11/06/2026
भाजयुमो मंडल पोड़ी लाफा के द्वारा स्वच्छता अभियान और हनुमान मंदिर में चालीसा पाठ किया गया
आज 10/06/2026 को पोड़ी लाफा मंडल द्वारा परसाद में हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त किए
इस गौरवपूर्ण अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति, प्रगति एवं समृद्धि की मंगलकामना हेतु पूजा अर्चना किया गया जिसमें मुख्य रूप से पोड़ी लाफा के महामंत्री श्री लखेश्वर जगत जी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता देव सिंह राजपूत जी धनी राम आर्मो शंकर राजपूत घनश्याम धीवर भारतीय जनता पार्टी पोड़ी लाफा मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक साहू जी महामंत्री अजय एक्का जी उपाध्यक्ष मनोहर धीवर जी कोषाध्यक्ष विप्रप्रकाश राजपूत सहकोषाध्यक्ष दीपेन्द्र राजपूत आई.टी.प्रमुख मुकेश जगत आई. टी. सहप्रमुख संजय आर्मों योगेंद्र श्रीवास राहुल आर्मो ऋषि जायसवाल आतिश जायसवाल अंकित श्रीवास संदीप राज हरिओम राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे