25/08/2026
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2) कोलकाता की छमाही समीक्षा बैठक दिनांक 25.08.2026 को धनों धान्यो, कोलकाता के सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता एवं स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के सौजन्य से अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न किया गया। समीक्षा बैठक में सदस्य कार्यालयों के प्रधान तथा राजभाषा अधिकारियों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता श्री सुरेंद्र कुमार शर्मा, अध्यक्ष नराकास (उपक्रम -2) कोलकाता एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमेश राय, शहरी विकास राज्य मंत्री तथा श्री सम्राट राही, उपाध्यक्ष, एसएमपीके उपस्थित रहे । उन्होंने समिति की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा सभी से आह्वान किया कि यदि सभी 33 कार्यालय नराकास के बैनर तले एक एक कार्यक्रम /गतिविधि का आयोजन करें, तो नराकास उपक्रम कोलकाता पूर्वी क्षेत्र के नराकासों में सबसे ऊपर की श्रेणी में गिना जाएगा। गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग (पूर्वी क्षेत्र) के क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय के उपनिदेशक डॉ. विचित्रसेन गुप्त ने सदस्य कार्यालयों के रिपोर्टों की समीक्षा करते हुए नराकास उपक्रम कोलकाता की गतिविधियों को सराहा। केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो के श्री ए. के. श्रीवास्तव ने कार्यालयीन कार्यों में अनुवाद की महत्ता और अनुवाद प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान किया। हिंदी शिक्षण योजना के सहायक निदेशक ने राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन में हिंदी प्रशिक्षण के संबंध में मार्ग दर्शन प्रदान किये। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के उपाध्यक्ष श्री सम्राट राही ने भारतीय एकता के लिए राजभाषा हिंदी को महत्वपूर्ण बताते हुए हमारा मार्गदर्शन किया । बैठक में नराकास के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यालयों को सक्रिय सहभागिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय शंकर मिश्र, राजभाषा अधिकारी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ बरेजा, ऑयल इंडिया ने किया। श्री आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#नराकास