Anganwadi Kendra,Mothli Chouraya

Anganwadi Kendra,Mothli Chouraya आंगनवाड़ी केन्द्र मोथली चौराया

07/06/2023
12/04/2023

बाल वाहिनियों के सुरक्षित संचालन के लिए स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित
यातायात पुलिस उपाधीक्षक एवं डीटीओ ने नियमों की पालना के दिए निर्देश
फ़ोटो संलग्न
उदयपुर 12 अप्रैल। शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुलभ वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराने की दृष्टि से राज्य में लागू बाल वाहिनी योजना में दिए निर्देशों की कड़ी अनुपालना के लिए बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई।
यातायात पुलिस उपाधीक्षक कुशल चोरडिया एवं जिला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा द्वारा ली गई इस बैठक मंे विद्यालयों के प्रतिनिधियों को सुरक्षित बाल वाहिनी संचालन हेतु निर्देश दिए गए।
इन निर्देशों की अनुपालना आवश्यक:
बाल वाहिनी संयोजक समिति की इस बैठक में विद्यालयों की बसों पर स्कूल बस लिखने, अनुबंधित बसों पर ऑन स्कूल ड्यूटी लिखने, बसों के अंदर ड्राइवर का नाम पता, लाइसेंस, वाहन स्वामी का नाम आदि लिखने, पाँच वर्ष के अनुभव प्राप्त व्यक्तियों को ही वाहन चालक के रूप में रखने, वाहनों में फर्स्ट एड किट की व्यवस्था रखने, चालकों द्वारा नियमानुसार खाकी वर्दी पहनने की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हर वाहन में जीपीएस लगाने, वाहनों का रखरखाव समुचित ढंग से करने, वाहन चालकों की सूची परिवहन कार्यालय को भिजवाने, वाहन चालकों की आँखों की जांच करवाने, रोड सेफ़्टी क्लब गठित करने को लेकर निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिस पर पुलिस उपाधीक्षक एवं डीटीओ द्वारा समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। विद्यालयों को चेतावनी दी गई कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ या लापरवाही होती पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा बसों का फिटनेस नहीं होने, चालकों द्वारा लापरवाही करने या अन्य प्रकार से नियमों की अवहेलना करने पर बसों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
---000---
फ़ोटो कैप्शन : बाल वाहिनी । बाल वाहिनी संयोजक समिति की बैठक लेते यातायात पुलिस उपाधीक्षक एवं डीटीओ।
---000---

बेटियों ने बढ़ाया भारत का मान...भारत की U-19 महिला क्रिकेट टीम ने U-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट ...
29/01/2023

बेटियों ने बढ़ाया भारत का मान...
भारत की U-19 महिला क्रिकेट टीम ने U-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर विश्व कप अपने नाम किया |
इस जीत को देखकर यह सुखद अहसास हो रहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट का भविष्य ऊर्जावान युवा खिलाड़ियों के हाथों में सुरक्षित है |
जय जय भारत 🇮🇳

27/01/2023

🇮🇳 तीन रंग का वस्त्र नहीं सिर्फ ये धवज देश की शान है।
हम सब भारतीयों के दिलों का स्वाभिमान है।🇮🇳

यही गंगा, यही हिमालय यही हिंद की जान है। तीन रंग में लिपटा हुआ अपना प्यारा ये हिंदुस्तान है। 🇮🇳

जब आँख खुले तो धरती हिन्दुस्तान की हो:
जब आँख बंद हो तो यादेँ हिन्दुस्तान की हो:

हम मर भी जाए तो कोई गम नही लेकिन, मरते वक्त मिट्टी हिन्दुस्तान की हो। 🇮🇳
आंगनवाड़ी केन्द्र मोथली चौराया की ओर से 74वा गणतन्त्र दिवस समारोह आयोजित किया गया दिनांक 26जनवरी 2023

Address

Main Road Government Primary School, Mothli Chouraya
Kherwara

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anganwadi Kendra,Mothli Chouraya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Anganwadi Kendra,Mothli Chouraya:

Share