Santosh Kumar Kushwaha fans

Santosh Kumar Kushwaha  fans �सेवा ही मेरा लक्ष्य है�

🌍 विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष संदेशदिनांक – 11 जुलाई"जनसंख्या नहीं, समाधान बढ़ाइए"आज का दिन क्यों महत्वपूर्ण है?विश्व ज...
11/07/2025

🌍 विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष संदेश
दिनांक – 11 जुलाई

"जनसंख्या नहीं, समाधान बढ़ाइए"

आज का दिन क्यों महत्वपूर्ण है?
विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है ताकि लोगों को बढ़ती जनसंख्या के कारण उत्पन्न सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस दिन का उद्देश्य है – परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जैसे विषयों पर संवाद बढ़ाना और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना।

🚸 अगर जनसंख्या नियंत्रण नहीं हुआ तो...?

बेरोजगारी तेजी से बढ़ेगी

जल, भोजन और संसाधन खत्म हो जाएंगे

स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाएंगी

पर्यावरण और जलवायु पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा

अगली पीढ़ी के लिए समस्याएं और बढ़ेंगी

💡 क्या है समाधान?

परिवार नियोजन अपनाएं

बेटियों की शिक्षा सुनिश्चित करें

युवाओं को जागरूक करें

सरकार की योजनाओं का लाभ लें

मिलकर संतुलन बनाएं

🙏 आइए, इस विश्व जनसंख्या दिवस पर हम सभी मिलकर संकल्प लें —
"संतुलित जनसंख्या ही सुरक्षित और समृद्ध भारत की नींव है।"
आज सोचेंगे, तभी कल सुरक्षित रहेगा।

निवेदक:
संतोष कुमार कुशवाहा
मुखिया – चंदवारा पश्चिमी

01/05/2025

1. "जिन हाथों में हथौड़ा है, वही देश का भविष्य गढ़ते हैं। मजदूर सिर्फ ईंट नहीं जोड़ता, वह समाज की नींव बनाता है।"

2. "पसीने की हर बूँद में मेहनत की कहानी छिपी होती है — सलाम है उन मेहनतकश हाथों को जो बिना थके देश का निर्माण करते हैं।"

3. "मजदूर वह शक्ति है, जो बिना शोर किए विकास की इमारत खड़ी करता है। आइए, आज उनका सम्मान करें।"

4. "अगर मेहनत पूजा है, तो मजदूर भगवान से कम नहीं। उन्हें सिर झुका कर सलाम करना हमारा कर्तव्य है।"

5. "मजदूर दिवस हमें याद दिलाता है कि सम्मान सिर्फ पद का नहीं, परिश्रम का होना चाहिए।"

04/01/2025

उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव से दिल्ली आई कृष्णा यादव ने 500 रुपये से अपना सफर शुरू किया। बिना औपचारिक शिक्षा के, उन्होंने अपने परिवार के आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सड़क किनारे अचार बेचना शुरू किया। खेती में नुकसान के बाद, उन्होंने कृषिविज्ञान केंद्र से अचार बनाने का प्रशिक्षण लिया।

सड़क किनारे ग्राहकों को मुफ्त पानी और अचार का स्वाद चखाने की सरल रणनीति से उन्होंने ग्राहकों का विश्वास जीता। धीरे-धीरे उन्होंने ‘श्री कृष्णा पिकल्स’ की स्थापना की। आज उनके पास 250 से अधिक उत्पाद हैं, और उनकी फैक्ट्री हर दिन 10-20 क्विंटल अचार बनाती है। उनकी कंपनी का टर्नओवर 5 करोड़ रुपये है।

06/08/2024

नम्र निवेदन
आप सबों से नम्र निवेदन है झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मंईयां योजना का समय सीमा 10 अगस्त से 15 अगस्त तक कर दिया गया है साइट बहुत ही स्लो है ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है आप सब चिंता ना करे आज नहीं तो कल हो ही जाएगा परंतु बारिश का समय में पहले अपनी खेती-बाड़ी वाला काम कर ले धान रोप लें साइट ठिक होगा तो आप लोग तक सूचना पहुंचा दिया जाएगा 🙏धन्यवाद🙏

चंदवारा पश्चिमी पंचायत के  योग्य लाभुकों के बीच मुख्य मंत्री मंईयां योजना का फॉर्म वितरण आंगन बाड़ी सेविकाओं के साथ किए ...
01/08/2024

चंदवारा पश्चिमी पंचायत के योग्य लाभुकों के बीच मुख्य मंत्री मंईयां योजना का फॉर्म वितरण आंगन बाड़ी सेविकाओं के साथ किए कल भी फॉर्म सभी आंगन बड़ी केंद्र में वितरण होगा 3 अगस्त 2024 से फॉर्म भी आंगन बाड़ी केंद्र के मध्यम से जमा होगा सभी फॉर्म ऑनलाइन पंचायत भवन में होगा ।

Address

Koderma

Telephone

+919934140198

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Santosh Kumar Kushwaha fans posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Santosh Kumar Kushwaha fans:

Share

Category