29/01/2026
आज दिनांक 29/01/2026, सायं काल में देवता श्री शमशरी महादेव जी के मंदिर प्रांगण में देऊ तवार के अवसर पर सभी श्रद्धालु एकत्रित हुए।
जैसा कि आप सभी को विधित है, मकर संक्रांति (माघ साजा) के पश्चात देवता जी स्वर्ग प्रवास में होते हैं। देऊ तवार के दिन देवता जी अपने मंदिर में पुनः अवतरित होते हैं तथा मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाते हैं। देवता जी के आगमन की खुशी एवं स्वागत में प्राचीन सांस्कृतिक देवलोक गीत और भजन पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गाए जाते हैं, जिन्हें छैड़ी गाना कहा जाता है।
आदर्श युवक मंडल धामनी द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई, जिसके लिए युवक मंडल धामनी अपने सभी सदस्यों के सहयोग हेतु आभारी है।
Anni Today Jai Shamshari Mahadev