04/02/2026
दिल्ली स्थित आवास पर जोधपुर जिले के मौजीज लोगो ने मुलाकात की और जोधपुर -डांगियावास रिंग रोड़ सेक्शन द्वितीय करवड़ के निर्माण में व्याप्त अनियमितताओं व विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए रिंग रोड़ के दोनों साइड सर्विस रोड़ का निर्माण करवाने, ओवरब्रीज का निर्माण मानकों के अनुसार करने, पर्याप्त क्रॉसिंग पॉइंट रखवाने, बारिश के पानी की उचित निकासी करवाने आदि मांगो के संदर्भ में ज्ञापन दिया | मैंने जोधपुर में कार्यरत NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से दूरभाष पर वार्ता करके आंदोलित ग्रामीणों से बात करके उसकी सकारात्मक रिपोर्ट मंत्रालय को भिजवाने के निर्देश दिए साथ ही बावड़ी पंचायत समिती से RLP के प्रधान प्रतिनिधि श्री राजूराम खोजा सहित पार्टी परिवार के सदस्यों को भी इन मांगो को लेकर चल रहे धरने में सम्मिलित होने को कहा है |
इस अवसर पर श्री सुरजाराम जी ज्याणी, सरपंच प्रतिनिधि,श्री मुकनाराम बिश्नोई सरपंच बांवरला, श्री शांतनु कुमार चौधरी, सरपंच जाजीवाल भाटिया, श्री फुसाराम जी, डायरेक्टर GSS बिसलपुर सहित साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने खेजड़ी बचाओ महापड़ाव का समर्थन करने पर मेरा साफा पहनाकर अभिनंदन किया |