Kota Tak

Kota Tak Kota - The Education City of India

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थीं?अपना उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दे 👇
04/09/2026

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थीं?

अपना उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दे 👇

03/09/2026

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में लोहित नदी पर बना महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त होने से भारत-चीन सीमा के पास बसे काहो समेत क...
03/09/2026

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में लोहित नदी पर बना महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त होने से भारत-चीन सीमा के पास बसे काहो समेत कई दूरस्थ गांवों का संपर्क टूट गया है। अधिकारियों के मुताबिक, ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से पुल को नुकसान पहुंचा। एक ओवरलोडेड ट्रक पुल पर फंसने के बाद आवागमन रोक दिया गया है।

कोटा में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत करीब 1000 छात्र-छात...
03/09/2026

कोटा में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत करीब 1000 छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने जीवनभर नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सिद्ध योग दर्शन की जानकारी देने के साथ 15 मिनट का ध्यान योग भी कराया गया।
आयोजकों के अनुसार, हाड़ौती के चारों जिलों में यह 100 सप्ताह तक जन-जागरण अभियान के रूप में चलेगा।

अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय कौन थे?अपना उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दे 👇
03/09/2026

अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय कौन थे?

अपना उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दे 👇

क्या आप जानते हैं?बिजली की चमक आसपास की हवा को बेहद तेजी से गर्म कर सकती है।बिजली गिरने के समय हवा का तापमान लगभग 30,000...
02/09/2026

क्या आप जानते हैं?
बिजली की चमक आसपास की हवा को बेहद तेजी से गर्म कर सकती है।
बिजली गिरने के समय हवा का तापमान लगभग 30,000℃ तक पहुंच सकता हैं।
यह सूरज की सतह से भी करीब 5 गुना ज्यादा गर्म होता है, जिससे हवा तेजी से फैलती हैं और तेज गड़गड़ाहट पैदा होती है।

कभी शिक्षक की दुनिया स्कूल और ब्लैकबोर्ड तक सीमित थी।लेकिन आज शिक्षक मोबाइल कैमरे के सामने लेक्चर दे रहे हैं, सोशल मीडिय...
02/09/2026

कभी शिक्षक की दुनिया स्कूल और ब्लैकबोर्ड तक सीमित थी।
लेकिन आज शिक्षक मोबाइल कैमरे के सामने लेक्चर दे रहे हैं, सोशल मीडिया पर रील्स बना रहे हैं और ऑनलाइन कोर्स के जरिए हजारों-लाखों विद्यार्थियों तक पहुंच रहे हैं।

डिजिटल दौर ने शिक्षक की भूमिका बदल दी है।
अब शिक्षक सिर्फ ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर, कम्युनिकेटर और मेंटर भी है।

लेकिन इस नई जिम्मेदारी के साथ चुनौती भी बड़ी है—
लोकप्रियता से ज्यादा जरूरी है सही जानकारी, विश्वसनीयता और विद्यार्थियों को सही दिशा देना।





कोटा रेल मंडल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। बैडमिंटन,...
02/09/2026

कोटा रेल मंडल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, क्रिकेट, हॉकी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साह से भाग लिया।





कोटा: न्यू कोटा यानी डकनिया रेलवे स्टेशन जल्द ही नए और आधुनिक रूप में नजर आएगा। करीब 110 करोड़ रुपए की लागत से चल रहा पु...
02/09/2026

कोटा: न्यू कोटा यानी डकनिया रेलवे स्टेशन जल्द ही नए और आधुनिक रूप में नजर आएगा। करीब 110 करोड़ रुपए की लागत से चल रहा पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में है और सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक वेटिंग रूम, वीआईपी लाउंज और डोरमेट्री जैसी सुविधाएं मिलेंगी। मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर 36 मीटर चौड़ा कनकोर्स भी बनाया जा रहा है। नए कोटा की कॉलोनियों और कोचिंग हब के लोगों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी।

कोटा आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों का ट्रेन में छूटा कीमती सामान सुरक्षित बरामद कर वापस लौटाया।एक यात्री का 50...
02/09/2026

कोटा आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों का ट्रेन में छूटा कीमती सामान सुरक्षित बरामद कर वापस लौटाया।
एक यात्री का 50 हजार रुपए नकद समेत करीब 59 हजार रुपए का सामान, जबकि दूसरे यात्री का मोबाइल, घड़ियां, ब्लूटूथ डिवाइस और 10 हजार रुपए नकद समेत करीब 50 हजार रुपए का सामान लौटाया गया।
आरपीएफ की तत्परता और ईमानदारी की यात्रियों ने सराहना की।

Address

Kota
324007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kota Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kota Tak:

Shortcuts

Share