12/08/2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
प्रेस विज्ञप्ति
किशनगंज
_____
आज दिनांक 12/08/2026 को श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत पोठिया प्रखंड के टिप्पीझारी आदिवासी टोला के अम्बेडकर भवन में विशेष शिविर का विधिवत् शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार टीवी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष टीवी स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
इस महत्वपूर्ण शिविर में कुल 105 संभावित मरीजों का टीबी स्क्रीनिंग हैंडहेल्ड X-RAY मशीन के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान 50 टीबी मरीजों को mass agro food company Ltd. पोठिया के द्वारा उपलब्ध कराई गई फूड पैकेट को जिला पदाधिकारी महोदय तथा जनरल मैनेजर के हाथों बांटा गया तथा सभी टीबी मरीज के हाउस होल्ड कॉन्टैक्ट को TPT की दवा भी दी गई ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने शिविर में उपस्थित सभी आमलोगों से अपील किया कि आपलोग इस शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें तथा किसी भी आम आदमी को किसी भी प्रकार की टीबी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपना स्क्रीनिंग करवाना सुनिश्चित करेंगे।
इस शिविर में जिला संचारी रोग पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी सहित स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे
#टीबीमुक्तभारत #टीबीमुक्तअभियान #स्वास्थ्यशिविरा #जनभागीदारी #स्वास्थ्य_सेवा #किशनगंज #पोठियाप्रखंड #हरघरस्वास्थ्य #जिला_प्रशासन ्वास्थ्य