Mothli Live News

Mothli Live News MothliLiveNews स्थानीय लोगों द्वारा ताजा खबर Mothli Live News

बारापाल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में लूटी गई ईको कार बरामद, थाना गोवर्धनविलासः- जिला पुलिस अध...
07/12/2022

बारापाल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में लूटी गई ईको कार बरामद,

थाना गोवर्धनविलासः- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकाश शर्मा के निर्देशानुसार, कुंदन कांवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर, भुपेन्द्र वृताधिकारी वृत गिर्वा व जितेन्द्र सिंह राठौड वृताधिकारी वृत झाडोल के सुपरविजन में संजीव स्वामी थानाधिकारी, गोवर्धनविलास व प्रभुलाल थानाधिकारी थाना झाडोल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना गोवर्धनविलास के प्रकरण संख्या 358/22 धारा 302,201,397,413,414 भादस में कार्यवाही करते हुए कार चालक हाफीज खान की हत्या कर उसकी ईको कार लूट कर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्तगण कुलदीप सिंह, विजय उर्फ उर्फ जिजू उर्फ चंदन मीणा, अनील मीणा उर्फ अंका मीणा व मनीष मीणा को गिरफतार किया गया है।

घटना का विवरणः-दिनांक 20.11.2022 को सुबह 07 बजे पुलिस थाना गोवर्धनविलास पर एक सूचना मिली की बारापाल के निचला गोयरा के जंगल में अंडरपास में एक अज्ञात व्यक्ति की लाष पडी हुई है। उक्त सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया गया। प्रथम दृष्टया किसी व्यक्ति की हत्या कर लाष को छुपाने के उदेष्य से उक्त स्थान पर लाकर लाष को छुपाया जाना प्रतित हुआ। जिस पर मौके पर फोटोग्राफी की जाकर अज्ञात लाष की षिनाख्तगी के प्रयास किये गये व जांच से उक्त लाष की पहचान हाफीज खान पिता सरवर खान उम्र 35 साल निवासी बिछीवाडा थाना फलासिया जिला उदयपुर के रूप में हुई। मृतक हाफीज खान पैसे से टैक्सी कार चालक होकर प्रतिदिन फलासिया-उदयपुर रूट पर इको कार चलाता है। जो हमेषा की तरह दिनांक 18.11.2022 सुबह 5.50 बजे फलासिया से इको कार में सवारी लेकर उदयपुर शहर के लिये रवाना हुआ था। जो उदयपुर षहर नही पहुंचे व ना ही शाम को वापस घर पर आये। उक्त घटना पर हाफीज खान के परिजनों द्वारा दिनांक 19.11.2022 को पुलिस थाना फलासिया पर एमपीआर संख्या 37/2022 दर्ज करवाई थी। परंतु दिनांक 20.11.2022 को गुमषुदा हाफीज खान की लाष बारापाल के जंगल में मिलने पुलिस थाना गोवर्धनविलास पर प्रकरण संख्या 358/2022 धारा 302,201,397,413,414 भादस दर्ज किया जाकर उक्त घटना कारीत करने वाले अज्ञात मुल्जिमान की तलाष प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासः- उक्त घटना के पष्चात उच्चाधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण कर उक्त घटना के शीघ्र खुलासा करने के लिए एक विषेष पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त पुलिस टीम द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देषन में जांच के दौरान यह तथ्य सामने आये की दिनांक 18.11.2022 को सुबह करीब 5.45-5.55 के मध्य फलासिया में 03 अज्ञात मुल्जिमानों द्वारा हाफीज खान की इको कार को स्पेषल किराये से लेकर गये थे। जिस पर फलासिया से बारापाल की तरफ आने वाले सभी मार्गो पर करीब 80 किलोमीटर के मार्ग में लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तो यह तथ्य सामने आये की दिनांक 18.11.2022 को सुबह करीब 5.45-5.55 के मध्य फलासिया में 03 अज्ञात मुल्जिमानों द्वारा हाफीज खान की इको कार को स्पेषल किराये से लेकर गये थे। जिन्होने रास्ते में टैक्सी चालक के सिर में 03 गोली मारकर हत्या कर दी व लाष को ठिकाने लगाने के लिए बारपाल के जंगलो में लाष को लेकर चले गये। पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकल, सीसीटीवी कैमरे, संदिग्धगणों से पूछताछ व तकनीकी आधार पर जांच की गई तो उक्त घटना कन्हैया लाल उर्फ कन्नू निवासी पाटीया फलासिया, कुलदीप सिंह निवासी मालपुर, चंदवास झाडोल व उनके एक अन्य साथी द्वारा किया जाना ज्ञात आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कुलदीप सिंह को फलासिया के जंगल से गिरफतार कर लिया गया व कन्हैया लाल उर्फ कन्नू व एक अन्य युवक की तलाष जारी है व लूटी गई कार खरीदने वाले विजय उर्फ जीजू उर्फ चंदन मीणा व अनिल लटठा उर्फ अंका निवासीयान भीलोडा जिला अरावली गुजरात को गिरफतार किया गया व उक्त वाहन बेचने में मध्यस्था करने वाले मनीष मीणा निवासी धरतीदेवी थाना फलासिया उदयपुर को भी गिरफ्तार किया गया है।

तरीका वारदातः- मुख्य आरापी कन्हैया लाल उर्फ कन्नू, कुलदीप सिंह व उनके एक अन्य साथी द्वारा कोई वाहन लूट कर गुजरात में बेचने की योजना बनाई। उसके बाद तीनों अभियुक्तगण मुताबिक योजना दिनांक 18.11.22 को सुबह 5.40 बजे फलासिया गांव में मिलते है। फलासिया गांव में टैक्सी स्टैण्ड पर पहुंच कर चालक हाफीज खान से उदयपुर चलने के लिए उक्त इको कार को स्पेषल किराये किया गया। जिसमें उक्त तीन सवारी के अतिरिक्त अन्य कोई सवारी नही लेनी थी। सुबह करीब 5.50 पर फलासिया से रवाना होकर तीनों पई गांव के आसपास पहुंचे। जहां पर योजना के मुताबिक पैषाब करने के बहाने से कार को रूकवाई। जिस पर अभियुक्त कुलदीप सिंह व अन्य साथी कार से निचे उतरे तभी योजना के अनुसार मुख्य अभियुक्त कन्हैया लाल उर्फ कन्नू ने चालक सीट पर बैठे कार चालक हाफिज खान के कान व गर्दन के बिच में लगातार तीन गोली मार कर उस की हत्या कर दी व लाष को कार के आगे की सीट के निचे की तरफ डाल दी व कुलदीप सिंह द्वारा उक्त इको कार की ड्राईवर सीट पर बैठकर इको कार लेकर रवाना होकर जंगल के रास्ते पई, कुम्हारिया खेडा, खजुरी बारापाल, खरपीणा, चांदणी से बारापाल निचला गोयरा पहुंच कर जंगल में बने अंडरपास के निचे छुपा कर इको कार लेकर हाईवे पर आने वाले टोल-नाको से बचते हुए, भीलोडा गुजरात की तरफ चले गये व उक्त लूटी गई इको कार मनीष मीणा की मध्यस्ता से भीलोडा गुजरात निवासी विजय उर्फ जिजू उर्फ चंदन मीणा व अनिल लटठा उर्फ अंका को 80,000रू में बेच दी। जिस पर अनिल लटठा उर्फ अंका द्वारा मृतक की इको कार का इंजन व अन्य पार्टस खुर्द-बुर्द कर स्वंय की पुरानी इको कार में लगा लिये व अन्य पार्टस को छुपा कर रख दिये।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के नाम पतेः-
01.कुलदीप सिंह पिता इन्द्र सिंह निवासी मालपुर,चंदवास थाना झाडोल हाल बलिया फला थाना फलासिया जिला उदयपुर।
02. विजय उर्फ जीजू उर्फ चंदन मीणा पिता रामजी निवासी मजगामा थाना प्रतापपुर जिला चित्रा झारखण्ड हाल अमली बाजार थाना भीलोडा जिला अरवली गुजरात।
03. मनीष मीणा पिता काना मीणा निवासी धरतीदेवी थाना फलासिया जिला उदयपुर।
04. अनिल लटठा उर्फ अंका पिता रजनी कांत निवासी महेरू-जसवंतपुरा थाना भीलोडा जिला अरवली गुजरात।

आपराधिक रिकॉर्डः- गिरफतारशुदा मुल्जिमान के विरूद्व निम्न प्रकरण दर्ज है।
01.विजय उर्फ जीजू उर्फ चंदन के विरूद्व हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट के कुल 21 प्रकरण दर्ज है।
02. कुलदीप सिंह के विरूद्व ब्लातकार व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में 01 प्रकरण दर्ज है।
03. अनिल लटठा उर्फ अंका के विरूद्ध अपहरण का 01 प्रकरण दर्ज है।

उप जिला प्रमुख उदयपुर की आई.डी/फेसबुक क्लोन कर लोगों से ऑनलाईन ठगी करनेके मामले में अभियुक्त गिरफ्तार थाना गोगुन्दाः-दिन...
10/11/2022

उप जिला प्रमुख उदयपुर की आई.डी/फेसबुक क्लोन कर लोगों से ऑनलाईन ठगी करनेके मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

थाना गोगुन्दाः-दिनांक 05.11.2022 को पुष्कर तेली पुत्र पन्नालाल तेली उप जिला प्रमुख,उदयपुर निवासी सदर बाजार, गोगुन्दा, उदयपुर ने पेश रिपोर्ट की कि दिनांक 05.11.2022 को पता चला कि मैल आई.डी. किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक करके प्रोफाईल व आईडेन्टी चुरा कर वॉटसअप नम्बर 7008412250 पर चुराई हुई प्रोफाईल फोटो लगाकर स्वंय को पुष्कर तेली उप जिला प्रमुख,उदयपुर बताकर परिचित लोगो को धोखे में रख उनसे रुपयों की मांग की।

जिस पर परिचित गणेश देवडा व अन्य लोगो ने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गये यु.पी.आई बार कोड 8159831866/ पर रूपये भेज दिये। इस प्रकार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी आई.डी. को हैक करके प्रोफाईल व आईडेन्टी चुरामेरे परिचित गणेष देवडा व अन्य लोगों से धोखे में रख रूपये ले लिये।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकासशर्मा द्वारा साइबर अपराधोंपर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयव भुपेन्द्र वृताधिकारी वृत गिर्वाके सुपरविजन में योगेन्द्र कुमार व्यास थानाधिकारी थाना गोगुन्दा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से अभियुक्त असलम खान पुत्र सरसा खान निवासी नया बासी का मोहल्ला, गांव अलापुर, अकबरपुर, जिला अलवरको अकबरपुर, अलवर से डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्त ने प्रकरण के प्रार्थी व अन्य लोगो की फेस बुक आईडी को क्लोन कर लोगों को धोखे में रख उनसे युपीआई/फोन-पे/गुगल-पे/पेटीएम के माध्यम से रूपये लेना स्वीकार किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

तरीका वारदातः-अभियुक्त असलम खान मोबाइल एप्प के जरिये फेसबुक आई.डी. को क्लोन कर उसी व्यक्ति की प्रोफाईल फोटो चुरा किसी दुसरे मोबाईल नम्बर से वॉटसअप अकाउण्ट बना कर संबधित व्यक्ति के फेसबुक दोस्तो को वॉटसअप के जरिये मैसेज भेजकर कई प्रकार के बहाने बना लोगों को झांसे में लेकर आरोपी द्वारा भेजे गये क्यु.आर. कोड पर चालाकी से रूपये ट्रांसफर करा लेता था।

हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार  थाना नाईः-दिनांक 30.10.2022 कोप्रार्थी श्री दलपत पिता श्री ...
07/11/2022

हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना नाईः-दिनांक 30.10.2022 कोप्रार्थी श्री दलपत पिता श्री हिरा जी निवासी थल, फला बुझड़ा, नाई, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरे भाई लक्ष्मण की श्याम लाल पिता कन्हैयालाल निवासी बुझड़ा, कैलाश पिता भगा जी निवासी कोडियात, हेमन्त पिता मन्ना लाल निवासी कोडियात, नारायण पिता डालु निवासी कोडियात और अन्य दो व्यक्ति ने बेसबॉल, तलवार लातों घुस्सों से मारपीट कर हत्या कर दी। इस घटना में प्रयुक्त बोलेरो पप्पी उर्फ खेमराज चला रहा था जो लेकर उक्त जनों को ले भागा है, बोलेरो में देवीलाल बैठा था। यह सब बात चश्मदीद गवाह महेन्द्र ने मुझे बतायी। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण अन्तर्गत धारा 143,147,148,149,341,302 भादस. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

प्रकरण में पूर्व में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चूका है।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा प्रकरण में शेष अभियुक्तों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व भुपेन्द्र वृताधिकारी, वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्याम सिंह रत्नु थानाधिकारी नाई मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से शेष अभियुक्त 01. श्यामलाल उर्फ श्यामा पिता स्व. कन्हैयालाल निवासी खेमच खेडा, बुझडा 02. हेमन्त पिता मन्नालाल निवासी बिचला, फला कोडियात, व 03. जितेन्द्र पिता धर्मा निवासी काया, गोवर्धनविलास, उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी मंत्री ने बीस सूत्री कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक लीआमजन को मिले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्...
02/11/2022

प्रभारी मंत्री ने बीस सूत्री कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक ली
आमजन को मिले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का समुचित लाभ -प्रभारी मंत्री
हर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, प्रभावी क्रियान्विति करें -प्रभारी मंत्री
फोटो संलग्न
उदयपुर 1 नवम्बर। राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने मंगलवार को बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को समस्त योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अंतर्गत निजी चिकित्सालयों द्वारा मनमानी की शिकायतों को गंभीरता से लिया एवं चिकित्सा विभाग को नियमानुसार जांच करने के निर्देश दिए।
हर पंजीकृत अस्पताल में हो चिरंजीवी मित्र
जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने अस्पतालों में चिरंजीवी मित्रों के माध्यम से लाभार्थियों को जागरूक करने हेतु भी कहा। जाट ने कहा कि निजी चिकित्सालयों में चिरंजीवी मित्रों द्वारा पात्र व्यक्तियों को उस अस्पताल में उपलब्ध सभी पैकेज की जानकारी दी जानी चाहिए और साथ ही कोई समस्या होने पर पात्र मरीज की पूरी मदद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र व्यक्ति को लाभ दिलवाना हम सभी का कर्तव्य है और इसमें कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को चिरंजीवी योजना में पंजीयन से वंचित लोगों को शीघ्र पंजीयन करवाने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा। बैठक में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, जिला परिषद् सीईओ मयंक मनीष, एडीएम ओ पी बुनकर, राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या, जिला स्तरीय समिति के सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने बैठक में सभी को दीपावली की शुभकामना दी।
कन्यादान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार हो
जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट और कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बैठक में कन्यादान योजना की समीक्षा करते हुए कम आवेदन प्राप्त होने पर चिंता जाहिर की और कहा कि अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों से आवेदन लें जिससे कि कन्याओं के विवाह पर पात्र लोगों को अनुदान मिल सके। इसके अलावा मंत्री जाट ने सिलिकोसिस नीति की समीक्षा करते हुए संतुष्टि जाहिर की। पालनहार योजना के बारे में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 18837 पालनहार स्वीकृत किए गए हैं जिनसे 30872 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं एवं मात्र 6 आवेदन ही लंबित है।
रिप्स योजना से विभिन्न उद्योग हो रहे लाभान्वित
उद्योग विभाग के जीएम ने उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु प्रदेश में लागू रिप्स योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक इस योजना अंतर्गत 85 प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। इसी प्रकार से विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के आर मीना ने मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 36500 कृषकों को जीरो रूपए के बिजली बिल जारी हुए हैं एवं इस योजना में जिले ने काफी प्रगति की है। मंडी सचिव मदन गुर्जर द्वारा राजस्थान कृषि प्रसंस्करण योजना की जानकारी देते हुए स्वीकृत आवेदनों के बारे में बताया एवं योजना के लाभ, अनुदान, पात्रता आदि की जानकारी दी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना की प्रगति से अवगत कराया गया। नगरीय विकास विभाग द्वारा इंदिरा रसोई योजना की प्रगति की जानकारी साझा की गई। बैठक में जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, बीसूका की राज्य स्तरीय समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, समाजसेवी गोपाल शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, श्रीमती सज्जन कटारा सहित बीसूका की जिला स्तरीय समिति के अन्य गणमान्य सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
--000--
फोटो केप्शन: मीटिंग इंचार्ज मिनिस्टर/बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक
--000--

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के क्लस्टर लेवल फेडरेशन के लीडर्स को आत्मनिर्भर बनाने, उनका एवं विकास अधिकारियों का...
01/11/2022

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के क्लस्टर लेवल फेडरेशन के लीडर्स को आत्मनिर्भर बनाने, उनका एवं विकास अधिकारियों का पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमतावर्धन, जागरूक करने हेतु प्रदेश में संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशालाएं 2 नवम्बर से प्रारम्भ होंगी।

मुख्य प्रवक्ता विनोद पिता मन्नाराम पर जानलेवा हमला किया गया दिनांक 21/05/2022जिसका स्थानीय पुलिस खेरवाडा द्वारा कोई कार्...
29/10/2022

मुख्य प्रवक्ता विनोद पिता मन्नाराम पर जानलेवा हमला किया गया दिनांक 21/05/2022जिसका स्थानीय पुलिस खेरवाडा द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गाई है।

28/10/2022

कानिस्टेबल भर्ती 2021
शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा शुक्रवार से
उदयपुर, 27 अक्टूबर। कानिस्टेबल भर्ती वर्ष 2021 टीएसपी/नोन टीएसपी उदयपुर की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं माप तौल परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर, शुक्रवार से 6 नवम्बर 2022 तक चेटक सर्कल स्थित महाराणा भूपाल स्टेडियम, उदयपुर में आयोजित की जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता एवं माप तौल परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना ई-प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र एवं पूर्व में निकाली गई विज्ञप्ति के बिन्दु संख्या 11 में उल्लेखित प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तिथि व समय का अंकन किया गया है। अभ्यर्थी को अपने साथ राजकीय चिकित्सक का शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ में भाग लेने के लिए शारीरिक रूप से योग्य होने का प्रमाण पत्र एवं ऑनलाईन भरे गए आवेदन का प्रिंट अनिवार्य रूप से लाना होगा।
--000--

27/10/2022
27/10/2022

कोविड मृतक आश्रितों को आवेदन समय सीमा में एक बारीय छूट
उदयपुर 27 अक्टूबर। प्रदेश की मुख्य सचिव ने कोविड-19 में मृतकों के आश्रितों को दी जाने वाली सहायता के संबंध में समीक्षा करते हुए समस्त पुरानें प्रकरणों को एक बारीय छूट प्रदान करने के निर्देश दिए है। वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान कोविड-19 वायरस से संक्रमित रोगी की मृत्यु होने पर मृतकों के आश्रितों को एक्स ग्रेशिया सहायता राशि के रूप में 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है।
मुख्य सचिव ने निर्धारित अवधि में आवेदन करने की बाध्यता के तहत 20 मार्च 2020 से पूर्व की कोविड मृत्यु में 60 दिवस दिनांक 24 मार्च 2022 से एवं तत्पश्चात मृत्यु में 90 दिवस में आवेदन करने की सीमा के समस्त पुराने प्रकरणों को वन टाइम रिलैक्सेशन देने के निर्देश प्रदान किया। इस संबंध में चिकित्सा एंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से मृतकों के आश्रितों को वन टाइम रिलैक्सेशन के आधार पर एक बारीय यह छूट आदेश प्रसारित होने की तिथि से आगामी 30 दिन तक आवेदन करने की शिथिलता प्रदान की गई है।
--000--

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 04 आरोपी आरोपी गिरफ्तार     थाना सुखेरः- नाहरसिंह पिता लालसिंहनिवासी पालडी, अम्बामाता उदयपु...
25/10/2022

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 04 आरोपी आरोपी गिरफ्तार


थाना सुखेरः- नाहरसिंह पिता लालसिंहनिवासी पालडी, अम्बामाता उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 17.10.22 को समय करीब 10.00 ए.एम. मेरी मोटरसाइकिल हिरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस नम्बर आरजे-27-एस क्यू-5604 को पंचायत भवन,शोभागपुरा के बाहर खडी की। वापस सांय करीब 04 बजे देखी तो नही मिली। जिसपर प्रकरण संख्या 597/22 धारा 379 भादस. मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व तपेन्द्र मीणा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पश्चिम के सुपरविजन में संजय शर्मा थानाधिकारी सुखेर मय टीम द्वारा आसुचना व तकनीकी सहयोग से दिनांक 23.10.22 को सवीना क्षेत्र से अभियुक्त 01. कमलेश पिता मांगीलालनिवासी सराडा, उदयपुर, 02. हिम्मत पिता देवीलालनिवासी खानाखेडी, जावरमाइन्स, उदयपुर, व 03. आफताफ मोहम्मद पिता अल्ताफ निवासी सराडा, उदयपुर को मय एक बाईक आरजे27एक्सएस 3324 के डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।

पुछताछ में तीनों अभियुक्तों नेशोभागपुरा पंचायत भवन के बाहर से मोटरसाइकिल चुराना बताया व थाने के प्रकरण संख्या 237/22 धारा 379, व 502/22 धारा 379 भादस. में भी मोटरसाइकिल चोरी करना बताया। उक्त घटनाओ के अलावा कृषि मण्डी गेट के पास, सवीना व धोलकी पाटी, सलुम्बर रोड टोल नाके से पहले व सेक्टर- 06, कॉलेज के पास, हिरणमगरी से भी अलग अलग मोटरसाइकिल चोरी करना बताया है।

प्रकरण की मोटरसाइकिल के अलावा अन्य चोरी की गई मोटरसाइकिल दिनेश पिता वजेराम जीनिवासी करणपुरीया, सेमारी, उदयपुर को बेचना बताया। जिस पर अभियुक्त दिनेश के कब्जे से मोटरसाइकिल को जब्त किया जाकर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Address

Kherwara
313803

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919413026450

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mothli Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mothli Live News:

Share

Category