24/11/2024
. *Koti { जूनगा } College*
➖➖➖➖➖➖➖➖
*
_कोटी कॉलेज के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन पर आप सभी को हार्दिक बधाई।_
{ *Dr.Kuldip Singh Tanwar.}*
आपको एक अवसर मिला है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और आपके विधानसभा क्षेत्र से विधायक और मंत्री एक साथ आपके बीच होंगे।
हर पंचायत प्रतिनिधि, हर अभिभावक, हर युवा का प्रयास होना चाहिए कि अब *कॉलेज में ऐसी शिक्षा मिले जो युवाओं को रोज़गार और व्यावसायिक कौशल दे सके।*
कोटी कॉलेज ऐसी जगह पर है जिसके इर्दगिर्द ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफ़री, चीनी बंगला, कोटी, चायल आते हैं। सैकड़ों ग्रामीण युवा पर्यटन { Hotels ; Home- Stay ; Tours & Travel } उद्योग से जुड़े हुए हैं।
घोड़े, टैक्सी, फोटोग्राफी, गाइड के तौर पर अपना रोज़गार चलाते हैं।
इन्हीं व्यवसायों और इसके साथ अन्य व्यवसाय भी युवाओं के लिए रोज़गार पैदा कर सकते हैं अगर इन्हें *व्यावसायिक* तौर पर किया जाए।
*अभी प्रदेश के 16 कॉलेजों में B-Voc (Bachelor of Vocation Course) विषय शुरू करने की घोषणा की गई है। इसमें टूरिज़्म एंड हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई करवाई जाएगी।*
*B-Voc की [ Tourism & Hospitality Degree ] के लिए कोटी कॉलेज से उचित और आदर्श कॉलेज शायद ही कोई दूसरा हो।*
*इस डिग्री के शुरू होने से कुफ़री, कोटी-जुन्गा, चायल के सैंकड़ो परिवारों के युवाओं को रोज़गार मिल सकता है।*
इसलिए अवसर का लाभ उठाते हुए आप माननीय मुख्यमंत्री से कोटी कॉलेज में B -Voc ( T&H) की डिग्री शुरू करने की घोषणा करवाएं ।
*इससे न केवल रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ेंगे बल्कि कॉलेज में छात्रों की संख्या भी बढ़ेगी।*
आप सब जानते हैं और आप किसी न किसी रूप में उस संघर्ष का हिस्सा भी रहे हैं, *कॉलेज लम्बे जन संघर्षों का प्रतिफल है। पहले कॉलेज खोलने के लिए संघर्ष, फिर कॉलेज के भवन बनाने के लिए संघर्ष, फिर अधूरे पड़े भवन को पूरा करने के लिए संघर्ष और उसके बाद नये भवन में कक्षाएं शुरू करने के लिए जद्दोजहद।*
*अब इसे सफल बनाने के लिए भी प्रयास आपको ही करने होंगे।*
* अगर हम अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं तो हमें अपना संघर्ष जारी रखना पड़ेगा।
1. कोटी कॉलेज के आसपास जितने भी प्लस टू स्कूल हैं उनमें जब तक *विज्ञान और कॉमर्स* के विषय शुरू नहीं होते तब तक हमारे बच्चों के पास आर्ट्स के सिवा