जन कल्याण समिति प्रतापनगर

  • Home
  • India
  • Khizrabad
  • जन कल्याण समिति प्रतापनगर

जन कल्याण समिति प्रतापनगर समाज सेवा

🩸 *विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर*🩸🙏 श्री गुरु सुंदर मुनि निर्वाण धर्मार्थ ट्रस्ट एवं जनकल्याण ...
04/06/2026

🩸 *विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर*🩸

🙏 श्री गुरु सुंदर मुनि निर्वाण धर्मार्थ ट्रस्ट एवं जनकल्याण समिति प्रताप नगर द्वारा *21वाँ विशाल रक्तदान शिविर* आयोजित किया जा रहा है।

*हमारे पिछले रक्तदान शिविर को भी 14 जून को 3 महीने पूर्ण हो रहे हैं !*

❤️ आइए, रक्तदान कर मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी निभाएँ।

*दिनांक - 14 जून 2026*
*📍 श्री गुरु ईश्वर दास निर्वाण धर्मार्थ अस्पताल, किशनपुरा*

✨ रक्तदान — महादान ✨
आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।

🙏 आइए, स्वयं रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। 🩸❤️

आज जन कल्याण समिति प्रताप नगर द्वारा अपने वार्षिक प्रकल्प चौथे निशुल्क त्रैमासिक कंप्यूटर कोर्स  का उद्घाटन उज्ज्वल कंप्...
31/03/2026

आज जन कल्याण समिति प्रताप नगर द्वारा अपने वार्षिक प्रकल्प चौथे निशुल्क त्रैमासिक कंप्यूटर कोर्स का उद्घाटन उज्ज्वल कंप्यूटर सेंटर प्रतापनगर में एक भव्य समारोह के माध्यम से उज्ज्वल एजुकेशन अकादमी,प्रतापनगर में आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निश्चल चौधरी जिला अध्यक्ष भजपा युवा मोर्चा और अध्यक्ष की भूमिका में प्रशिद्ध उद्योगपति अश्वनी सिंगला ने शिरकत की।
।सबसे पहले आये हुए अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बाद में समिति चैयरमैन संदीप गुप्ता और कार्यक्रम प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि कि आज से इस चौथे कंप्यूटर कोर्स के माध्यम से 65 शिक्षार्थी कंप्यूटर का कोर्स संस्था की ओर से बिल्कुल निशुल्क प्राप्त करेंगे ।,उन्होंने आगे बताया कि संस्था ने वर्ष 2023 से ये कंप्यूटर कोर्स शुरू किया था और अब तक पिछले 3 वर्षों में 180 से अधिक शिक्षार्थियों ने संस्था के बैनर तले कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। संस्था इसको आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष इस कोर्स को जारी रखेगी।उन्होंने वर्ष भर संस्था द्वारा किये जा रहै जन कल्याण के कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि निश्चल चौधरी, ने बोलते हुए कहा कि जन कल्याण समिति को पिछले लगभग 43 वर्षों से समाज सेवा के कार्य करते देख रहे हैं,उन्होंने संस्था प्रकल्पों के सफल संचालन के लिए सभी समिति सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम अध्यक्ष अश्वनी सिंगला ने कहा कि जन कल्याण समिति अपने जन कल्याण के कार्यों के फलस्वरूप समाज मे अपनी अलग पहचान बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि संस्था के साथ जुड़कर वो अपने आपको भाग्यशाली समझते हैं।
कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथियों में पधारे डॉक्टर मेहरचंद सैनी,अमित देवधर मण्डल अध्यक्ष, डॉक्टर रोहित सैनी,कमल शर्मा,सारांश बटार,गौरव वर्मा,रोहित राणा,शिवम माण्डे वाला आदि ने भी संस्था के कार्यो की प्रसंशा की।
आज संस्था द्वारा अपने प्रतिभा सम्मान अभियान के तहत जिला यमुनानगर के होनहार बैडमिंटन किशोर खिलाड़ी निशान्त को जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता जीतने पर एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मोके पर संस्था प्रधान राजेश कश्यप, वाइस चेयरमैन पवन गुप्ता, प्रबंधक मधुकर चौहान,कैशियर प्रदीप गर्ग,उपप्रधान सुशील चौधरी महासचिव संजीव चनालिया, सचिव वरुण गुप्ता, सचिव असलम खान, उज्ज्वल अकेडमी से परमिंदर सिंह ,डॉक्टर सुखविंदर रवीना धीमान रमन ,आदि उपस्थित रहे।

17/03/2026

✨ खुशखबरी ! ✨

आप सभी को यह जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि जन कल्याण समिति, प्रतापनगर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स प्रारंभ करने जा रही है।
समिति द्वारा आयोजित यह चौथा कोर्स है।

📅 समय: 01/04/2026 से 30/06/2026
📍 स्थान: उज्ज्वल अकादमी, प्रतापनगर

💰 रजिस्ट्रेशन फीस: मात्र ₹101/-
🎓 कोर्स फीस: शून्य (पूरी तरह निःशुल्क)
योग्यता: 10 वी पास या कम से कम 10वी की परीक्षा दी हो ।

📢 रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं!
⚠️ सीटें सीमित हैं – पहले आओ, पहले पाओ

📞 संपर्क सूत्र:
📱 8168614303
📱 7015346587

👉 अवसर का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को डिजिटल दिशा दें! 💻✨

✍️किसी जरुरतमंद का पथप्रदर्शक बनने के लिए अधिक से अधिक शेयर करें और स्टेटस पर लगाकर किसी का स्टेटस बढ़ायें ।

🎉🎉20 वें 🩸रक्तदान 🩸 शिविर में 👌140 👌यूनिट रक्त हुआ एकत्रित !
16/03/2026

🎉🎉20 वें 🩸रक्तदान 🩸 शिविर में 👌140 👌यूनिट रक्त हुआ एकत्रित !

🩸🩸🩸आज श्री गुरु सुंदर मुनि जी की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गुरु सुंदर मुनि धर्मार्थ ट्रस्ट एवं जन कल्याण समिति, प्...
15/03/2026

🩸🩸🩸आज श्री गुरु सुंदर मुनि जी की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गुरु सुंदर मुनि धर्मार्थ ट्रस्ट एवं जन कल्याण समिति, प्रताप नगर के संयुक्त तत्वावधान में 20वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजत जैन देवधर तथा अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी सत प्रकाश आढ़ती ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में विदित बटार, नितिन अग्रवाल, हरीश शर्मा, अमर सैनी, मुदित बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सभी ने श्री गुरु सुंदर मुनि जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर समिति के चेयरमैन संदीप गुप्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी सुशील चौधरी ने बताया कि जन कल्याण समिति और श्री गुरु सुंदर मुनि धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में यह 20वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने समिति द्वारा वर्ष भर चलाए जाने वाले सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि अजत जैन ने समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समय की मांग को देखते हुए रक्तदान की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है और इस पुण्य कार्य में जन कल्याण समिति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने भविष्य में भी समिति को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

प्रकल्प प्रभारी मनोज सिंगला और अमित रावल ने कहा कि जन कल्याण समिति प्रताप नगर समाज कल्याण के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है, जिसके लिए सभी समिति सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि आज आयोजित 20वें रक्तदान शिविर में 140 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इसके पश्चात अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक मधुकर चौहान ने श्री गुरु सुंदर मुनि धर्मार्थ ट्रस्ट के सदस्यों डॉ. राधेश्याम, अशोक कुमार, दीपक वालिया, अमित रावल, गौरव शर्मा आदि का रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर के सफल संचालन में समिति के सदस्यों मधुकर चौहान (प्रबंधक), पवन गुप्ता (वाइस चेयरमैन), संजीव चनालिया (महासचिव), प्रदीप गर्ग (कोषाध्यक्ष), सुशील चौधरी (उप प्रधान), मनोज सिंगला (उप प्रबंधक, प्रकल्प प्रभारी),गगन ग्रोवर (सचिव), असलम खान (सह सचिव) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।🙏🙏🙏

रक्तदान महादान🙏🏻
11/03/2026

रक्तदान महादान🙏🏻

Address

Khizrabad
135021

Telephone

+919896400157

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जन कल्याण समिति प्रतापनगर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category