Korba Police

Korba Police कोरबा पुलिस 24 घंटे तत्पर

कोरबा पुलिस की ओर से आप सभी को जन्मदिन कि हार्दिक शुभकामनाएं
05/08/2026

कोरबा पुलिस की ओर से आप सभी को जन्मदिन कि हार्दिक शुभकामनाएं

*प्रेस विज्ञप्तिजिला – कोरबादिनांक – 30.07.2026*  *सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला पुलिस बल कोरबा द्वारा एकत...
01/08/2026

*प्रेस विज्ञप्ति
जिला – कोरबा
दिनांक – 30.07.2026*

*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला पुलिस बल कोरबा द्वारा एकता वृक्षारोपण एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन*
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला पुलिस बल, कोरबा द्वारा "एकता वृक्षारोपण (एकता वृक्ष अभियान)" तथा विभिन्न जनजागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में पुलिस केंद्र, कोरबा में "सरदार वल्लभभाई पटेल के विचार एवं राष्ट्रीय एकता" विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एकता वृक्षारोपण भी किया गया।
इसी अवसर पर साडा कन्या विद्यालय, कोरबा में छात्राओं के लिए वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में कुल 38 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जिनमें—
चित्रकला प्रतियोगिता – 15 प्रतिभागी
निबंध प्रतियोगिता – 18 प्रतिभागी
वाद-विवाद प्रतियोगिता – 5 प्रतिभागी
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रिया साहू एवं अनु गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में साडा कन्या विद्यालय के प्राचार्य श्री रणधीर सिंह, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं, रक्षित निरीक्षक श्री अनथ राम पैकरा, प्रशिक्षुक सूबेदार मयंक वर्मा ,प्रशिक्षुक सूबेदार यूगल किशोर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।
जिला पुलिस बल, कोरबा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

🚨 *कोरबा पुलिस* 🚨🔷 *दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार* ▶️ *शराब में चूहा मारने ...
01/08/2026

🚨 *कोरबा पुलिस* 🚨
🔷 *दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार*

▶️ *शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या।*
▶️ *कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग एवं समन्वय से आरोपी गिरफ्तार।*

*सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* अभियान के तहत गंभीर एवं लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लगभग दो वर्ष से हत्या के मामले में फरार आरोपी जितेंद्र मसीह को कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग एवं समन्वय से कोंडागांव से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

🔹 *शादी समारोह में रची गई थी हत्या की साजिश*
थाना उरगा में दर्ज अपराध क्रमांक 248/2024 के अंतर्गत विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 16 फरवरी 2024 को एक शादी समारोह के दौरान मृतक विकास अग्रवाल को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत शराब में चूहा मारने की जहरीली दवा मिलाकर पिला दी गई थी।
विवेचना में ज्ञात हुआ कि मृतक एवं मुख्य आरोपी वैभव भारती के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते वैभव भारती ने अपने साथी जितेंद्र मसीह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पहले मृतक को अत्यधिक शराब पिलाई गई, फिर शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर डिस्पोजेबल गिलास के माध्यम से पिला दिया गया। कुछ समय बाद मृतक की तबीयत बिगड़ने लगी और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम एवं एफएसएल रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ की पुष्टि होने पर प्रकरण में हत्या एवं आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

🔹 *तकनीकी साक्ष्यों एवं अंतर-जिला समन्वय से मिली सफलता*

घटना के बाद आरोपी जितेंद्र मसीह लगातार फरार था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहा था। थाना उरगा पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोंडागांव से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

🔹 *गंभीर अपराधों पर जिला पुलिस की सख्त कार्रवाई*

लगभग दो वर्षों से लंबित इस जघन्य हत्

सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, डाटा एंट्री की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर पुलिस अधीक्षक कोरबा का विशेष जोरकोरब...
01/08/2026

सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, डाटा एंट्री की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर पुलिस अधीक्षक कोरबा का विशेष जोर

कोरबा, दिनांक 30 जुलाई 2026

पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा जिले में संचालित सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न मॉड्यूलों में डाटा एंट्री की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना  से जुड़े सीसीटीएनएस कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सीसीटीएनएस में दर्ज की जाने वाली प्रत्येक प्रविष्टि पूर्णतः सही, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध हो। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण डाटा एंट्री से न केवल अनुसंधान कार्य अधिक प्रभावी होता है, बल्कि न्यायालयीन प्रक्रिया एवं अपराध संबंधी अभिलेखों की विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होती है।

बैठक में विशेष रूप से फॉर्म एंट्री, MedLEaPR, VCNB, ई-साक्ष्य, अंतिम प्रतिवेदन (Final Report), मालखाना एंट्री, e Sign FIR/Chargsheet, सहित अन्य आवश्यक मॉड्यूलों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित प्रविष्टियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रत्येक डाटा एंट्री में प्रार्थी, आरोपी एवं पीड़ित का नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन कर ही प्रविष्टि की जाए। किसी भी प्रकार की त्रुटिपूर्ण अथवा अपूर्ण जानकारी भविष्य में तकनीकी एवं न्यायिक कठिनाइयों का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक प्रविष्टि की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि सीसीटीएनएस के लंबित कार्यों की नियमित निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण डाटा एंट्री सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान सीसीटीएनएस कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समयबद्ध डाटा एंट्री, लंबित कार्यों के प्रभावी निराकरण एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन करने वाले सीसीटीएनएस कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा तथा जिले में सीसीटीएनएस कार्यों की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सीसीटीएनएस के प्रत्येक मॉड्यूल

29/07/2026

कोरबा पुलिस के "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत जिले के स्कूलों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी है। बुधवार को निर्मला इंग्लिश स्कूल पुलिस लाइन और निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी ज्योत्सना चौधरी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने के कानूनी और सुरक्षा संबंधी दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस दौरान छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग से बचने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलान

"सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेशकोरबा,...
29/07/2026

"सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश

कोरबा, दिनांक 29.07.2026

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में संचालित "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज यातायात थाना, कोरबा द्वारा निर्मला इंग्लिश स्कूल, पुलिस लाइन, कोरबा एवं निर्मला स्कूल, कोसाबाड़ी में विशेष यातायात एवं सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डीएसपी सुश्री ज्योत्सना चौधरी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल अथवा अन्य मोटर वाहन नहीं चलाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता एवं परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाना, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कोरबा पुलिस द्वारा संचालित "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के माध्यम से जिले में सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Address

Superintendent Of Police
Korba
495677

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Korba Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share