09/04/2026
कोटा मंडी में कर्ज़ के बोझ में दबे किसान की मृत्यु
अत्यंत पीड़ादायक एवं भाजपा सरकार की निर्दयी व्यवस्था द्वारा की गई संस्थागत हत्या है।
राजस्थान में किसानों के साथ लगातार छलावा हो रहा है, भाजपा का पूरा सिस्टम उनकी मेहनत की खुली लूट में लगा है।
भाजपा ने 12 हजार सम्मान निधि देने का वादा किया था, लेकिन इस सरकार में वादे के मुताबिक न किसान सम्मान निधि मिल रही है, न गेहूं का पूरा समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, न कोई बोनस, न खरीद की जा रही है। मजबूरी में किसान दुःखी होकर मंडियों में औने-पौने दाम में फ़सल बेच रहा है। जबकि भाजपा सरकार गेहूं पर 2735 रुपए का MSP सिर्फ कागज़ों में दिखाकर वाहवाही लूट रही है।
प्रदेश के किसानों पर 1.92 लाख करोड़ का कर्ज है, लेकिन भाजपा सरकार कोई राहत देने को तैयार नहीं। आय दोगुनी करने का दावा, प्रधानमंत्री फसल बीमा, उचित मुआवजा, सब सिर्फ जुमले निकले।
सच ये है कि भाजपा सिस्टम ने किसानों को ऐसी हालत में पहुंचा दिया है, जहां मेहनत करने वाला अन्नदाता ही सबसे ज़्यादा ठगा जा रहा है।