Kondagaon Police

Kondagaon Police This is official facebook account of Kondagaon Police.

To connect to citizens, to inform about police activities, to flash important messages & to invite suggestions.

06/09/2026
दिनांक - 06.09.2026थाना फरसगांव, जिला - कोंडागांव (छ.ग.)* #* छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया...
06/09/2026

दिनांक - 06.09.2026
थाना फरसगांव, जिला - कोंडागांव (छ.ग.)

* #* छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा विशेष साइबर जागृति अभियान।

* #* समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनकी आवश्यकता अनुसार, उनके समझ योग्य सरल भाषा में अलग-अलग थीमों पर चलाया जा रहा अभियान।

* #* थाना फरसगांव ,जिला कोंडागांव सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम के विरुद्ध जन आंदोलन द्वारा राज्य को साइबर क्राइम से मुक्त बनाने का लिया जा रहा संकल्प।

*फरसगांव पुलिस की सराहनीय प्रयास:*
50 से अधिक पेंशनधारियों एवं सीनियर सिटीजनों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।

*निर्देशन एवं मार्गदर्शन*
जिला पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिनव उपाध्याय के कुशल पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे विशेष "साइबर जागृति अभियान - साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़" के तहत आज थाना फरसगांव क्षेत्र अंतर्गत कर्मचारी भवन फरसगांव में थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास एवं थाना फरसगांव स्टाफ के द्वारा पेंशनरों एवं सीनियर सिटीजनों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*आयोजित कार्यक्रम*
उक्त कार्यक्रम में जिले के 50 से अधिक पेंशनधारी एवं सीनियर सिटीजन उपस्थित रहे। उपस्थित बुजुर्गजनों को साइबर अपराधों के नए तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनसे साइबर जागरूकता क्यूं आर कोड स्कैन करा कर सेल्फी लिवाकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों में अपलोड करवाया गया एवं साइबर जागरूकता प्रशंसा प्रमाण पत्र जारी करवाया गया। उन्हें साइबर क्राइम से मुक्त रहने एवं जागरूक होने के संबंध में शपथ दिलाया गया।

*कार्यक्रम की मुख्य बातें*
पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि वर्तमान में साइबर ठगों द्वारा पेंशनधारियों एवं सीनियर सिटीजन को निशाना बनाया जा रहा है। ठग द्वारा स्वयं को ट्रेजरी / बैंक अधिकारी बताकर पेंशन वेरिफिकेशन, जीवन प्रमाण पत्र अपडेट, KYC अपडेट, आधार लिंक करने के नाम पर फोन, व्हाट्सएप मैसेज और फर्जी लिंक भेजकर ओटीपी, पासवर्ड प्राप्त कर ठगी की जा रही है। साथ ही उन्हें लालच देकर अपने मोबाइल सिम और बैंक खातों को म्यूल इस्तेमाल करने का भी झांसा लालच दिया जा रहा है जिससे बचने की आवश्यकता है।

*दी गई प्रमुख सलाह:*
*1.* किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या QR कोड पर क्लिक / स्कैन न करें।
*2.* बैंक, ट्रेजरी या कोई भी सरकारी विभाग कभी भी फोन पर OTP, CVV, पासवर्ड नहीं मांगता।
*3.* पेंशन से संबंधित कार्य हेतु स्वयं बैंक / ट्रेजरी कार्यालय में ही संपर्क करें।
*4.* अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल रिसीव न करें।
*5.* अपने मोबाइल सिमों एवं बैंक खातों को म्यूल इस्तेमाल होने के लालच से बचें।
*6.* साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर
*1930* पर कॉल करें
अथवा *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज करें।

*अपील*
कार्यक्रम के अंत में फरसगांव पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार व आस-पड़ोस के बुजुर्गों को भी जागरूक करें।

*सचेत रहें, सुरक्षित रहें - फरसगांव पुलिस*

**दिनाँक 6/09/2026 को साइबर सुरक्षा, ग्राम सुरक्षा, शांति-व्यवस्था और जन-संवाद को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) ...
06/09/2026

**दिनाँक 6/09/2026 को साइबर सुरक्षा, ग्राम सुरक्षा, शांति-व्यवस्था और जन-संवाद को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) श्री पंकज चंद्रा जी और धनोरा क्षेत्र के सरपंच, पंच , सचिव के बीच थाना परिसर में बैठक*
*. बैठक के मुख्य उद्देश्य**
(1) साइबर अपराध से बचाव: ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी शेयर न करने और फर्जी कॉल के प्रति जागरूक करना।
(2)​स्थानीय समस्याओं की पहचान: गांव में पनप रहे अपराध, अवैध गतिविधियों या विवादों की जानकारी लेना।
(3)​पुलिस-जनता के बीच विश्वास: ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस का डर खत्म कर सहयोग की भावना बढ़ाना।
​त्वरित निवारण: छोटे-मोटे जमीनी विवादों को गांव के स्तर पर ही बातचीत से सुलझाना।
​(4)​नशामुक्ति अभियान: गांव में अवैध शराब या ड्रग्स की बिक्री पर रोक लगाने हेतु रणनीति।
इसके साथ ही साइबर जागृति अभियान के तहत आए हुए जनप्रतिनिधियो से साइबर जागरूकता सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में शेयर करवाया गया!

दिनांक 06.09.2026151 गुम मोबाइल बरामद, 35 लाख की संपत्ति लौटाईकोण्डागांव पुलिस का विशेष अभियान — छत्तीसगढ़ के विभिन्न ...
06/09/2026

दिनांक 06.09.2026

151 गुम मोबाइल बरामद, 35 लाख की संपत्ति लौटाई
कोण्डागांव पुलिस का विशेष अभियान — छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं सीमावर्ती राज्यों से बरामद किए मोबाइल

----000----

पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, IPS के निर्देशन में कोण्डागांव पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की तकनीकी टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कुल 151 गुम मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹35 लाख है। मोबाइल फोन की तलाश के दौरान तकनीकी माध्यमों से उनकी जानकारी एवं उपयोग के स्थानों का पता लगाया गया। कई मोबाइल फोन छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों तथा सीमावर्ती राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे। संबंधित स्थानों पर समन्वय स्थापित कर पुलिस द्वारा इन मोबाइलों को बरामद किया गया।

बरामद किए गए मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, IPS द्वारा उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए कोण्डागांव पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और पुलिस का आभार व्यक्त किया। मोबाइल वितरण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, IPS ने उपस्थित नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के संबंध में जानकारी दी तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने नागरिकों को OTP, UPI PIN, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा फर्जी KYC अपडेट, बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कस्टमर केयर, डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य प्रकार की ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो बिना समय गंवाए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें तथा नजदीकी पुलिस थाना को भी सूचना दें।

कोण्डागांव पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान यह संदेश देता है कि मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। पुलिस की तकनीकी टीम द्वारा उपलब्ध जानकारी के आधार पर मोबाइल को ट्रेस करने का लगातार प्रयास किया जाता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा IMEI नंबर और मोबाइल खरीदी का बिल सुरक्षित रखें।

कोण्डागांव पुलिस — हमेशा आपके साथ आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।




दिनांक 06.09.2025      कोण्डागांव पुलिस को मिली एक और सफलता।  जिला कोण्डागांव के थाना मर्दापाल क्षेत्र में आत्मसमर्पित...
06/09/2026

दिनांक 06.09.2025

 कोण्डागांव पुलिस को मिली एक और सफलता।
 जिला कोण्डागांव के थाना मर्दापाल क्षेत्र में आत्मसमर्पित माओवादियों के निषानदेही पर कोण्डागांव नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाइटर्स एवं बीडीएस की संयुक्त कार्यवाही।
 01 नग 9 एम.एम.पिस्टल, 30 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री सहित भारी मात्रा में नक्सलियों की डम्प सामग्री को सुरक्षा बलों ने किया बरामद।
---000---
जिला कोण्डागांव में श्री बद्री नारायण मीणा (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर (छ0ग0) एवं श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देषन, अति.पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के मागदर्षन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मर्दापाल, श्री नरेन्द्र पुजारी तथा उप पुलिस अधीक्षक,(आॅप्स नोडल) कोण्डागांव श्री सिद्धार्थ बघेल के कुषल पयवेक्षण एवं श्री आलोक साहू, प्रभारी नक्सल सेल तथा श्री भुनेष्वर नाग, थाना प्रभारी मर्दापाल के नेतृत्व में माओवादियों द्वारा डम्प किये हथियार, आईईडी एवं अन्य सामग्रियों की बरामदगी हेतु सतत् नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में दिनांक 05.09.2025 को आत्मसमर्पित माओवादियों की निषानदेही पर तत्काल तस्दीकी कार्यवाही करते हुए नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाईटर्स व बीडीएस की संयुक्त टीम थाना मर्दापाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोरमेल, पुसपाल मोखामारी जंगल एवं आस-पास जंगल-पहाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान ग्राम पुसपाल मोखामारी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षापूर्वक डी-माॅइनिंग/सर्चिंग की कार्यवाही की गई, जिसमें 01 नग 9 एम.एम.पिस्टल, 30 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री सहित भारी मात्रा में नक्सलियों की डम्प सामग्री को सुरक्षा बलों के द्वारा बरामदगी की गई, जिसमें बरामद 10 किलोग्राम टिफिन आईईडी को बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर ही नष्ट किया गया। बरामद सामग्री का विवरण निम्नानुसार है
01 टिफिन बम 03 नग (वनज 10 किलोग्राम)
02 जीलेटीन 160 नग (वजन 20 किलोग्राम)
03 डेटोनेटर इलेक्ट्रिक 01 नग
04 डेटोनेटर नान इलेक्ट्रिक 19 नग
05 9 एम.एम. पिस्टल 01 नग, नीला कवर का ग्रिप लगा हुआ
06 वाॅकीटाॅकी 06 नग मय एंटीना चार्जर हेण्डफोन 06-06 नग
07 डेटोनेटर कमर्षियल 40 नग
08 वायर इलेक्ट्रिक 04 बंडल
09 सेफ्टी फ्यूज 01 मीटर
10 कारडेक्स वायर रंग लाल 05 मीटर लगभग
11 पाईप लोहे का 01 नग (लंबाई 33 इंच, गोलाई 9.5 इंच)
12 पाॅलिथिन हरा 05 किलोग्राम




06/09/2026
दिनांक : 05.09.2026थाना कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ़)नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोण्डागांव पुलिस ने चंद घ...
06/09/2026

दिनांक : 05.09.2026
थाना कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ़)

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोण्डागांव पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

कोण्डागांव पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का विवरण

नाम: रोमलाल शोरी
पिता: सोनसाय शोरी
उम्र: 21 वर्ष
निवासी: गिरल पदरपारा, ग्राम डोंगरीगुड़ा, थाना पलारी, जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ़

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा थाना कोण्डागांव उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मकान निर्माण कार्य के दौरान आरोपी रोमलाल शोरी से उसकी जान-पहचान हुई थी। दिनांक 08 मार्च 2026 को आरोपी पीड़िता को उसके गांव से अपने गांव पलारी स्थित घर दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी द्वारा पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

प्रकरण में पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी भी सामने आई। रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 276/2026 धारा 64(2)(M), 351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए, निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा एवं एसडीओपी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना कोण्डागांव की टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी रोमलाल शोरी, निवासी ग्राम डोंगरीगुड़ा, थाना पलारी, जिला कोण्डागांव को उसके निवास स्थान पर मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी को दिनांक 05.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

दिनांक 05.09.2026शिक्षक दिवस पर कोण्डागांव पुलिस ने निभाई ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिकाजिले के समस्त स्कूलों में चला साइबर जा...
05/09/2026

दिनांक 05.09.2026

शिक्षक दिवस पर कोण्डागांव पुलिस ने निभाई ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका
जिले के समस्त स्कूलों में चला साइबर जागृति अभियान, शिक्षकों को मोमेंटो भेंटकर किया गया सम्मानित

05 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा जिले के समस्त स्कूलों में विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालयीन स्टाफ को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा, IPS के मार्गदर्शन में कोण्डागांव पुलिस ने विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान कोण्डागांव पुलिस ने ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका निभाते हुए बच्चों एवं शिक्षकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपाय बताए।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि आज के समय में विद्यार्थी इंटरनेट, मोबाइल, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन गेमिंग का व्यापक उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षक बच्चों को साइबर अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षकों को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, फर्जी कॉल एवं KYC अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर बुलिंग एवं ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा शिक्षकों से अपील की गई कि वे स्वयं साइबर जागरूक बनें और अपने विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक भी साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाएं, ताकि विद्यालय से लेकर परिवार और समाज तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंच सके।

शिक्षक दिवस के अवसर पर साइबर जागृति अभियान के दौरान विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। कोण्डागांव पुलिस ने शिक्षकों के योगदान को सम्मान देते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे बच्चों को सही दिशा दिखाने और सुरक्षित समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस ने कहा कि जिस प्रकार शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देकर उनके भविष्य का निर्माण करते हैं, उसी प्रकार आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी देकर विद्यार्थियों के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित बनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

विद्यालयों में विद्यार्थियों को विशेष रूप से समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, UPI PIN, पासवर्ड अथवा निजी जानकारी न दें। संदिग्ध लिंक, APK फाइल, ई-मेल या सोशल मीडिया संदेश पर बिना जांचे क्लिक न करें। फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग एवं अन्य साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई। साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल अपने परिजनों, शिक्षक अथवा पुलिस को जानकारी देने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

कोण्डागांव पुलिस ने शिक्षक दिवस पर जिले के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा “शिक्षक समाज के भविष्य निर्माता हैं, और आज के डिजिटल युग में साइबर जागरूक शिक्षक ही सुरक्षित डिजिटल पीढ़ी का निर्माण कर सकते हैं।”

कोण्डागांव पुलिस — हमेशा आपके साथ आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Address

Kondagaon
Kondagaon
494226

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kondagaon Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kondagaon Police:

Shortcuts

Share