Manjeet Pal Singh Sanwrad

Manjeet Pal Singh Sanwrad श्री आनन्द परिवार सेवा समिति भारत
(1)

31/08/2026

सीडीयास भीलवाड़ा में 70 वर्षीय शंकर सिंह जी पर हुए गोलीकांड को कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस घटना के विरोध में सर्व समाज द्वारा दिनांक 1 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय, भीलवाड़ा पर प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा।

🙏 सर्व समाज के सभी भाइयों एवं बहनों से विनम्र निवेदन है कि 70 वर्षीय बुजुर्ग शंकर सिंह जी को न्याय दिलाने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रातः 10 बजे भीलवाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचें।

न्याय की इस लड़ाई में आपकी उपस्थिति ही हमारी ताकत है।
आइए, एकजुट होकर प्रशासन से न्याय की मांग करें। ✊







#सर्व_समाज
#सीडीयास
#भीलवाड़ा

30/08/2026


#लाडनूं #डीडवाना

📍 जसवंतगढ़, लाडनूंआज काकोसा धर्मेन्द्र सिंह जी (धीरू अंकल) की सुपुत्री के सगाई समारोह में सम्मिलित होकर नवयुगल जोड़े को ...
30/08/2026

📍 जसवंतगढ़, लाडनूं

आज काकोसा धर्मेन्द्र सिंह जी (धीरू अंकल) की सुपुत्री के सगाई समारोह में सम्मिलित होकर नवयुगल जोड़े को हृदय से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया। 💐

इस खुशी के अवसर पर परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात हुई। अपनों की खुशियों में शामिल होकर उनके सुख-दुःख का सहभागी बनना सदैव मन को सुकून और आत्मीय आनंद प्रदान करता है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवयुगल के जीवन का यह नया सफर प्रेम, विश्वास, आपसी सम्मान, सुख-समृद्धि और अनगिनत खुशियों से सदैव भरा रहे।

बिटिया को जीवन के इस नए अध्याय के लिए ढेरों शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। 💐✨


#जसवंतगढ़ #लाडनूं

29/08/2026

#लाडनूं #डीडवाना

29/08/2026

🩸 रक्तदान—महादान, जीवनदान! ❤️

श्री भोमिया सा हरिसिंह जी राठौड़ के जन्मोत्सव पर द्वितीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

📅 मंगलवार, 01 सितंबर 2026
⏰ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
📍 धाम श्री हरिसिंह भोमिया सा, चूंटिसरा, नागौर

सभी रक्तवीरों एवं युवाओं से सादर अपील है कि इस पुनीत सेवा कार्य में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अपना योगदान दें।

🙏 आपका रक्त किसी के लिए जिंदगी की नई उम्मीद बन सकता है।

#रक्तदान_महादान #रक्तदान_शिविर
#नागौर #चूंटिसरा

हमारे लाडले पोते  #गौतम_बिरड़ा को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। 🎂❤️तुम्हारी मासूम मुस्कान हमारे पूरे परि...
28/08/2026

हमारे लाडले पोते #गौतम_बिरड़ा को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। 🎂❤️

तुम्हारी मासूम मुस्कान हमारे पूरे परिवार की खुशियों की वजह है। तुम्हारे जीवन का हर नया वर्ष नई खुशियां, नई उम्मीदें और नई सफलताएं लेकर आए। 🥰

ईश्वर से यही प्रार्थना है कि तुम्हारे सिर पर हमेशा बड़ों का आशीर्वाद बना रहे, तुम्हारा जीवन संस्कारों और खुशियों से महकता रहे और तुम खूब तरक्की करके परिवार का नाम रोशन करो।

ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। ❤️🥰

🪢  आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। 🪢 भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाब...
28/08/2026

🪢 आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। 🪢

भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन हमें केवल पारिवारिक रिश्तों की मजबूती ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, एकता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करने का संदेश देता है।

आज के इस पावन अवसर पर संकल्प लें कि हम अपने समाज में हर बहन की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के लिए सदैव मजबूती से खड़े रहेंगे और मिलकर एक सशक्त, सुरक्षित एवं सम्मानजनक समाज का निर्माण करेंगे।

आइए, प्रेम और विश्वास की इस पवित्र डोर को सामाजिक एकता और जनसेवा की शक्ति बनाएं।

#रक्षाबंधन

समाज सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक स्व.श्री लोकेंद्र सिंह जी कालवी की ज...
27/08/2026

समाज सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक स्व.श्री लोकेंद्र सिंह जी कालवी की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन।

कालवी साहब का संघर्षपूर्ण जीवन समाज को एकजुट रहने और निजी हित त्याग कर समाज के लिए सर्वस्व अर्पण करने की प्रेरणा देता है।

26/08/2026

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ हैं।

मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।

Kirodi Lal Meena

🚩 जौहर दिवस पर सभी वीरांगनाओं को शत्-शत् नमन 🚩माँ पद्मिनी एवं मेवाड़ की उन वीरांगनाओं को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने अपने स...
26/08/2026

🚩 जौहर दिवस पर सभी वीरांगनाओं को शत्-शत् नमन 🚩
माँ पद्मिनी एवं मेवाड़ की उन वीरांगनाओं को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने अपने स्वाभिमान, सम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अद्वितीय त्याग और साहस का परिचय दिया।

मेवाड़ की धरती हमें सिखाती है कि सम्मान से बड़ा कुछ नहीं और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं। वीरांगनाओं का त्याग आज भी हमारे लिए प्रेरणा है।

🚩 मेवाड़ की वीरभूमि को शत्-शत् नमन।

जय श्री आनंद | जय मेवाड़ | जय हिंद 🇮🇳

Address

Ladnun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manjeet Pal Singh Sanwrad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share