13/07/2026
आज दिनांक 13.06.26 को श्रीमती इंदु शर्मा, 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज (बिहार) संदीक्षा अध्यक्षा के नेतृत्व में संदीक्षा सदस्यों के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कक्षा का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को त्वचा की देखभाल, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप एवं सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है।
इस अवसर पर श्रीमती इंदु शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने एवं स्वरोजगार के अवसरों का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
#