06/10/2026
सेवा के 25 वर्ष, विकसित भारत का संकल्प
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर आज थीम पार्क, कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर माननीय पूर्व मंत्री श्री Subhash Sudha जी, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी श्री कैलाश सैनी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सैनी जी एवं 48 कोस क्षेत्र के चेयरमैन श्री रविंदर सांगवान जी सहित संबंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं के साथ-साथ सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता एवं पेयजल सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारू रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Amit Shah Nitin Nabin Bharatiya Janata Party (BJP) Nayab Saini Dr. Archana Gupta BJP Haryana Manohar Lal