Korba District

Korba District Korba district was accorded the status of a full fledged revenue district with effect from 25 May, 1998. Korba is the power capital of CG

The district headquarter is Korba city, which is situated on the banks of the confluence of rivers Hasdeo and Ahiran. Official account of Chhattisgarh's Korba District. Follow for updates, news and information. Korba is the power capital of Chhattisgarh. The district comes under Bilaspur division. The headquarter of Korba districts situated about 200 KM. from the capital city Raipur.

05/09/2026

सुशासन सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लगातार सशक्त बना रही है। पारदर्शी युक्तियुक्तकरण के माध्यम से जहां एक ओर राज्य के दूरस्थ और शिक्षक-विहीन स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, वहीं दूसरी ओर हजारों शिक्षकों को समयबद्ध प्रमोशन देकर उनके सम्मान और मनोबल को बढ़ाया गया है।

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़


शिक्षक दिवस पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ...जिला कलेक्टर श्री...
05/09/2026

शिक्षक दिवस पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ...

जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री एकलव्य आवासीय विद्यालय, छुरी पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय, समर्पण और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता का महत्व बताया।

कलेक्टर श्री दुदावत ने कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों के बीच बैठकर उन्हें सफलता का मंत्र दिया और कहा कि विद्यार्थी जीवन दोबारा लौटकर नहीं आता।



05/09/2026

बिहान से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं दीदियां...

कोरबा जिले के ग्राम बेला की स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बिहान समूह से जुड़कर अपनी आजीविका को मजबूती देने के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। वहीं महतारी वंदन योजना से मिल रहा संबल उनके आर्थिक सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान कर रहा है।




मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित कर रही है। किसान वृक्ष...
05/09/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित कर रही है। किसान वृक्ष मित्र योजना के माध्यम से किसानों को 5 एकड़ तक भूमि पर 100% और 5 एकड़ से अधिक भूमि पर 50% तक वित्तीय अनुदान मिल रहा है। इससे कृषि भूमि पर हरियाली बढ़ाने के साथ आय के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं।


05/09/2026

शिक्षा हमारी प्राचीन विरासत, शिक्षक हमारे भविष्य के शिल्पकार।

नालंदा और तक्षशिला से लेकर आज के आधुनिक शिक्षण संस्थानों तक, भारत ने सदैव ज्ञान की परंपरा को आगे बढ़ाया है। क्योंकि शिक्षा विकास का मूलमंत्र है और शिक्षक ही उस विकास की नींव रखकर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ते हैं।

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

05/09/2026

शिक्षक मजबूत होंगे, तो छत्तीसगढ़ का भविष्य और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में 10,538 विद्यालयों का समायोजन, 453 शिक्षकविहीन विद्यालयों में शिक्षकों की पूर्ति और 4,729 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। इससे प्रदेश में शिक्षकों को बेहतर कार्य वातावरण और सम्मान प्राप्त हो रहा है।

शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को नमन।



मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों तक पोषण...
05/09/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों तक पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ा रही है। शहरी क्षेत्रों में 250 नए आंगनबाड़ी केंद्र और ग्रामीण क्षेत्रों में 500 नए केंद्रों के निर्माण के लिए ₹42 करोड़ का प्रावधान किया गया है।


पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि तथा शिक्ष...
05/09/2026

पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि तथा शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।




पोड़ीबहार निवासी श्री आनंद राम का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना हुआ साकार। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के सहयोग से मिल...
04/09/2026

पोड़ीबहार निवासी श्री आनंद राम का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना हुआ साकार। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के सहयोग से मिला सुरक्षित आशियाना, अब परिवार सुकून और खुशहाली से जीवन बिता रहा है।




कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों क...
04/09/2026

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की बिक्री में अनियमितता, कालाबाजारी एवं ओवर-रेटिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज विकासखंड कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं एवं कमियां पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की गई।


Address

Korba
495677

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Korba District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Korba District:

Shortcuts

Share