KUK Live

Directions

KUK Live All types of news in kurukshetra

हरियाणा ओपन बोर्ड से 10th, 12th करने के लिए फार्म शुरू हो चुके हैं।
05/09/2026

हरियाणा ओपन बोर्ड से 10th, 12th करने के लिए फार्म शुरू हो चुके हैं।

05/09/2026

कुरुक्षेत्र: सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड से कैदी फरार, बाथरूम जाने के बहाने दिया चकमा

लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल यानी एलएनजेपी अस्पताल के कैदी वार्ड से एक कैदी पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने की घटना के बाद अस्पताल से लेकर पुलिस विभाग तक हड़कंप मच गया।

कैदी की पहचान सतेंद्र उर्फ कांति के रूप में हुई है जो नशे का आदि बताया जा रहा है आरोपी के बारे में यह जानकारी भी मिली है कि वह जेल में खु"दखु*शी की कोशिश कर चुका है जिसके बाद उसे इलाज के लिए LNJP हॉस्पिटल लाया गया था

पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में सीआईए-2 की टीम ने ने पेहवा के व्यक्ति से 2 लाख रुपए की नकदी छीनने क...
05/09/2026

पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में सीआईए-2 की टीम ने ने पेहवा के व्यक्ति से 2 लाख रुपए की नकदी छीनने की वारदात को मात्र 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी अभिषेक उर्फ अभी, आशीष उर्फ बिल्ला वासीगण बलबेड़ा जिला कैथल व अमित उर्फ अंकित वासी हजवाना जिला कैथल को हरिद्वार से किया गिरफ्तार। हरिद्वार से लाते समय आरोपी अभिषेक ने पुलिस कस्टडी से भागने और हथियार छीनने की कोशिश की, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।

*चण्डीगढ़ ब्रेकिंग*हरियाणा पुलिस प्रसाशन में हुआ फ़ेरबदलप्रदेश सरकार ने 30 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए29 IPS ...
05/09/2026

*चण्डीगढ़ ब्रेकिंग*

हरियाणा पुलिस प्रसाशन में हुआ फ़ेरबदल

प्रदेश सरकार ने 30 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए

29 IPS और 1 HPS अधिकारी का हुआ तबादला

करनाल ,भिवानी ,पानीपत,नारनौल और पलवल समेत कई जिलों के एसपी बदले गए

*करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणियां का हुआ तबादला*

STF में 2 IPS की हुई नियुक्ति

IPS नरेंद्र बिजारणियां को SP STF लगाया गया

IPS सुमित कुमार को भी SP STF नियुक्त किया

IPS कर्ण गोयल को करनाल एसपी लगाया गया

IPS दीप्ति गर्ग पानीपत और मेधा भूषण को पलवल एसपी नियुक्त किया

IPS मयंक मिश्रा को भिवानी का एसपी लगाया गया

IPS फेबिना पी को नारनौल की एसपी नियुक्त किया

इसके अलावा IPS संदीप खिरवार की CRPF में एडीजी से स्पेशल डायरेक्टर जनरल CRPF पर पदोन्नत हुए

*सामूहिक हमला करके चोट मारने के दो आरोपी गिरफ्तार।* कुरुक्षेत्र पुलिस ने सामूहिक हमला करके चोट मारने के दो आरोपियों को ग...
05/09/2026

*सामूहिक हमला करके चोट मारने के दो आरोपी गिरफ्तार।*
कुरुक्षेत्र पुलिस ने सामूहिक हमला करके चोट मारने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना केयूके की टीम ने सामूहिक हमला करके चोट मारने के आरोपी जसमीत वासी बडथल जिला करनाल व सुमित वासी पबनावा जिला कैथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि
दिंनाक 3 सितम्बर 2026 को पुलिस को दिए अपने ब्यान अमित कुमार वासी सैनी माजरा ने जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र से मांस कम्नीकेशन की पढ़ाई कर रहा है। दिनांक 02 सितम्बर 2026 को वह यूनिवर्सिटी में गया था, कैंटीन में उसका दोस्त हैप्पी वासी किरमच मिला जिसके साथ 3/4 लडके और थे। हैप्पी ने बताया कि कल उसकी हर्ष वासी बारना के साथ कहा सुनी हो गई थी। जो हर्ष ने उसे कहा है कि वह उसके साथ कुछ भी कर सकता है। कुछ समय बाद 12.30 बजे करीबन 8/10 लडके हर्ष अपने साथ लेकर आया जो 2/3 लडकों के हाथ मे चाकू थे । हर्ष हैप्पी के साथ बहस बाजी करने लगा और ईस्लाम खान वासी फतहुपुर व उसके अन्य दोस्तों ने अचानक हमला कर दिया। ईस्लाम ने उसके मेरे सिर पर व गर्दन पर चाकू से हमला किया। उसके बाद उसके दोस्तों ने इस्लाम को पकड लिया और ईस्लाम पर हमला किया। उसके बाद ईस्लाम के दोस्तों ने उनके उपर दोबारा हमला कर दिया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच पीएसआई प्रदीप अंतिल को दी गई।
दिनांक 3 सितम्बर 26 को थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंधु के मार्ग निर्देश में पीएसआई प्रदीप अंतिल व सहायक उप निरीक्षक सूरज की टीम ने सामूहिक हमला करके चोट मारने के आरोपी जसमीत वासी बडथल जिला करनाल व सुमित वासी पबनावा जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

चौधरी बंसीलाल जी कुरुक्षेत्र को राजधानी बनाना चाहते थे तीन दफ्तर कुरुक्षेत्र में ले कर आए थे किसी कारण चौधरी साहब की सरक...
05/09/2026

चौधरी बंसीलाल जी कुरुक्षेत्र को राजधानी बनाना चाहते थे तीन दफ्तर कुरुक्षेत्र में ले कर आए थे किसी कारण चौधरी साहब की सरकार टूट गई और वह दफ्तर वापस चलें गए चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी की सरकार बन गई चौधरी बंसी लाल जी का सपना अधूरा रह गया कई वर्ष बाद वक्त ने खेल बदला की कुरुक्षेत्र का मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी बन गए अब लोगों की बहुत सारी उम्मीदें हैं कि कुरुक्षेत्र का विकास तेजी से होगा यह तो वक्त बताएगा या जनता आप लोगों की क्या राय है

Address

Kurukshetra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KUK Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share