13/08/2026
On Dated12 August 2026 The seven-day Yuva Aapda Mitra Training Programme, organized by the District Disaster Management Authority (DDMA), Kullu in collaboration with ABVIMAS, successfully concluded at the Rafting Centre, Pirdi.
A total of 60 Bharat Scouts & Guides volunteers from Government Degree Colleges of Banjar, Sainj, Ani and Haripur participated in the programme. The participants received practical training in water safety and rope rescue techniques, along with essential safety and rescue measures during disasters.
During the closing ceremony, Dr. Jayanti, Assistant Commissioner, Kullu, distributed training certificates and disaster relief kits. The kits included ropes, life jackets, helmets, gloves, first-aid kits, torches, raincoats and other essential safety equipment.
The trained volunteers will now be able to effectively assist in relief and rescue operations at the local level during emergencies and disasters.
12 अगस्त 2026: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), कुल्लू द्वारा ABVIMAS के सहयोग से राफ्टिंग केंद्र, पिरड़ी में आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
कार्यक्रम में बंजार, सैंज, आनी एवं हरिपुर महाविद्यालयों के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 60 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को वाटर सेफ्टी एवं रोप रेस्क्यू सहित आपदा के समय बचाव एवं सुरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
समापन समारोह में सहायक उपायुक्त कुल्लू डॉ. जयवंती ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं आपदा राहत किट वितरित की। किट में रोप, लाइफ जैकेट, हेलमेट, ग्लव्स, फर्स्ट एड किट, टॉर्च, बरसाती जैकेट सहित आवश्यक सुरक्षा सामग्री शामिल है।
प्रशिक्षण के बाद ये युवा आपदा की स्थिति में स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी सहयोग करने में सक्षम होंगे।