25/01/2024
" Nothing like voting, I vote for sure "
"वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम"
आज दिनांक 25.01.2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में श्री अजीत वसंत, कलेक्टर कोरबा के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कोरबा, विशिष्ट अतिथि श्री अरविन्द पी.एम. , वनमण्डलाधिकारी कोरबा, श्री कुमार निशांत, वन मण्डलाधिकारी कटघोरा, सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, श्री प्रदीप कुमार साहू,अपर कलेक्टर कोरबा, श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर कोरबा की उपस्थिति में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सीमा पात्रे, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, एस.डी.एम. कटघोरा, श्री एम.एम.जोशी, जिला मास्टर टेªनर कोरबा, महाविद्यालय के प्रोसेसर, स्टाफ, छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाई गयी।
समारोह में महाविद्यालीय छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली का प्रदर्शन किया गया तथा बी.एल.ओ., प्रोफेसर नोडल ऑफिसर एवं निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम " Nothing like voting, I vote for sure " ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ के बारे में बताया गया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया गया।