Shiv Saraswati Sr. Sec. Vidhya Mandir

Shiv Saraswati Sr. Sec. Vidhya Mandir Shiv Saraswati Sr. Sec. Vidhya Mandir is located in Kotputli, Jaipur. it was established in 1990.

विद्यालय के छात्र गौरांग ने विज्ञान परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94% अंक प्राप्त किए। इस खुशी के अवसर प...
09/04/2026

विद्यालय के छात्र गौरांग ने विज्ञान परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94% अंक प्राप्त किए। इस खुशी के अवसर पर छात्र के दादा-दादी महेंद्र कुमार शर्मा, मंजू शर्मा एवं माता-पिता प्रमोद कुमार शर्मा, ज्योति शर्मा ने विद्यालय के समस्त स्टाफ व मैनेजमेंट टीम को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया।

विद्यालय परिवार ने भी छात्र के परिजनों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा छात्र गौरांग को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

कक्षा 10वीं की स्कूल टॉपर छात्रा तनया शर्मा के माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा विद्यालय की फैकल्टी एवं मैनेज...
08/04/2026

कक्षा 10वीं की स्कूल टॉपर छात्रा तनया शर्मा के माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा विद्यालय की फैकल्टी एवं मैनेजमेंट टीम को आमंत्रित कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा भी तनया शर्मा एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया तथा छात्रा को प्रोत्साहन स्वरूप ₹5000 का चेक भेंट किया गया।

साथ ही, आगामी सत्र में उत्कृष्ट परिणाम की कामना करते हुए समस्त स्टाफ ने तनया शर्मा के निवास के समीप स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी के दर्शन किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं।

आज विद्यालय की कॉमर्स संकाय की टॉपर छात्रा पलक अग्रवाल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके माता-पिता एवं परिवारजनों द्वारा व...
07/04/2026

आज विद्यालय की कॉमर्स संकाय की टॉपर छात्रा पलक अग्रवाल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके माता-पिता एवं परिवारजनों द्वारा विद्यालय के कॉमर्स संकाय के अध्यापकों एवं मैनेजमेंट टीम को आमंत्रित कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा पलक अग्रवाल को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹5000 की प्रोत्साहन राशि (चेक) प्रदान की गई। यह चेक विद्यालय के निदेशक महोदय श्रीमान बद्रीप्रसाद शर्मा जी द्वारा ससम्मान भेंट किया गया।
संस्था के सह-निदेशक हृदेश शर्मा ने अभिभावकों का किए गए सम्मान का अभिवादन किया।

इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों एवं प्रबंधन सदस्यों ने छात्रा को उसके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं तथा उसके आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने पलक अग्रवाल की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उसके निरंतर प्रगति की कामना की।

Congratulations 🎉🎉🎉 आभार....
07/04/2026

Congratulations 🎉🎉🎉
आभार....

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान का शुभारम्भ, साईबर क्राईम पर षिविर आयोजितविद्यालयों में रखवाई ‘‘कोर्ट वाली दीदी’’ सुझाव प...
07/04/2026

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान का शुभारम्भ, साईबर क्राईम पर षिविर आयोजित
विद्यालयों में रखवाई ‘‘कोर्ट वाली दीदी’’ सुझाव पेटी

राजस्थान राज्य विधिक ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदेष के विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करने के संबंध में नवीन योजना प्रारम्भ की गई। इसी क्रम में जिला एवं सैशन न्यायाधीश रवि शर्मा के निर्देशानुसार कोटपूतली न्याय क्षेत्र के समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये गये। इस कार्यक्रम की शुरुआत शिव सरस्वती स्कूल से हुई, जिसमें उन्होंने ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान की शुरूआत की। इसके तहत कक्षा 08 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को साईबर सुरक्षा, विधिक अधिकार, डिजिटल खतरों से अवगत करवाया गया। इसी दौरान प्रत्येक विद्यालय में कोर्ट वाली दीदी नाम से शिकायत एवं सुझाव पेटी भी रखवाई गई। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया जा सकें। विद्यार्थियों को उक्त कोर्ट वाली दीदी पेटी में किसी भी प्रकार की समस्या अथवा सुझाव डालने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त पेटी का अवलोकन तीन दिवस पश्चात किया जावेगा। शिविर में एडीजे क्रम 01 राजेश कुमार, एडीजे क्रम 04 सुरेश कुमार, सीजेएम डिम्पल जन्डेल, एसीजेएम क्रम 01 सिमरन कौर, एसीजेएम क्रम 02 अजय कुमार बिष्नोई, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा धानियां समेत बहरोड़, बानसूर एवं विराटनगर में पदस्थापित न्यायिक अधिकारियों द्वारा भी ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वहीं विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, साईबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

राजस्थान में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके शिव सरस्वती स्कूल की होनहार छात्रा गरिमा स्वामी ने वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा प...
07/04/2026

राजस्थान में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके शिव सरस्वती स्कूल की होनहार छात्रा गरिमा स्वामी ने वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में 9वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर छात्रा के अभिभावकों द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं आदरणीय शिक्षकों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। वहीं विद्यालय परिसर में भी अभिभावकों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा गरिमा स्वामी को ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह चेक संस्था के निदेशक श्रीमान बद्रीप्रसाद शर्मा द्वारा छात्रा को भेंट किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्रा को उसके उज्ज्वल भविष्य एवं उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।

आज शिव सरस्वती स्कूल के अंग्रेजी माध्यम की होनहार छात्रा सौम्या शुक्ला एवं उनके पिताश्री बालकृष्ण शुक्ला तथा माताजी का व...
05/04/2026

आज शिव सरस्वती स्कूल के अंग्रेजी माध्यम की होनहार छात्रा सौम्या शुक्ला एवं उनके पिताश्री बालकृष्ण शुक्ला तथा माताजी का विद्यालय परिवार द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्रीमान बद्री प्रसाद शर्मा, सह-निदेशक हृदय शर्मा एवं अंग्रेजी माध्यम कला संकाय की समस्त टीम उपस्थित रही। सभी ने छात्रा एवं उनके परिवार का सम्मान करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

विद्यालय परिवार ने सौम्या शुक्ला को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए उनके आईएएस बनने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा उनके सपनों को साकार करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय परिवार को अपनी इस प्रतिभाशाली छात्रा पर गर्व है और आशा है कि वह भविष्य में उच्च पद प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

05/04/2026

आज विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परिणामों में राजस्थान स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमान ओमप्रकाश सारण रहे। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्रीमान बद्रीप्रसाद शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटपूतली थाना अधिकारी श्रीमान राजेश शर्मा, असिस्टेंट चीफ ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर श्री पूरणमल कसाना, समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद श्री भीखाराम सैनी, भास्कर समाचार पत्र के चीफ एडिटर श्री विक्रांत शर्मा एवं दैनिक नवज्योति के चीफ एडिटर श्री बालकृष्ण शुक्ला भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं सफलता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। मंच पर विद्यार्थियों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में संस्था के सहायक निदेशक श्री प्रदेश शर्मा ने क्रमवार विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित करवाया एवं विद्यालय द्वारा पूर्व में जिला एवं राज्य स्तर पर प्राप्त उत्कृष्ट परिणामों की जानकारी भी साझा की।

विद्यालय द्वारा “अतिथि देवो भवः” की भावना का पालन करते हुए सभी आगंतुकों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने भी विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं को स्नेहपूर्वक सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन एवं उत्कृष्ट व्यवस्था की सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और विद्यालय परिवार के प्रयासों को सराहा।

यह समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और संस्कारों का भी परिचायक बना।

“शिव सरस्वती स्कूल के विद्यार्थी न केवल एक बल्कि हर परिणाम में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित ...
02/04/2026

“शिव सरस्वती स्कूल के विद्यार्थी न केवल एक बल्कि हर परिणाम में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। विगत कई वर्षों से विद्यालय उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा को बनाए रखते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है।”

राजस्थान बोर्ड परिणाम में कोटपूतली में अपनी “मेरिट फैक्ट्री” के रूप में पहचान बना चुकी शिव सरस्वती स्कूल एक बार फिर अपने...
31/03/2026

राजस्थान बोर्ड परिणाम में कोटपूतली में अपनी “मेरिट फैक्ट्री” के रूप में पहचान बना चुकी शिव सरस्वती स्कूल एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणामों से जिले ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में अपना परचम लहराया है। विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष तीनों संकाय—विज्ञान, वाणिज्य एवं कला—में मेरिट देकर सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की जा रही हैं।

वर्ष 2026 के RBSE बोर्ड परिणाम में विज्ञान वर्ग में गरिमा स्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9th मेरिट प्राप्त कर कोटपूतली क्षेत्र, विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गर्व से ऊँचा किया है।

विद्यालय परिवार की ओर से इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। 🎉

राजस्थान बोर्ड परिणाम में कोटपूतली में अपनी “मेरिट फैक्ट्री” के रूप में पहचान बना चुकी शिव सरस्वती स्कूल एक बार फिर अपने...
31/03/2026

राजस्थान बोर्ड परिणाम में कोटपूतली में अपनी “मेरिट फैक्ट्री” के रूप में पहचान बना चुकी शिव सरस्वती स्कूल एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणामों से जिले ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में अपना परचम लहराया है। विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष तीनों संकाय—विज्ञान, वाणिज्य एवं कला—में मेरिट देकर सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की जा रही हैं।

वर्ष 2026 के RBSE बोर्ड परिणाम में विज्ञान वर्ग में मोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14th मेरिट प्राप्त कर कोटपूतली क्षेत्र, विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गर्व से ऊँचा किया है।

विद्यालय परिवार की ओर से इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। 🎉

31/03/2026

🎉 गौरव का क्षण | Shiv Saraswati School 🎉

अपने शानदार परिणामों से हर वर्ष राजस्थान एवं जिले में विद्यार्थियों को गौरवान्वित करने वाला Shiv Saraswati School एक बार फिर सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुँचा है।

वर्ष 2026 के 12वीं बोर्ड (RBSE) परिणाम में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की छात्रा गरिमा स्वामी ने राजस्थान मेरिट सूची में 9वाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस अद्भुत उपलब्धि के लिए गरिमा स्वामी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 💐
विद्यालय परिवार को भी इस सफलता पर गर्व है।

Address

Kotputli
303108

Telephone

+919024368305

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shiv Saraswati Sr. Sec. Vidhya Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shiv Saraswati Sr. Sec. Vidhya Mandir:

Share