12/03/2023
आज बर्फ़ानी सेवा मण्डल कुरुक्षेत्र (रजि.)
में वार्षिक उत्सव बहुत ही हर्षौलास के साथ मनाया गया।जहां शहर वसीयो के साथ साथ दूर दूर से शिव भगतों ने अपनी हाजरी लगाई वही सभी ने शिव धुन में मस्त होकर शिव का गुणगान किया। साथ ही पिछले सात सालों की भाँति 2023 में होने वाले बाबा बर्फ़ानी अमरनाथ पर होने वाले भंडारे की तैयारीयो की जिम्मेदारिया भी सौंपी गई।
प्रधान सुरेश कुमार से बात करने पर पता चला की भंडारे की तैयारिया जोर शोर से चल रही है। इस बार भी भोले बाबा की असीम कृपा से हम सही समय पर भंडारा लेकर पहुँचेंगे और सेकेट्री अजय गुप्ता ने न्यूज़ के माध्यम से सभी श्रध्दालुओ से अपील की के वे बड़ चढ़ कर भंडारे के लिए सहयोग करें।
बर्फ़ानी सेवा मंडल पिछले कई वर्षों से सामाजिक रूप से सेवा निर्वित है और कोरोना काल में भी इस संस्था ने घर घर अन्न पहुँचा कर लोगो की दुआए और भगवान भोले का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी साथीयो का हर घड़ी हर वक़्त साथ देने और भोले की सेवा में तत्पर रहने के लिए ध्ञावाद किया और आगे भी इसी तरह से जुड़े रहने को प्रार्थना की। प्रधान और सेकेट्री द्वारा सभी आये हुए गणमान्यों का शुक्रिया करते हुए दूर और पास से आये हुए शिव भगतों को दिल से आभार किया। Barfani sewa mandal kurukshetrabar Jagan AroraNews Current India