Ayush Health & Wellness Center Mohjhari

Ayush Health & Wellness Center Mohjhari मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है ।

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत एड-ऑन थेरेपी कार्यक्रम के तहत जिला आयुष अधिकारी डॉ. सवेदिता कुमरे जी के ...
21/07/2026

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत एड-ऑन थेरेपी कार्यक्रम के तहत जिला आयुष अधिकारी डॉ. सवेदिता कुमरे जी के मार्गदर्शन में जिले के मरीजों को एलोपैथिक उपचार के साथ-साथ निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण और स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है।

एड-ऑन थेरेपी कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसी कड़ी में संस्था परिक्षेत्र के ग्राम भानेगांव में सिकल सेल एनीमिया के 02 रोगियों को उनके घर पर ही आयुर्वेद औषधियों का वितरण किया गया ।

साथ ही सिकल सेल संकट (Crisis) से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार और पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लेने, नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम और हल्के योगासन करने की सलाह दी गई।

योग को जन-जन की दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए आयोजित किया गया योगाभ्यास सत्रबच्चों को शुरुआत से ही योग के प्रति जागरूक...
20/07/2026

योग को जन-जन की दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए आयोजित किया गया योगाभ्यास सत्र

बच्चों को शुरुआत से ही योग के प्रति जागरूक करने और इसे उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य अंतर्गत, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सवेदिता कुमरे जी के मार्गदर्शन में रोस्टर अनुसार विशेष आउटरीच गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, औषधालय परिक्षेत्र में संचालित कस्तूरबा कन्या पूर्व माध्यमिक शाला मोहझरी में छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया ।

योगाभ्यास सत्र की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और सूक्ष्म व्यायाम से हुई, इसके बाद प्रशिक्षकों ने सरल भाषा में योग का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को एकाग्रता और शारीरिक संतुलन बढ़ाने के लिए ताड़ासन व वृक्षासन का अभ्यास कराया। साथ ही, मानसिक शांति और पढ़ाई के तनाव को दूर करने के लिए अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम की बारीकियां भी सिखाईं।

इस विशेष योगाभ्यास सत्र के दौरान कस्तूरबा कन्या पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधानाचार्य श्रीमती सरस्वती अवसरे जी एवं समस्त शिक्षिकागण की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया गया।

आंगनवाड़ी केंद्र चिखला माली में आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न :: शासकीय माध्यमिक विद्यालय में हुआ विशेष योगाभ्यास सत्र ग्र...
14/07/2026

आंगनवाड़ी केंद्र चिखला माली में आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न :: शासकीय माध्यमिक विद्यालय में हुआ विशेष योगाभ्यास सत्र

ग्रामीण अंचलों तक आयुष चिकित्सा का लाभ पहुँचाने और लोगों को इस पद्धति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहझरी द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम चिखला माली के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में किया गया।

स्वास्थ्य शिविर के साथ ही, शिविर स्थल के समीप ही संचालित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें योग प्रशिक्षक व सहायक द्वारा बच्चों को दैनिक जीवन में योग के महत्व को समझाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को सामान्य योगाभ्यास कराया गया तथा उनकी एकाग्रता बढ़ाने, मानसिक तनाव दूर करने और शारीरिक रूप से मजबूत बनने वाले आसान आसन व प्राणायाम सिखाए गए।

शिविर में आए सभी ग्रामीणों, स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली और उनकी बीमारियों के अनुसार आवश्यक आयुष औषधियाँ वितरित की गईं। वर्तमान मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने खान-पान में सुधार करने और आयुष जीवनशैली अपनाने की समझाइश दी गई।

इस दौरान शासकीय माध्यमिक विद्यालय चिखला माली के शिक्षकगण, आंगनवाड़ी केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) मोहझरी के समस्त स्टॉफ की सक्रिय सहभागिता रही ।

"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल और शिव मंदिर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ योगाभ्यास1...
21/06/2026

"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल और शिव मंदिर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के गरिमामयी अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार पंद्रे सर के मार्गदर्शन में, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), मोहझरी के तत्वावधान में क्षेत्र में दो चरणों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष यह पूरा आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य वैश्विक थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" (स्वस्थ आयु के लिए योग) पर केंद्रित रहा, जिसका उद्देश्य हर उम्र के नागरिकों को योग के माध्यम से स्वस्थ और दीर्घायु जीवन देना है।

कार्यक्रम का प्रथम चरण शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों श्रीमती सरला अवसरे जी (पंच), श्री अमृत लाल ठाकरे जी और प्रधानाचार्य श्री एम. के. अवसरे ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर सहभागिता की। इस सत्र में विद्यालय के स्टॉफ, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूल में सफल आयोजन के तत्पश्चात, दूसरे चरण में स्थानीय शिव मंदिर परिसर में भी एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में एकत्र हुए श्रद्धालुओं, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों को योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

दोनों ही सत्रों का संचालन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पदस्थ योग प्रशिक्षक द्वारा आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के 'सामान्य योग प्रोटोकॉल' (Common Yoga Protocol) के अनुसार किया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रार्थना और संकल्प के साथ हुआ। इसके पश्चात शरीर को शिथिल करने के लिए सूक्ष्म व्यायाम कराए गए। मुख्य सत्र में योग प्रशिक्षक ने उपस्थित जनसमूह को खड़े होकर, बैठकर, पेट और पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले महत्वपूर्ण आसनों (ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन और भुजंगासन) का अभ्यास कराया। अंत में श्वसन तंत्र को मजबूत करने के लिए अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्राणायाम तथा मानसिक शांति के लिए गहरे ध्यान का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्टॉफ ने दोनों स्थानों पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित अतिथियों, हायर सेकेंडरी स्कूल प्रशासन, मंदिर समिति, सरस्वती शिशु मंदिर स्टॉफ, महादेव चेतना संस्थान और ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस दौरान औषधालय स्टॉफ श्री शिरीष श्रीवास्तव, श्रीमती ममता समरीत, श्रीमती रोशनी अवसरे, श्रीमती खुमेश्वरी चौधरी की सक्रिय सहभागिता रही।

20/06/2026
 #विश्व_सिकल_सेल_एनीमिया दिवस :: भानेगांव पीएचसी में आयुष विभाग ने किया आयुर्वेद औषधियों का वितरण #विश्व_सिकल_सेल_एनीमिय...
19/06/2026

#विश्व_सिकल_सेल_एनीमिया दिवस :: भानेगांव पीएचसी में आयुष विभाग ने किया आयुर्वेद औषधियों का वितरण

#विश्व_सिकल_सेल_एनीमिया_जागरूकता_दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में आनुवंशिक रक्त विकारों के प्रति जन-चेतना जगाने और आयुर्वेद के माध्यम से मरीजों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार पंद्रे सर के मार्गदर्शन व माननीय सभापति, महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग श्री रेवाजी कराहटकर जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भानेगांव में विशेष स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

रोग से घबराएं नहीं, जागरूकता ही बचाव है: श्री रेवाजी कराहटकर

शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रेवाजी कराहटकर जी ने ग्रामवासियों से अपील की कि सिकल सेल एनीमिया रोग से घबराएं नहीं, यह एक आनुवंशिक (वंशानुगत) रोग है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच कराकर और डॉक्टरों की सलाह मानकर इस बीमारी के साथ भी बेहतर जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने आयुष विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाने का आग्रह किया।

जागरूकता और सही प्रबंधन से बीमारी पर नियंत्रण संभव

आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत पाटिल ने सिकल सेल एनीमिया रोग की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि #सिकल_सेल_एनीमिया एक गंभीर वंशानुगत रक्त विकार है। इसमें शरीर की लाल रक्त कोशिकाएं (RBCs) सामान्य गोल आकार की न होकर हंसिया (सिकल) के आकार की हो जाती हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता। डॉ. पाटिल ने जोर देकर कहा कि इस बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है, सही समय पर जांच, उचित खान-पान, नियमित दिनचर्या और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई पद्धतियों के जरिए इस रोग का प्रभावी प्रबंधन कर मरीज एक सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

मरीजों को हुआ आयुर्वेद औषधियों का निःशुल्क वितरण

शिविर के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भानेगांव पहुंचे ग्रामीण क्षेत्र के सिकल सेल प्रभावित मरीजों, वाहकों और अन्य नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को इस आनुवंशिक बीमारी के कुप्रभावों, जैसे—अत्यधिक थकान, खून की कमी और जोड़ों के असहनीय दर्द को नियंत्रित करने के लिए व रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेद औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत पाटिल, सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल कुर्मेती, सीएचओ डॉ. सुशील गेडाम, पैरामेडिकल स्टॉफ से श्रीमती दिव्या बावनकर, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती प्रिया जामरे, श्रीमती त्रिवेणी कटरे, श्री शिरीष श्रीवास्तव, श्रीमती ममता समरीत, श्रीमती सुनीता धामने, श्रीमती रीना बारमाटे, श्री शिव गणेश ढोरे, श्रीमती ऊषा लाड़े की सक्रिय सहभागिता रही।

 #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस :: स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने अधिक से अधिक संख्या में दैनिक योग सत्रों में शामिल होने की अपील1...
19/06/2026

#अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस :: स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने अधिक से अधिक संख्या में दैनिक योग सत्रों में शामिल होने की अपील

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्रामवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला आयुष अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार पंद्रे के मार्गदर्शन में प्रातःकाल प्रतिदिन योगाभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों के माध्यम से योग के महत्व को समझाते हुए आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।

अनियमित जीवनशैली से बचाव और गैर-संचारी रोगों पर नियंत्रण मुख्य उद्देश्य

वर्तमान में दिनचर्या में अनियमित जीवनशैली से जनित रोगों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। इसके समाधान के लिए स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना बेहद जरूरी है। इन दैनिक योगाभ्यास सत्रों का मुख्य उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप व अन्य गैर-संचारी रोगों से बचाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

योग प्रशिक्षक दे रहे हैं आसनों का विशेष प्रशिक्षण

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) मोहझरी में पदस्थ योग प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, मंडूकासन, वृक्षासन, भुजंगासन एवं प्राणायाम सहित अन्य विशेष योगाभ्यास कराए जा रहे हैं। इन आसनों के माध्यम से शरीर को निरोग रखने और मानसिक तनाव को दूर करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए जा रहे हैं।

औषधालय प्रबंधन की अपील: दैनिक योग सत्रों से जुड़ें ग्रामवासी

औषधालय प्रबंधन द्वारा समस्त ग्रामवासियों से गैर-संचारी रोगों से बचाव एवं नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इन दैनिक योग सत्रों में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही आग्रह किया है कि वे अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें और 21 जून को होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता दर्ज कराएं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर, संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशों के तहत पूरे प्रदेश में योग के प...
11/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर, संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशों के तहत पूरे प्रदेश में योग के प्रति एक वृहद जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को दैनिक जीवन में योग को अपनाने और एक स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

इसी कड़ी में, जिला आयुष अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार पंद्रे सर के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) मोहझरी द्वारा ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर प्रतिदिन प्रातःकालीन योगाभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों के माध्यम से ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर योग को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने के लिए आगामी 14 जून 2026 को एक विशेष ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए टोल-फ्री नंबर पर कॉल करवाकर प्रतिभागियों का पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) करवाया जा रहा है।

आगामी  #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस के भव्य और सफल आयोजन की तैयारियों के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) मोहझरी द्वारा स्था...
07/06/2026

आगामी #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस के भव्य और सफल आयोजन की तैयारियों के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) मोहझरी द्वारा स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए प्रतिदिन प्रातः कालीन वेला में नियमित #योगाभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है।

आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तय किए गए 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' (CYP) के अंतर्गत प्रार्थना, सूक्ष्म व्यायाम (चालन क्रियाएं), विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का क्रमबद्ध अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसका आसानी से लाभ उठा सकें।

#योग मात्र एक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर और मन को स्वस्थ रखने का संपूर्ण विज्ञान है। ग्रामीणों को केवल आसन ही नहीं कराए जा रहे, बल्कि उन्हें योग के वैज्ञानिक महत्व, मानसिक शांति और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों (जैसे बीपी, शुगर, तनाव) से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) के स्वास्थ्य कर्मियों का लक्ष्य इन #योगाभ्यास सत्रों के माध्यम से योग को मोहझरी के प्रत्येक घर तक पहुँचाना है, ताकि लोग इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

ग्राम मोहझरी एवं आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, युवाओं और महिलाओं से अनुरोध किया है कि वे प्रतिदिन प्रातःकाल आयोजित होने वाले इन #योगाभ्यास सत्रों में अनिवार्य रूप से शामिल हों और स्वास्थ्य लाभ लें।

Address

Kirnapur
481115

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayush Health & Wellness Center Mohjhari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share