13/08/2026
प्रेस विज्ञप्ति
खूंटी में ग्रामीण बालिकाओं के लिए Girls Champion Exposure Visit का आयोजन
खूंटी, 13 अगस्त 2026:
मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) में Girls Champion Exposure Visit का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्रा सहित विभिन्न प्रखंडों की ग्रामीण बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान बालिकाओं को जिला स्तर पर बाल संरक्षण व्यवस्था, बच्चों के अधिकार और सहायता तंत्र को समझने का अवसर मिला।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा ही समाज की रीढ़ हैं, और एक सुरक्षित, भयमुक्त व शोषण-मुक्त बचपन का निर्माण आपकी सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं है।"
यदि आपके आसपास किसी बच्चे के साथ उत्पीड़न, बाल श्रम, बाल विवाह या शोषण हो रहा हो, तो चुप न रहें। तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।
अपने क्षेत्र, गांव या मोहल्ले में बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं।
डिजिटल सुरक्षा का ध्यान रखें: इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय छोटे बच्चों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन खतरों से बचाने में मार्गदर्शन करें।
तनाव या डिप्रेशन से जूझ रहे बच्चों और किशोरों की बात सुनें और उन्हें सही सहायता (जैसे टेलि-मानस हेल्पलाइन 14416) तक पहुँचाने में मदद करें।
आपकी एक छोटी सी पहल किसी मासूम का भविष्य सुरक्षित कर सकती है। आइए, मिलकर हर बच्चे को उसका सुरक्षित बचपन दें।
कार्यक्रम में Magic Bus India Foundation के State Lead मनीषी कुमार ने Girls Champion Programme के उद्देश्य, बालिकाओं की भूमिका तथा नेतृत्व क्षमता के महत्व पर जानकारी दी। वहीं DGM Training स्वप्निल जाधव ने कार्यक्रम की उपयोगिता और बालिकाओं के व्यक्तिगत एवं सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
DCPU खूंटी में ADSS आनंद कुमार, DCPO अल्ताफ खान, POC एम.डी. शमीमुद्दीन अंसारी, CWC सदस्य सिंगरी तिर्की, CHL अभिषेक एवं AVA नितेश सहित संबंधित पदाधिकारियों ने बालिकाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकार, संबंधित कानूनों तथा जिला स्तरीय बाल संरक्षण तंत्र की कार्यप्रणाली के बारे में व्यावहारिक जानकारी साझा की।
इस दौरान बालिकाओं को बताया गया कि बाल संरक्षण प्रणाली किस प्रकार कार्य करती है और आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को सहायता एवं सुरक्षा कैसे उपलब्ध कराई जाती है। अधिकारियों के साथ सीधे संवाद और संस्थागत व्यवस्था को करीब से देखने से ग्रामीण बालिकाओं को वास्तविक बाल संरक्षण तंत्र को समझने का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ।
यह Exposure Visit ग्रामीण बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अधिकारों के प्रति जागरूकता, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं को अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता प्रणालियों के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ उन्हें अपने समुदाय में सकारात्मक बदलाव की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। Bus India Foundation के State Lead मनीषी कुमार ने Girls Champion Programme के उद्देश्य, बालिकाओं की भूमिका तथा नेतृत्व क्षमता के महत्व पर जानकारी दी। वहीं DGM Training स्वप्निल जाधव ने कार्यक्रम की उपयोगिता और बालिकाओं के व्यक्तिगत एवं सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
DCPU खूंटी में ADSS आनंद कुमार, DCPO अल्ताफ खान, POC एम.डी. शमीमुद्दीन अंसारी, CWC सदस्य सिंगरी तिर्की, CHL अभिषेक एवं AVA नितेश सहित संबंधित पदाधिकारियों ने बालिकाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकार, संबंधित कानूनों तथा जिला स्तरीय बाल संरक्षण तंत्र की कार्यप्रणाली के बारे में व्यावहारिक जानकारी साझा की।
इस दौरान बालिकाओं को बताया गया कि बाल संरक्षण प्रणाली किस प्रकार कार्य करती है और आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को सहायता एवं सुरक्षा कैसे उपलब्ध कराई जाती है। अधिकारियों के साथ सीधे संवाद और संस्थागत व्यवस्था को करीब से देखने से ग्रामीण बालिकाओं को वास्तविक बाल संरक्षण तंत्र को समझने का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में Magic Bus India Foundation की खूंटी जिला टीम, PD Head, Cluster Manager, LSEs एवं AEs की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह Exposure Visit ग्रामीण बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अधिकारों के प्रति जागरूकता, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं को अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता प्रणालियों के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ उन्हें अपने समुदाय में सकारात्मक बदलाव की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।