30/07/2017
" नफ़रत के ख़िलाफ़ हम सब एक हैं विषय पर विशाल वाहन रैली, आयोजित "
" सद्भाव और प्रेम का दिया संदेश "
दिनांक 30 जुलाई कोटा । वेलफ़ेयर पार्टी आॅफ़ इन्डिया कोटा की ओर से शहर में " नफ़रत के ख़िलाफ़ हम सब एक हैं " विषय पर विशाल वाहन रैली आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वेलफ़ेयर पार्टी के प्रदेश सचिव सैफुल्लाह ने बताया कि देश के 50 शहरों में सद्भावना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से " नफ़रत के ख़िलाफ़ हम सब एक हैं " विषय पर विशाल वाहन रैली आयोजित की गई। इस अवसर पर कोटा में नयापुरा स्टेडियम से छावनी, कोटड़ी, गुमानपुरा, एरोड्रम, विज्ञान नगर, तलवंडी, केशवपुरा, दादाबाड़ी, टिपटा, कैथूनीपोल होते हुए सब्ज़ीमंडी पर समाप्त हुई। वहीं ज़िलाध्यक्ष आसिफ़ हुसैन ने बताया कि रैली का उद्देश्य देश में बढ़ रही नफ़रत के ख़िलाफ़ शहरवासियों को जागरूक करना और देश में नफ़रत फैलाने वालों को कड़ा संदेश देना है। देश में बढ़ती जा रही भीड़तंत्र की प्रवृत्ति से लोकतंत्र को बचाना है। उन्होंने कहा कि रैली में सभी समाजों का सहयोग मिला। वेलफ़ेयर पार्टी के जनसंपर्क सचिव दिनेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रैली में वेल्फेयर पार्टी के युवामोर्चा प्रदेशाअध्यक्ष मोहम्मद ख़ालिद,संगठन सचिव अमानुल्लाह अंसारी,नासिर हुसैन,युवामोर्चा ज़िलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान,युवामोर्चा ज़िला महासचिव इरफान अंसारी,अलफलाह वेल्फेयर सौसाइटी के अतीक अंसारी,पोपूलर फ्रंट के शोएब अहमद,वेल्फेयर पार्टी युवामोर्चा उपाध्यक्ष काशिफ ख़ान,जावेद अख्तर अंसारी, शाहिद कुरैशी,मीडिया प्रभारी मोहम्मद आसिम,शम्भुदयाल शाक्यवाल,अजहरुद्दीन,ताहिर ख़ान,मोहम्मद तारिफ,रियाजुद्दीन,जावेद कागज़ी,ग़फ्फार भाई,अशफाक़ भाई,शानू भाई,रवि कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।