Christian Working Committee

Christian Working Committee Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Christian Working Committee, Korba.

धर्मांतरण के आरोप में शिकायत की जांच के बाद पास्टर मोतीराम जी को पुलिस ने छोड़ा, विरोधियों को लगाई फटकार‎‎बिलासपुर: जबरन...
17/08/2026

धर्मांतरण के आरोप में शिकायत की जांच के बाद पास्टर मोतीराम जी को पुलिस ने छोड़ा, विरोधियों को लगाई फटकार

‎बिलासपुर: जबरन धर्मांतरण के आरोप को लेकर पुलिस पास्टर मोतीराम साहू को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामले की जानकारी मिलते ही क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के बिलासपुर प्रभारी रवि मसीह जी ने थाना प्रभारी से बातचीत कर मामले की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच का आग्रह किया।

‎पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं पूछताछ के बाद आरोपों के संबंध में कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आने पर पास्टर मोतीराम साहू को तत्काल छोड़ दिया गया। वहीं, जांच के दौरान आरोपों में तथ्य नहीं पाए जाने पर पुलिस ने विरोधी पक्ष को भी फटकार लगाई।

‎रिहाई के बाद पास्टर मोतीराम साहू ने क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी बिलासपुर टिम के रवि मसीह जी, आशीष साइमन जी, संजय मसीह जी एवं वर्किंग कमिटी के अध्यक्ष श्री विजय मेश्राम जी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थिति में समिति द्वारा सहयोग और मामले को गंभीरता से लेकर प्रशासन के समक्ष बात रखना सराहनीय है।

‎क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर जबरन धर्मांतरण जैसे गंभीर आरोप लगाए जाने पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और बिना तथ्यों के किसी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

कोरबा में जुटी क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी की कोर कमिटी, मसीही समाज की सुरक्षा को लेकर बनी ठोस रणनीति‎‎संगठन विस्तार और मसी...
13/08/2026

कोरबा में जुटी क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी की कोर कमिटी, मसीही समाज की सुरक्षा को लेकर बनी ठोस रणनीति

‎संगठन विस्तार और मसीहियों की सुरक्षा को लेकर तैयार हुई रणनीति

‎गुरुवार ‎(13 अगस्त 2026) को कोरबा में क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी की कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से कोर कमिटी के सदस्य शामिल हुए।

‎बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से संगठन के विस्तार, आगामी कार्ययोजना तथा राज्य में वर्तमान में सामने आ रही मसीही समाज से जुड़ी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा एवं सहयोग की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

‎बैठक में सदस्यों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, मसीही समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

‎कोर कमिटी ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य शांति, एकता, सेवा, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना है। बैठक में आगामी दिनों के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय भी लिया गया।

‎बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और मसीही समाज के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

शक्ति जिले के मसीही समाज के पदाधिकारियों ने की श्री विजय मेश्राम जी से मुलाकात‎‎कोरबा: शक्ति जिले के मसीही समाज के पदाधि...
10/08/2026

शक्ति जिले के मसीही समाज के पदाधिकारियों ने की श्री विजय मेश्राम जी से मुलाकात

‎कोरबा: शक्ति जिले के मसीही समाज के पदाधिकारियों ने आज कोरबा पहुंचकर क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के अध्यक्ष श्री विजय मेश्राम से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान शक्ति जिले में मसीही समाज के सामने आ रही विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक समस्याओं को लेकर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

‎बैठक में समाज की वर्तमान परिस्थितियों, आपसी सहयोग, संगठन के विस्तार तथा आने वाले समय में शक्ति जिले में प्रस्तावित सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

‎क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी ने कहा कि मसीही समाज की समस्याओं का समाधान केवल व्यक्तिगत प्रयासों से नहीं, बल्कि एकता, संगठन, संवाद और संवैधानिक एवं कानूनी माध्यमों से निरंतर प्रयास करने से संभव है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाता रहेगा।

‎बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि समाज में भय नहीं, बल्कि जागरूकता; विभाजन नहीं, बल्कि एकता; और विवाद नहीं, बल्कि संवाद की भावना को मजबूत किया जाए। साथ ही जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होने तथा सामाजिक हित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

‎शक्ति जिले में संगठन को और मजबूत करने तथा मसीही समाज के हित में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों ने सहयोग एवं समन्वय के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

01/08/2026

डरिए नहीं, क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी आपके साथ है।

‎प्रिय मसीही भाइयों और बहनों,
‎प्रभु यीशु मसीह के नाम में आप सभी को जय मसीह।

‎यदि आप किसी प्रकार के विरोध, सामाजिक दबाव या कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे हैं, तो हिम्मत न हारें। याद रखें, आप अकेले नहीं हैं। क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी हर संभव वैधानिक, सामाजिक और नैतिक सहयोग के लिए आपके साथ खड़ी है।

‎ऐसे समय में भय नहीं, बल्कि प्रार्थना, धैर्य और परमेश्वर पर विश्वास बनाए रखें। किसी भी स्थिति में शांति, संयम और कानून का सम्मान करते हुए आगे बढ़ें। हमारा विश्वास है कि परमेश्वर अपने लोगों को कभी नहीं छोड़ता।

‎क्योंकि परमेश्वर का वचन कहता है:
‎"मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हूँ; इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हूँ। मैं तुझे दृढ़ करूँगा और तेरी सहायता करूँगा।" — यशायाह 41:10

‎आइए, हम एकता, प्रेम और विश्वास के साथ आगे बढ़ें। प्रभु हमारे साथ हैं, इसलिए आशा कभी न छोड़ें।
‎प्रार्थना करें। विश्वास रखें। दृढ़ रहें।

‎— विजय मेश्राम
‎क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी

‎🎉 मसीही युवा सम्राट श्री विजय मेश्राम जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉‎‎"परमेश्वर तुम्हें आशीष दे और तुम्हारी रक्...
30/07/2026

‎🎉 मसीही युवा सम्राट श्री विजय मेश्राम जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉

‎"परमेश्वर तुम्हें आशीष दे और तुम्हारी रक्षा करे; परमेश्वर अपना मुख तुम पर चमकाए और तुम पर अनुग्रह करे; परमेश्वर तुम पर कृपादृष्टि करे और तुम्हें शांति प्रदान करे।"
‎— गिनती 6:24–26

‎आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हैं, जिन्होंने सेवा, समर्पण और निस्वार्थ भाव से मसीही समाज के बीच अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

‎आप सदैव मसीही जनों की सहायता के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और साहस के साथ तत्पर रहते हैं। न्याय, प्रेम और सेवा के प्रति आपका समर्पण अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आपका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सच्चा नेतृत्व दूसरों की भलाई के लिए निस्वार्थ भाव से खड़े रहने में है।

‎हम प्रार्थना करते हैं कि प्रभु यीशु मसीह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, बुद्धि, सामर्थ्य और हर कार्य में सफलता प्रदान करें। परमेश्वर आपको हर बुराई से सुरक्षित रखे और आपके द्वारा अनेक लोगों के जीवन में आशा, न्याय और आशीष का कारण बनाता रहे।

‎जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
‎प्रभु आपको सदैव अपनी सामर्थ्य, अनुग्रह और शांति से परिपूर्ण रखें।

‎🎂🎉 Happy Birthday! 🎉🎂

जनहित अपीलयदि आपको केवल प्रभु यीशु मसीह में विश्वास रखने, आराधना करने या अपने ईसाई धर्म का पालन करने के कारण गांव से बाह...
22/07/2026

जनहित अपील

यदि आपको केवल प्रभु यीशु मसीह में विश्वास रखने, आराधना करने या अपने ईसाई धर्म का पालन करने के कारण गांव से बाहर कर दिया गया है, सामाजिक बहिष्कार किया गया है, हुक्का-पानी बंद कर दिया गया है, धमकाया जा रहा है या किसी भी प्रकार का धार्मिक उत्पीड़न किया जा रहा है, तो चुप न रहें।

तुरंत हमसे संपर्क करें।
📞 9111031098
📞 79994 05033

आपकी शिकायत को पूरी गंभीरता के साथ सुना जाएगा। आपकी आवाज़ को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुँचाने, आपके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

याद रखें—अन्याय सहना नहीं, उसके विरुद्ध वैधानिक रूप से आवाज़ उठाना आपका अधिकार है।

महत्वपूर्ण सूचना:
यह सहायता सेवा केवल बिलासपुर सम्भाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के लिए उपलब्ध है।

सहयोगी संगठन:
Christian Working Committee

रतनपुर में मसीही समाज ने कब्रिस्तान के लिए शासकीय भूमि आबंटन की उठाई मांग:रतनपुर, बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के समस्त मसीह...
21/07/2026

रतनपुर में मसीही समाज ने कब्रिस्तान के लिए शासकीय भूमि आबंटन की उठाई मांग:

रतनपुर, बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के समस्त मसीही समाज ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को आवेदन सौंपकर मसीही समाज के लिए कब्रिस्तान (दफन स्थल) हेतु शासकीय भूमि आबंटित करने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि रतनपुर विकासखंड में बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग निवास करते हैं तथा कई चर्च संचालित हैं। वर्तमान में अंतिम संस्कार (दफन) के लिए कोई शासकीय रूप से निर्धारित कब्रिस्तान उपलब्ध नहीं होने के कारण किसी व्यक्ति के निधन पर परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उचित स्थान के अभाव में सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।

मसीही समाज ने अपने आवेदन में कहा है कि उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार मृतकों का सम्मानपूर्वक दफन किया जाना आवश्यक है। इसलिए रतनपुर क्षेत्र में कब्रिस्तान हेतु उपयुक्त शासकीय भूमि का आबंटन किया जाए, ताकि भविष्य में अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के प्रतिनिधि मंडल ने भी मामले में कलेक्टर से मांग की है कि इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को भूमि चिन्हांकन एवं आबंटन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए जाएं।

धर्मांतरण कानून लागू होने पर विजय मेश्राम जी का संदेश:प्रिय मसीही भाइयों-बहनों,राज्य में लागू नए धर्मांतरण संबंधी कानूनी...
12/07/2026

धर्मांतरण कानून लागू होने पर विजय मेश्राम जी का संदेश:

प्रिय मसीही भाइयों-बहनों,
राज्य में लागू नए धर्मांतरण संबंधी कानूनी प्रावधानों के बाद चिंता होना स्वाभाविक है, लेकिन भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। हमारा विश्वास परमेश्वर में है और हमारा आचरण सदैव संविधान एवं कानून के अनुरूप होना चाहिए।

मैं विजय मेश्राम आप सभी से अपील करता हूँ कि शांति बनाए रखें, अफवाहों से बचें और किसी भी परिस्थिति में कानून का उल्लंघन न करें। यदि किसी निर्दोष पास्टर या विश्वासी के विरुद्ध झूठी शिकायत या एफआईआर दर्ज होती है, तो उसे अकेला न समझें। हम संविधान और कानून के दायरे में रहकर न्याय के लिए हर संभव वैधानिक प्रयास करेंगे।

आइए, हम एकता, प्रार्थना, सत्य और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। डरिए नहीं, संयम रखिए, प्रार्थना करते रहिए और कानून का सम्मान करते हुए न्याय के साथ दृढ़ता से खड़े रहिए।

सताव के एक माह बाद चैतमा फायर मिनिस्ट्री चर्च में पुनः शुरू हुई आराधना, क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के प्रयास रहे सफल‎‎कोरब...
08/07/2026

सताव के एक माह बाद चैतमा फायर मिनिस्ट्री चर्च में पुनः शुरू हुई आराधना, क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के प्रयास रहे सफल

‎कोरबा (छत्तीसगढ़): परमेश्वर पिता का धन्यवाद है कि उनकी अनुग्रह और सहायता से कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत सेन्द्रिपाली स्थित चैतमा फायर मिनिस्ट्री चर्च में लगभग एक माह के सताव के बाद बीते रविवार को पुनः आराधना प्रारंभ हो गई।

‎बता दें, बीते माह कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कलीसिया की आराधना का विरोध किया गया था तथा पुलिस को गलत सूचना दिए जाने के बाद चर्च की गतिविधियाँ बंद हो गई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय विश्वासियों, कलीसिया के अगुवों तथा संबंधित पक्षों के साथ लगातार संवाद और समन्वय का प्रयास शुरू किया।

‎क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी बिलासपुर–रतनपुर की सक्रिय पहल, निरंतर प्रयास एवं आपसी समन्वय के परिणामस्वरूप चर्च में पुनः आराधना प्रारंभ हो सकी। इस घटनाक्रम को लेकर स्थानीय मसीही समाज में खुशी का माहौल है और विश्वासियों ने परमेश्वर का धन्यवाद करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

‎चर्च में पुनः आराधना प्रारंभ कराने के प्रयासों में रवि मसीह, आशीष साइमन, मोतीराम साहू, आशीष टेकाम एवं हरिचंद प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोतवाली थाना प्रभारी से मिले क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के प्रतिनिधि, शांति एवं सहयोग पर हुई चर्चाजांजगीर-चांपा: क्रिश्चिय...
01/07/2026

कोतवाली थाना प्रभारी से मिले क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के प्रतिनिधि, शांति एवं सहयोग पर हुई चर्चा

जांजगीर-चांपा: क्रिश्चियन वर्किंग कमेटी के जिला प्रतिनिधि मंडल ने जांजगीर स्थित कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर जिले में मसीह समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला प्रतिनिधि नरहरि राव ने किया।
मुलाकात के दौरान नरहरि राव ने जिले में मसीह समाज की वर्तमान स्थिति से थाना प्रभारी को अवगत कराया। उन्होंने मसीह समाज के लोगों पर लगाए जाने वाले कथित झूठे धर्मांतरण के आरोपों के संबंध में भी चर्चा करते हुए समाज की ओर से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार पूजा-पाठ, प्रार्थना एवं धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपनी धार्मिक स्वतंत्रता का प्रयोग करते समय अन्य समुदायों की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस किसी भी व्यक्ति की धार्मिक आस्था में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करती। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि भविष्य में मसीह समाज से संबंधित प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक जानकारियों से भी अवगत कराया जाएगा।
क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के प्रतिनिधियों ने इस सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए जिले में शांति, सद्भाव एवं आपसी सहयोग बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

_vijay

Address

Korba

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Christian Working Committee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share