का शुभारंभ
30/01/2026

जनपद पंचायत भगवानपुरा में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी,कर्मचारियों के साथ संपूर्णता 2.0 का शुभारंभ

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर प्रभारी मंत्री जिला खरगोन श्री सारंग जी द्वारा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सहभागिता की गई ।...
26/01/2026

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर प्रभारी मंत्री जिला खरगोन श्री सारंग जी द्वारा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सहभागिता की गई । साथ ही खरगोन ,महेश्वर विधायक जी कलेक्टर, डीआईजी, एवं एसपी, अपर कलेक्टर, जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।

16 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर मैडम द्वारा मतदाता दिवस की शपथ दिलवाई गई, नए मतदाताओं को...
25/01/2026

16 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर मैडम द्वारा मतदाता दिवस की शपथ दिलवाई गई, नए मतदाताओं को इपिक कार्ड दिए गए, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया ।

संकल्प से समाधान अभियान के निमाड़ी गीत का विमोचन संकल्प से समाधान अभियान  दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 हेतु जिला प्रश...
19/01/2026

संकल्प से समाधान अभियान के निमाड़ी गीत का विमोचन

संकल्प से समाधान अभियान दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 हेतु जिला प्रशासन खरगोन द्वारा प्रचार प्रसार निमाड़ी गीत “भाई-बईण, काका-काकी, आओ रे आओ.... अच्छी-अच्छी योजना न को लाभ उठाओ l” कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल , अपर कलेक्टर रेखा राठौड़ ,सयुक्त कलेक्टर फरहान मजमदार , सयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी , अनुविभागी अधिकारी खरगोन वीरेंद्र कटारे , अतिरिक्त सीईओ राजेश शाक्य एवं जिला अधिकारियों द्वारा इस निमाड़ी गीत की सीडी का विमोचन समय सीमा बैठक में किया गया l
गीत के संयोजक श्री नीरज अमझरे तकनीकी सहायक जिला पंचायत द्वारा बताया गया कि जिले के साहित्यकार हरीश दुबे द्वारा इस गीत के बोल लिखे गए है l गीत में मुखड़े के साथ तीन अंतरे शामिल है, शिविर दिनांको की उद्घोषणा भी गीत के मध्य में की गई है l गीत में विकसित मध्यप्रदेश , अभियान की जानकारी, सुशासन - स्वराज एवं नर सेवा ही नारायण सेवा की थीम लिखी गई है l
जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग चार चरणों में शिविर लग रहे हैं l शिविर में अधिक से अधिक संख्या में हितग्राही पहुंचे इस हेतु इस गीत के माध्यम से पूरे जिले में प्रचार प्रसार किया जाएगा l

12/01/2026

संकल्प से समाधान अभियान की जानकारी कलेक्टर मैडम द्वारा दी गई

कार्य भार गृहणमुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पर अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर मैडम
07/01/2026

कार्य भार गृहण
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पर अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर मैडम

भारत सरकार सचिवालय के अधिकारियो ने किया जिले में भ्रमण भारत सरकार, सचिवालय प्रशिक्षण तथा प्रबंधन संस्थान द्वारा प्रायोजि...
18/12/2025

भारत सरकार सचिवालय के अधिकारियो ने किया जिले में भ्रमण

भारत सरकार, सचिवालय प्रशिक्षण तथा प्रबंधन संस्थान द्वारा प्रायोजित स्टेट अटेचमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 08.12.2025 से 19.12.2025 तक की अवधि में आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य जिलों में केन्द्र की योजनाएं एवं मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का अध्ययन करना है l प्रतिभागियों द्वारा जिला मुख्यालय से लेकर विकासखण्ड स्तर तक के अधिकारियों एवं हितग्राहियों से चर्चा कर प्रतिवेदन तैयार किया गया जिसे राज्य स्तर पर प्रशिक्षण के अंतिम दिवस प्रस्तुत किया गया ।
जिले में पधारे 13 सदस्य के इस दल को ग्राम बोथू के होम स्टे में रुकवाया गया l दल द्वारा प्रथम दिवस माहेश्वरी साडी निर्माण,टेक्सटाइल विलेज करियाखेड़ी एवं कसरावद में कृषक के खेत में लगे सोलर प्लांट का अवलोकन किया l द्वितीय दिवस में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की वाटर शेड परियोजना तथा मनरेगा,आजीविका मिशन के तहत ग्राम रजुर में किसान समृद्धि नर्सरी का अवलोकन किया l श्री राम कृपा जैविक फार्म का अवलोकन किया जिसमें थाई पिंक,रेड डायमंड अमरूद की वैरायटी देखी l
ग्राम के ही महेश पाटीदार के खेत में बहुवर्षीय अरहर एवं हल्दी ,अदरक प्राकृतिक खेती का अवलोकन भी किया गया उसके पश्चात कृषक सुविधा केंद्र में बोर्ड आफ डायरेक्टर के साथ चर्चा की गई शेड नेट,पोली हाउस,खेत तालाब का अवलोकन किया l ग्राम लिक्खी में स्व सहायता समूह की दीदियो से चर्चा कर भैंस पालन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी l
भ्रमण पश्चात जिला पंचायत सभागार में श्री आकाश सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से भेंट कर दल प्रमुख श्री अभिषेक कुमार ने अवगत कराया की शासन की योजनाओ का बहुत अच्छे से जिले में इम्प्लीमेंट हुआ है l ग्रामीण जनों के सामाजिक आर्थिक सुधर स्पष्ट नजर आता है l कृषको द्वारा उन्नत तरीको को अपनाया जा रहा है l जिले में पर्यटन और कृषि क्षेत्र में असीम सम्भावनाये है l
नीरज अमझरे तकनिकी सहायक एवं रमाकांत पाटीदार परियोजना अधिकारी द्वारा दल को भ्रमण कराया गया l श्री अमझरे ने बताया की दल में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय जैसे उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, वाणिज्य/उद्योग, नीति आयोग, मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मिनिस्ट्री ऑफ़ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी अटल अक्षय ऊर्जा, सेंट्रल वाटर कमीशन सेवा, मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग, मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स, वित्त-I अनुभाग, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, एयर मिनिस्ट्री ऑफ़ इनफार्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग, श्रम शक्ति, मिनिस्ट्री ऑफ़ इनफार्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग के सदस्य उपस्थित रहे l

Address

Khargone
451001

Opening Hours

Monday 12am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm

Telephone

+917282232880

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zila Panchayat Khargone posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share