District Congress Committee Kotdwar

District Congress Committee Kotdwar जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार | उत्तराखंड
जनता की आवाज़, जनहित की लड़ाई |
(1)

 #रुद्रपुर में Indian National Congress के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री  #मल्लिकार्जुन_खड़गे जी, प्रदेश प्रभारी Kumari ...
10/08/2026

#रुद्रपुर में Indian National Congress के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री #मल्लिकार्जुन_खड़गे जी, प्रदेश प्रभारी Kumari Selja जी Indian National Congress Uttarakhand प्रदेश अध्यक्ष श्री Ganesh Godiyal जी एवं प्रदेश के सम्मानित वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में District Congress Committee Kotdwar जिला अध्यक्ष श्री Vikas Negi जी ने प्रतिभाग किया। 🙏🏻

बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत एवं सार्थक मंथन हुआ।

माननीय #खड़गे जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन हम सभी कांग्रेसजनों के लिए नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प का संदेश है। उनके मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती और जनहित की लड़ाई को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार SIR प्रक्रिया में मतदाताओं की सहायता एवं पूरी प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी के लिए...
07/08/2026

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार SIR प्रक्रिया में मतदाताओं की सहायता एवं पूरी प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी के लिए जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों की निगरानी समिति का गठन किया गया है, जिसकी सूची संलग्न है।

आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करें कि हमारा कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर आवश्यक सहयोग प्रदान करें और SIR प्रक्रिया को सफल बनाएं।

आप सभी के सहयोग, सक्रिय सहभागिता और समर्पण से ही इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

– विकास नेगी
जिला अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार

देवभूमि में बदलाव का बिगुल, खड़गे जी का भव्य स्वागत!💐उत्तराखंड की देवभूमि पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय राष्ट्र...
06/08/2026

देवभूमि में बदलाव का बिगुल, खड़गे जी का भव्य स्वागत!💐
उत्तराखंड की देवभूमि पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आइए, 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर परिवर्तन, जनहित और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को मजबूत करें।
आपकी सहभागिता ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है।

05/08/2026
05/08/2026

# Gen-z
# Rahul gandhi

 # यमकेश्वर
05/08/2026

#
यमकेश्वर

पवित्र कांवड़ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर सभी शिवभक्त कांवड़ यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान भोलेनाथ की असीम...
30/07/2026

पवित्र कांवड़ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर सभी शिवभक्त कांवड़ यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन यात्रा आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करे।
हर-हर महादेव! 🚩🔱

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।गुरु हमारे जीवन के पथप्रदर्शक हैं, जिनके ज्ञान, संस...
29/07/2026

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
गुरु हमारे जीवन के पथप्रदर्शक हैं, जिनके ज्ञान, संस्कार और आशीर्वाद से जीवन सफल एवं सार्थक बनता है।
आइए, इस शुभ अवसर पर अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें।
विकास नेगी
जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार
#गुरु_पूर्णिमा #भारतीयसंस्कृति

Address

Kotdwar Congress Office
Pauri

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Congress Committee Kotdwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share