22/10/2024
विजयवर्गीय महिला मंडल स्टेशन द्वारा स्टेशन स्थित ब्रज धाम भवन में करवा चौथ का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से बनाया गया । संयोजिका सुधा विजय ने बताया कि कार्यक्रम में 25 महिलाओं ने एक साथ बैठकर पूजा अर्चना की और बाद में सभी ने जोड़े में चंद्रमा की पूजा करके भोजन किया । सचिव सोनाक्षी विजय ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत सभी महिला पुरुषों को तिलक लगाकर की गई और सभी महिलाओं को भेंट स्वरूप सुहाग सामग्री दी गई। कार्यक्रम में ज्योति विजय, सुनीता विजय, उर्मी विजय, लक्षिता विजय और महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रही ।