09/09/2024
जिला यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम, कोडरमा।
आज दिनांक 09.09.2024 को डॉ. रमन कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, कोडरमा की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा केन्द्र, कोडरमा में माह अगस्त 2024 का यक्ष्मा, आईसीटीसी, एआरटी की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। उक्त बैठक में श्री प्रकाश कुमार रवि एस.टी.एल.एस, श्री दिपेश कुमार डीईओ एवं श्रीमती सुमीता कुमारी आईसीटीसी कॉउन्सलर, श्री संजय कुमार डाटा मैनेजर ए.आर.टी. सेन्टर के साथ-साथ प्रखण्ड स्तर से यक्ष्मा, आईसीटीसी, एआरटी से संबंधित कार्य कर रहे कर्मियों ने भाग लिया।
डॉ रमन कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, कोडरमा द्वारा क्षेत्र में यक्ष्मा बिमारी से संबंधित किए जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी लिया एवं उनके द्वारा प्रयोगशाला प्रावैद्यिक को निर्देशित किया गया कि यक्ष्मा से संबंधित लक्षण (जैसे-’’दो हफ्तो से अधिक की खॉसी’’, ’’वजन कम होना’’, ’’धीमा बुखार’’, ’’बलगम में खुन आना’’) से संबंधित समस्या आने वाले मरीजों का शत्-प्रतिशत् बलगम जॉच के साथ-साथ ब्लड शुगर जॉच, एचआईवी जॉच एवं तम्बाकू की स्क्रीनिंग किया जाए। साथ ही केन्द्र द्वारा बलगम जॉच के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जॉच बढ़ाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के पी.आर.आई सदस्यों से संपर्क कर यक्ष्मा बिमारी से संबंधित जानकारी दी जाए एवं प्रखण्ड स्तर पर सहिया से संपर्क कर जॉच बढ़ाने हेतु प्रतिमाह 1 सहिया 3 केस यक्ष्मा संदिग्ध लाने को कहा जाए। टी.बी. के उपचाररत मरीजों का निरंतर मॉनिटरिंग एवं समय-समय पर जॉच किया जाए। आईसीटीसी सेन्टर के कर्मी को निर्देश दिया गया कि एचआईवी जॉच में आये मरीजों में से किसी में यक्ष्मा के लक्षण रहने पर मरीजों का बलगम जॉच हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जाए। साथ ही जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) की नई दवा 3एच.पी. के बारे में कर्मिर्यो को अवगत कराया एवं निर्देश दिया कि सभी टीबी के धनात्मक रोगियों के संपर्क में आने वाले परिवार के लोगों को टीपीटी की दवा अवश्य उपलब्ध कराये, जिससे कि यक्ष्मा के प्रसार दर में कमी आ सके।
उक्त मासिक बैठक में संजय कुमार, संजय वर्मा, मिथलेश प्रसाद, मो. जफीम, शैलेन्द्र कुमार, मिथिलेश कुमार, सुनीता कुमारी, प्रतिभा नारायण, वन्दना सिंह, अन्जिला, कृष्णकान्त मणि, जितेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, पॉल एक्का, आदि ने भाग लिया