Bulland Aawaz

Bulland Aawaz Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bulland Aawaz, Dss 21 , Sec 3 market , kurukshetra, Kurukshetra.

04/09/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की दी शुभकामनाएँ

जन्माष्टमी का पर्व ऐसा पवित्र अवसर जब हम भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को श्रद्धा व आस्था के साथ करते है याद- मुख्यमंत्री

हरियाणा की पावन धरती भी भगवान श्री कृष्ण के चरणों से पवित्र हुई- मुख्यमंत्री

भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व प्रसिद्ध महाभारत के युद्ध में सच्चाई और न्याय का साथ देकर न्याय को विजय बनाया- मुख्यमंत्री

उन्होंने कुरुक्षेत्र में मानवमात्र को गीता का अमर संदेश दिया- मुख्यमंत्री

देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
04/09/2026

देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं

03/09/2026

ज+ह+र खाने के समय का वीडियो आया सामने लड़के ने शादीशुदा गर्लफ्रैंड के साथ निगला ज़+ह+र।,,
वीडियो आया सामने

03/09/2026

कल लाडवा के
कृष्ण प्रकटोत्सव कार्यक्रम
में नहीं पहुँचे गे हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंग सैनी
सूत्रों के हवाले से खबर

कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सतपाल के साथ ₹200000 की लूट करने के मामले के 3 आरोपियों को CIA2 ने हरिद्वार से किया काबू,ग...
03/09/2026

कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सतपाल के साथ ₹200000 की लूट करने के मामले के 3 आरोपियों को CIA2 ने हरिद्वार से किया काबू,गांव मथाना के पास आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का किया प्रयास,लुटेरे की टांग में लगी गोली,बर्फ काटने का सुआ दिखाकर की थी लूट....

03/09/2026

कुरुक्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ निगला जहर,,दोनों की हुई मौत, मृतका शादीशुदा थी,, दोनों लिव इन रिलेशन में रहना चाहते थे,,

03/09/2026

100 रुपये किलो दूध,, ये मैसेज लगातार सुर्खियों में अभी तक किसने लिया ओर किसने बेचा कॉमेंट करे, हरियाणा के उपभोक्ता

बड़ी खबर पुलिस ने पेहवा में 2 लाख रुपए की लूट मामले के 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार ।सीआईए-2 की टीम ने तीनो आरोपियों को ...
03/09/2026

बड़ी खबर

पुलिस ने पेहवा में 2 लाख रुपए की लूट मामले के 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार ।

सीआईए-2 की टीम ने तीनो आरोपियों को किया काबू, एक आरोपी से हुई मुठभेड़

भागने की कोशिश करने पर आरोपी अभिषेक के पैर में लगी गोली, हस्पताल में दाखिल

कुरुक्षेत्र पुलिस ने पेहवा के व्यक्ति से 2 लाख रुपए की लूट मामले के 3 आरोपियों को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट मामले के आरोपी अभिषेक उर्फ़ अभी व आशीष उर्फ़ बिल्ला वासीयान बलबेडा जिला कैथल तथा व अमित उर्फ़ अंकित वासी हजवाना जिला कैथल को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी अभिषेक से पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी के पैर में लगी गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को एलएनजेपी हस्पताल में दाखिल करवाया गया।

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 1 सितम्बर को पुलिस को दी अपनी शिकायत में सतपाल सिंह वासी शास्त्री कॉलोनी पेहवा ने बताया कि 1 सितम्बर 26 को वह घर से 2 लाख रुपए की नकदी लेकर मोटरसाइकिल पर संधु फार्म मोरथली की तरफ जा रहा था। रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा करते हुए हुडा ग्राउंड के रास्ते में उसे रोककर जबरदस्ती उससे 2 लाख रुपए की नकदी छीनकर भाग गए। छीनाझपटी के दौरान उसे चोटें आई थीं, जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार के लिए उसे अस्पताल पेहवा में भर्ती करवाया गया। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी थी।

दिनांक 2 सितम्बर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के अम्र्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य सिपाही विजय कुमार, सिपाही अंकित की टीम अपराधियों की तलाश में थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि वारदात के बाद तीनों आरोपी हरिद्वार में छुपे हुए हैं। पुलिस टीम ने तुरंत हरिद्वार में दबिश कर तीनों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ़ अभी व आशीष उर्फ़ बिल्ला वासीयान बलबेडा जिला कैथल तथा व अमित उर्फ़ अंकित वासी हजवाना जिला कैथल के रूप में हुई।

हरिद्वार से पेहवा लाते समय आरोपी से हुई मुठभेड़

जानकारी देते हुए सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि हरिद्वार से तीनों आरोपियों को काबू करके पुलिस टीम आरोपियों को लेकर पेहवा आ रही थी। जब उनकी टीम कुरुक्षेत्र-लाडवा रोड गांव कड़ामी के पास पहुंची तो आरोपी अभिषेक ने लघुशंका जाने की बात कही। पुलिस के दो कर्मचारियों ने उसे गाड़ी से नीचे उतारा। इसी दौरान अभिषेक ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए भागने तथा पुलिस कर्मचारी का हथियार छीनने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी को ऐसा न करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी के भागने का प्रयास करने पर पुलिस कर्मचारी ने फायर किया जो गोली आरोपी के उसके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी को तुरंत काबू कर लिया और उसे उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

आज न्यायालय में पेश कर लिया जाएगा पुलिस रिमांड

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से लूटी गई रकम, वारदात में इस्तेमाल बाइक तथा अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपियों से पूछताछ के बाद लूट की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा होने की संभावना है।

आरोपियों के खिलाफ पहले भी संगीन मामले दर्ज हैं

जानकारी देते हुए सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी युवकों के खिलाफ पहले भी जिला कुरुक्षेत्र व जिला कैथल में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ़ अभी के खिलाफ स्नैचिंग व मोटरसाइकिल चोरी के 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी आशीष उर्फ़ बिल्ला के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के 3 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

03/09/2026

देर रात दुकान में लगी आग,, सारा सामान जल कर स्वाहा
लाडवा हल्के के गांव का मामला,, see more........

03/09/2026

बेहतरीन कपड़ों की क्वॉलिटी के लिए खुल गया royal studio
Near bass stand ladwa

Address

Dss 21 , Sec 3 Market , Kurukshetra
Kurukshetra
136156

Telephone

+919416285040

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bulland Aawaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bulland Aawaz:

Shortcuts

Share