Club100

Club100 आपके सहयोग से आपकी सेवा।

03/06/2026
20/05/2026
स्थापना दिवस पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन15, मई 2026  क्लब100 के 9 वे  स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर क्लब के सदस्यों द...
16/05/2026

स्थापना दिवस पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन
15, मई 2026 क्लब100 के 9 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर क्लब के सदस्यों द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।जिसमे दिन की शुरुआत चिड़िया बावड़ी स्थित रामानंदाचार्य गौ शाला तथा मदनेश गौ शाला स्थित कृष्णगढ़ गौ चिकित्सा समिति में गायो की सेवा और चारा व्यवस्था में सहयोग से की गई। इसके बाद सभी सदस्यों ने कबीर आश्रम पहुंच कर संत श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया इसके पश्चयात क्लब द्वारा प्रत्येक माह की 15 तारीख को होने वाले निःशुल्क इलेक्ट्रॉपेथी चिकित्सा शिविर का आगाज किया गया जिसमें डॉ विनय सिंह चौहान और सविता जी कश्यप द्वारा 48 मरीजों की चिकित्सा जांच कर दवा वितरण किया गया।इसके साथ ही ओसवाली मोहल्ला स्थित मांगलिक भवन पर क्लब 100 द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर में अजमेर के राजस्थान ब्लड बैंक और जवाहर लाल नेहरू ब्लड बैंक ने रक्त संचय का कार्य किया।जिसमे 150 यूनिट रक्त दान किया गया।रक्त दाताओं में कुछ तो सपरिवार ही रक्तदान करने पहुंचे। तत्पश्यात सभी सदस्य अपना घर अजमेर में प्रभु जन की सेवा में उपस्थित हुए।वहा रहने वाले मरीजों को भोजन तथा उनकी जरूरत का सामान क्लब द्वारा वितरित किया गया।विदित रहे कि क्लब100 गत 8 वर्षो से निराश्रय और बीमार लोगो की निरंतर सेवा कर रहा है । क्लब अपने उपकरणों द्वारा अब तक लगभग 7000 मरीजों को राहत प्रदान कर चुका है।साथ ही क्लब द्वारा क्लब कार्यालय पर एक निशुल्क नियमित सेवा केंद्र का संचालन भी किया जाता है जिसमें बीपी शुगर आदि जांच निःशुल्क की जाती हैं।क्लब100 द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाते है। तथा आपातकालीन रक्त की व्यवस्था भी की जाती है । क्लब द्वारा हर माह लगभग 100 यूनिट रक्तदान करवाया जाता है।पिछले कुछ समय से क्लब द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान और देह दान भी करवाया जाने लगा है जिसके तहत क्लब द्वारा 52 आई डोनेशन करवाए गए है।अभी पूर्व के वर्ष में एक देहदान का पुण्य भी क्लब को प्राप्त हुआ।आज क्लब के स्थापना दिवस पर क्लब को दो देहदान संकल्पपत्र भी प्राप्त हुए। क्लब के सदस्यों का ध्येय है कि इन सेवा कार्यों को निरंतर गति प्रदान करते रहेंगे।और मानव सेवा के मार्ग में आगे बढ़ते रहेंगे।

29/04/2026

जीते जी रक्तदान मरणोपरांत नेत्रदान - देहदान

क्लब100 ने निराश्रित को दिलाया अपना घरदिनांक 30, मार्च 2025,मदनगंज किशनगढ़  के हाउसिंग बोर्ड के बाहर अजमेर रोड से निराश्...
31/03/2026

क्लब100 ने निराश्रित को दिलाया अपना घर
दिनांक 30, मार्च 2025,मदनगंज किशनगढ़ के हाउसिंग बोर्ड के बाहर अजमेर रोड से निराश्रित जो अपना नाम सलमान बताता हैं। पैर में घाव होने के कारण चलने फिरने में असहज था।कुछ समय से उनकी मानसिक ओर शारीरिक स्थिति सही नहीं चल रहीं थी।आस पास के लोगों से क्लब 100 चेरिटेबल ट्रस्ट को इसकी सूचना प्राप्त हुई ।सूचना मिलते ही क्लब की टीम वहां पहुंची और उसके बारे में जानकारी कर क्लब के सदस्यो द्वारा तुरंत संज्ञान लेकर अपना घर आश्रम में स्थान उपलब्ध करवाया गया।इनकी देख रेख और अपना घर आश्रम भिजवाने में पूर्व मदनगंज थाना के अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।अपना घर में इनका पूर्ण उपचार और सेवा की जाएगी और आगे के सुरक्षित जीवन यापन की व्यस्था रहेगी। क्लब 100 द्वारा पूर्व में भी ऐसे लावारिस और बीमार प्रभुजन को अपना घर भिजवाकर सहायता की गई हैं । ताकि उन्हें उचित जीवन यापन की व्यवस्था मिल सके और उनका सही उपचार हो सके।क्लब द्वारा इन्हे अपना घर भेजने से पूर्व इनका पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाया गया।इस कार्य में सहयोग के लिए क्लब के दिनेश चाष्टा,सुनील गोपलानी,अजीत अग्रवाल पारस लुणावत,, पुखराज ओसवाल,विनय गंगवाल, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

क्लब100 ने निराश्रित को उपलब्ध करवाया आश्रयदिनांक 28, मार्च 2025,मदनगंज किशनगढ़  के आजाद नगर से निराश्रित  लाल राम यादव ...
30/03/2026

क्लब100 ने निराश्रित को उपलब्ध करवाया आश्रय
दिनांक 28, मार्च 2025,मदनगंज किशनगढ़ के आजाद नगर से निराश्रित लाल राम यादव जो सार्वजनिक क्षेत्रों के भ्रमण कर मांग कर अपना गुजर बसर कर रहे थे।कुछ समय से उनकी मानसिक ओर शारीरिक स्थिति सही नहीं चल रहीं थी।समाज सेवी पूर्व पार्षद महेंद्र कुमार यादव से क्लब 100 चेरिटेबल ट्रस्ट को इसकी सूचना प्राप्त हुई ।सूचना मिलते ही क्लब की टीम वहां पहुंची और उसके बारे में जानकारी कर क्लब के सदस्यो द्वारा अपना घर आश्रम में स्थान उपलब्ध करवाया गया।इनकी देख रेख और अपना घर आश्रम भिजवाने में पूर्व पार्षद परमेंद्र जोशी एवं मदनगंज थाना के भागचंद गुर्जर एवं अन्य अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।अपना घर में इनका पूर्ण उपचार और सेवा की जाएगी।और आगे के सुरक्षित जीवन यापन की व्यस्था रहेगी। क्लब 100 द्वारा पूर्व में भी ऐसे लावारिस और बीमार प्रभुजन को अपना घर भिजवाकर सहायता की गई हैं । ताकि उन्हें उचित जीवन यापन की व्यवस्था मिल सके और उनका सही उपचार हो सके।क्लब द्वारा इन्हे अपना घर भेजने से पूर्व इनका पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाया गया।इस कार्य में सहयोग के लिए क्लब के नीरज अग्रवाल, विनय गंगवाल,अजीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

क्लब100 चेरिटेबल ट्रस्ट किशनगढ़ द्वारा करवाया गया नेत्रदानदिनांक 29 मार्च,2026 को श्रीमान हेमंत जी बैंगानी पुत्र स्व श्री...
30/03/2026

क्लब100 चेरिटेबल ट्रस्ट किशनगढ़ द्वारा करवाया गया नेत्रदान
दिनांक 29 मार्च,2026 को श्रीमान हेमंत जी बैंगानी पुत्र स्व श्री बछराज़ जी बेंगानी किशनगढ़ के आकस्मिक निधन पर क्लब100 चेरिटेबल ट्रस्ट की प्रेरणा से नेत्र दान करवाया गया। बेंगानी परिवार ने इस दुख की घड़ी में भी मानव सेवा को सर्वोपरि स्थान दिया इस हेतु परिजनों को बहुत-बहुत साधुवाद।नेत्रदान प्रेरणा के लिए जतनदेवी ,राकेश-सुनीता , पवित्र बेंगानी, मेघा-अंकित,पवन कोठारी ,रोहित सुराणा,अजय जैन,सुरेश घोड़ावत आदि का विशेष सहयोग रहा।नेत्रदान की प्रक्रिया आई बैंक सोसाइटी के डॉक्टर भरत शर्मा , कुलदीप शर्मा एवं पिंटू टेलर ने संपन्न की।क्लब 100 के दिनेश चाष्टा, श्याम सुंदर अग्रवाल,विनय जैन, रामवतार साहू,मनीष सुराणा आदि सदस्य सहयोग हेतु मौजूद रहे।प्राप्त नेत्रों से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को रोशनी प्राप्त हो सकेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।
*ओम शांति शांति शांति*

Address

Kishangarh
305801

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm
Sunday 10am - 5pm

Telephone

9799879936

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Club100 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Club100:

Share

Category