14/01/2025
दिनांक 12 जनवरी 2025 को एकल अभियान अंचल किश्तवाड़ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम एवं अंचल ग्राम संगठन कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न हुई !!*
कार्यक्रम में मुखिया तौर पर श्रीगोरी शंकर मंदिर सरकूट किश्तवाड़ के परम पूजनीय महंत रामशरण दास जी महाराज, भारतीय विद्या मंदिर के प्रधान आचार्य श्रीमान रामसेवक जी, पश्चिम उत्तर प्रभाग के ग्राम संगठन प्रमुख श्रीमान राज जी,पश्चिम उत्तर प्रभाग के प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख श्रीमान कुलदीप सिंह जी,अंचल किश्तवाड़ के प्रभारी श्रीमान संदीप शर्मा जी,संभाग कार्यकारणी सदस्य श्रीमती रीता शान जी, अंचल अभियान समिति,अंचल ग्राम संगठन कार्यकारणी एवं सेवावृति कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!
प्रथम सत्र में श्रीमान रामसेवक जी ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की उनके द्वारा किए हुए कार्य पर आज एकल अभियान गांव -गांव में जाकर समाज को जागृत करने का कार्य कर रहा है !!
आज हम सबको उनके द्वारा दिखाए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है !!
दूसरे सत्र में श्रीमान राज जी ने एकल का परिचय देते हुए समितियों का दायित्व बोध करवाया एवं एकल को जन जन का अभियान बनाने के लिए तथा कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए समितियों की भूमिका पर चर्चा की और ग्राम संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम संगठन की इकाई खड़ी करने के लिए आव्हान किया और इसकी रूप रेखा बनाई !!
समापन सत्र में परम पूजनीय महंत रामशरण दास जी महाराज ने सबको आशीर्वचन देते हुए कहा वर्तमान की प्रस्थितों में अपनी संस्कृति, देश,और समाज की सुरक्षा के लिए एकल एक सबसे बड़ा विकल्प हैं क्योंकि एकल का गांव- गांव में संपर्क में !!
अंचल अध्यक्ष श्रीमान बिट्टू जी आए हुए सभी समिति के पदाधारियों का धन्यवाद किया और यह आश्वासन दिलाया कि आने वाले समय में किश्तवाड़ अंचल को एक आदर्श अंचल बनाने के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे !!
अंत में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजी अर्पित की !!
कार्यक्रम के उपरांत सबका सहभोज कार्यक्रम हुआ !!
धन्यवाद
सोनू