21/07/2026
केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में जनहित, सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहनों की संचालन अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष किया जाना परिवहन एवं पर्यटन क्षेत्र के लिए एक दूरदर्शी और जनहितकारी निर्णय है। यह कदम देशभर के हजारों वाहन संचालकों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनके व्यवसाय को नई मजबूती देगा तथा पर्यटन उद्योग के विकास को भी गति प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जो आम नागरिकों के हितों की रक्षा करते हुए रोजगार, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास — यही है विकसित भारत की मजबूत नींव।