23/08/2026
#गौसेवा
ग्राम शुक्लावास पिचाणी में स्थापित रजिस्टर्ड गौशाला में समस्त ग्रामवासियों द्वारा बहुत ही सहजता एवं अनुशासन के साथ पिछले कई वर्षो से गौमाता का लालन पालन किया जा रहा है। पुण्य कार्य में खुद को समर्पित रखते हुए समस्त ग्रामवासी गौमाता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे है।
वर्तमान में बारिश के मौसम में पर्यावरण परिवर्तन के कारण मच्छर एवं अन्य छोटे छोटे जीवों से गायों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए उनके स्वास्थ्य के प्रति सजगता के चलते कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। इससे बदलते मौसम के कारण होने वाली बिमारियों से गायों का बचाव हो सके जिसके कारण संस्था के कर्मचारियों एवं युवाओं के सहयोग से कितनाशक दवा का छिड़काव किया। सभी कार्यकर्ताओ का आभार एवं धन्यवाद। 🙏