ग्राम प्रधान 2026 चुनाव- jhamka

  • Home
  • India
  • Khurja
  • ग्राम प्रधान 2026 चुनाव- jhamka

ग्राम प्रधान 2026 चुनाव- jhamka ग्राम JHAMKA के विकास, पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य के लिए समर्पित।

14/06/2026

सोचने वाली बात है
08/06/2026

सोचने वाली बात है

23/05/2026

🤔 सोचने वाली बात है…

अगर ग्राम प्रधान का 5 साल का मानदेय करीब ₹3 लाख है,

तो कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए ₹5–7 लाख या उससे ज्यादा क्यों खर्च करते हैं? ❗

क्या ये सिर्फ सेवा भाव है…
या फिर जीतने के बाद खर्च की भरपाई का खेल?

झमका को सोचना होगा।
चुनाव सेवा के लिए है, निवेश वसूली के लिए नहीं। ✊

आपकी क्या राय है?
Comment में बताइए 👇

21/05/2026

📢 जब यूपी की हर ग्राम पंचायत में आधार सेवा पहुँच रही है, तो झमका क्यों पीछे?

पंचायती राज विभाग खुद कह रहा है कि
ग्राम पंचायत स्तर पर आधार से जुड़ी डिजिटल सेवाएँ मिलेंगी।

फिर झमका के लोगों को आधार बनवाने/सुधार कराने के लिए बाहर क्यों भटकना पड़ रहा है? ❗

बुजुर्ग, महिलाएँ और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

👉 हमारी सीधी मांग:
झमका ग्राम पंचायत में तुरंत आधार सेवा शुरू हो

🙏
🙏 संबंधित अधिकारी कृपया संज्ञान लें

Comment में लिखें:
“झमका को आधार सेवा दो” ✊


07/05/2026

⚠️ झमका का सबसे संवेदनशील मुद्दा… श्मशान की व्यवस्था

आज भी अंतिम संस्कार के समय लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है ❗

🚫 पक्का स्थान नहीं
🚫 बैठने/रुकने की उचित व्यवस्था नहीं
🚫 बारिश और धूप से बचाव के लिए छतरी/शेड नहीं

📢 हमारी सीधी मांग:
झमका श्मशान घाट पर
✔️ पक्का स्थान
✔️ शेड/छतरी
✔️ मूलभूत सुविधाएँ

तुरंत बनाई जाएं।

🙏 प्रशासन और संबंधित विभाग इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दें।

👉 Comment में लिखें:
“श्मशान की व्यवस्था होनी चाहिए” ✊

04/05/2026

📚 अग़ौरा में 10वीं तक स्कूल… झमका में क्यों नहीं?

झमका की साक्षरता ~68% है,
और लड़कियाँ अभी भी पीछे हैं ❗

👉 8वीं के बाद बच्चों—खासकर बेटियों—की पढ़ाई रुक जाती है

📢 सीधी मांग:
झमका में 10वीं तक स्कूल/अपग्रेड तुरंत हो

Comment में लिखो: “झमका में 10वीं तक स्कूल चाहिए” ✊

03/05/2026

📢 एक छोटा टेस्ट… झमका के लिए बड़ा सवाल

आज हम एक simple challenge दे रहे हैं 👇

👉 अपने घर के किसी बच्चे से पूछो:

- 2nd क्लास का हिंदी पाठ पढ़ने को कहो
या
- 10 तक का पहाड़ा सुनाने को कहो

❗ अगर बच्चा आसानी से नहीं कर पाता,
तो समझ जाओ — समस्या स्कूल की नहीं, पढ़ाई की quality की है

📚 सच थोड़ा कड़वा है, लेकिन जरूरी है

👉 अब आप बताओ:
आपके घर/मोहल्ले में बच्चों की पढ़ाई का level कैसा है?

Comment में “ठीक है” या “सुधार चाहिए” जरूर लिखें

✊ झमका बदलेगा, जब हम सच्चाई स्वीकार करेंगे

03/05/2026

📖 अगर झमका का भविष्य बोल पाता…

तो शायद वो हमसे ये पूछता 👇

“तुमने मेरे लिए क्या किया?”

क्या तुमने मुझे अच्छी सड़क दी?
या सिर्फ वादे…

क्या तुमने मुझे साफ गाँव दिया?
या गंदगी…

और सबसे जरूरी —
क्या तुमने मुझे अच्छी शिक्षा दी?

या सिर्फ स्कूल भेजकर जिम्मेदारी पूरी कर ली?

❗ सच ये है:
झमका का भविष्य आज हमारे बच्चों की पढ़ाई पर टिका है

👉 आज एक मिनट लेकर सोचो
हम सही कर रहे हैं… या सिर्फ निभा रहे हैं?

Comment में बताओ —
“झमका का भविष्य सुधारने के लिए सबसे जरूरी क्या है?”

✊ बदलाव सोच से शुरू होता है

Address

Khurja
203131

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ग्राम प्रधान 2026 चुनाव- jhamka posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share