Chandra Kishor Ram

Chandra Kishor Ram Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chandra Kishor Ram, Political Party, Kishanganj.

 #जन्मदिन विशेष :  #सावित्रीबाई_फुले     सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नैवेस...
03/01/2026

#जन्मदिन विशेष : #सावित्रीबाई_फुले

सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1841 में ज्योतिराव फुले से हुआ था। महात्मा ज्योतिराव को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आन्दोलन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना।
सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। 5 सितम्बर 1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई और महात्मा फुले पाँच नये विद्यालय खोलने में सफल हुए। सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबन्दी थी। सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बन्दोबस्त किया। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गन्दगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फेंका करते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गन्दी कर दी गई साड़ी बदल लेती थीं। वे अपने कर्तव्य-पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती हैं।
प्लेग महामारी में #सावित्रीबाई प्लेग के मरीजों की सेवा करती थीं। एक प्लेग से प्रभावित बच्चे की सेवा करने के कारण इनको भी छूत लग गया। 10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया।

06/10/2024

Address

Kishanganj

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandra Kishor Ram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chandra Kishor Ram:

Share