बहुजन समाज पार्टी लखीमपुर खीरी

  • Home
  • India
  • Lakhimpur
  • बहुजन समाज पार्टी लखीमपुर खीरी

बहुजन समाज पार्टी लखीमपुर खीरी मिशन²⁰²⁷🇪🇺🐘🦣 पांचवी बार बीएसपी सरकार
जय भीम जय संविधान जय बीएसपी

31/08/2026
सुदामा कोटा है ,आप की लड़की के लिए ,10 %
23/08/2026

सुदामा कोटा है ,आप की लड़की के लिए ,10 %

बिटिया ने पूछा कि पापा आरक्षण क्या होता है ?
मैंने कहा,शोषित गरीब वर्गों को सहारा देने वाली व्यवस्था जिसमें उन्हें सरकारी नौकरी में विशेष छूट दी जाती है ,
बेटी बोली,पापा गरीब तो आप भी थे ..दादा जी विकलांग थे ..दो बीघा ज़मीन थी ..आपने तो किसी का शोषण नहीं किया ..किसी दलित का अपमान नहीं किया,सबसे दोस्ती की ..सबके यहाँ का खाना खाया,,सबको घर पे खिलाया..ज़मीन नहीं क़ब्ज़ायी..किसी को मारा पीटा नहीं फिर आपने कैसे सर्वाइव कर लिया …
मैंने कहा मेहनत से ..क़ाबलियत से..लगन से ..प्रायवेट शिक्षक रहा ..प्रायवेट प्रिंसिपल बना और साथ में कविता कवि सम्मेलन करता रहा और घर चलता रहा …
बेटी बोली,तो पापा मुझे भी मिलेगा आरक्षण ..
मैंने कहा नहीं ..तुम्हें अपनी मेहनत और प्रतिभा से ही इस समाज में जीवित रहने का प्रयास करना होगा क्यों की तुम्हारा जन्म एक अभागे सवर्ण के यहाँ हुआ है ।।
😔

1. दिल्ली के जंतर मंतर पर संविधान में एस.सी., एस.टी. व ओ.बी.सी. समाज को दिये गये आरक्षण के विरुद्ध अभी हाल ही में जमा हु...
23/08/2026

1. दिल्ली के जंतर मंतर पर संविधान में एस.सी., एस.टी. व ओ.बी.सी. समाज को दिये गये आरक्षण के विरुद्ध अभी हाल ही में जमा हुये कुछ लोगों द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू करने की उठाई गई यह नई माँग कतई भी उचित व देशहित में नहीं है। उन्हें आरक्षण के सम्बंध में ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे समतामूलक समाज, विकसित व सम्मानित देश बनाने के संवैधानिक कार्यों को आघात पहुँचे।
2. वैसे भी देश में सदियों से जातिवाद की अमानवीयता का शिकार रहे एस.सी., एस.टी. व ओबीसी समाज के लोगों हेतु संविधान में की गई आरक्षण की व्यवस्था के बारे में परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का यह कहना था कि ’जातिवाद का परित्याग ही सबसे बड़ी देशभक्ति है’। अतः लोग सही देशभक्ति का परिचय ज्यादा दें तो यही उचित होगा।
3. जहाँ तक आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात है, तो केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा भी ग़रीबी उन्मूलन के एक नहीं बल्कि अनेकों कार्यक्रमों पर काफी सरकारी धन हर वर्ष ख़र्च किया जाता है, किन्तु उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार आदि के कारण इसका सही लाभ अगर देश के लोगों को नहीं मिलता है तो यह तो सरकारी व्यवस्था का सीधा-सीधा दोष है।
4. इसके अलावा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की नई व्यवस्था भी देश में लागू है, जिसका भी सही लाभ अपरकास्ट समाज के ग़रीब परिवारों को नहीं मिल पा रहा है बल्कि इसमें छलावा अधिक है।
5. वास्तव में ख़ासकर यही वह भ्रष्ट व जातिवादी सरकारी व्यवस्था है जिसने आरक्षण के संवैधानिक रचनात्मक प्रावधान को कभी सही से ज़मीन पर लागू ही नहीं होने दिया है, जिस कारण एससी, एसटी व ओबीसी समाज के लोग, आज़ादी के इतने लम्बे अरसे के बाद आज तक भी, ग़रीबी, जातिवादी द्वेष, शोषण, अत्याचार व जातिवाद के ज़हर का दंश हर दिन हर स्तर पर लगातार झेलते रहते हैं।
6. अतः सभी सरकारें भी आरक्षण विरोधी तत्वों को शरण व संरक्षण बिल्कुल भी ना दें तो यह व्यापक देश व जनहित में होगा। लोगों से भी अपील है कि वे आरक्षण जैसे अहम् एवं संवेदनशील मुद्दे पर सस्ती राजनीति ना करें और ना ही होने दें।

बिटिया ने पूछा कि पापा आरक्षण क्या होता है ?
मैंने कहा,शोषित गरीब वर्गों को सहारा देने वाली व्यवस्था जिसमें उन्हें सरकारी नौकरी में विशेष छूट दी जाती है ,
बेटी बोली,पापा गरीब तो आप भी थे ..दादा जी विकलांग थे ..दो बीघा ज़मीन थी ..आपने तो किसी का शोषण नहीं किया ..किसी दलित का अपमान नहीं किया,सबसे दोस्ती की ..सबके यहाँ का खाना खाया,,सबको घर पे खिलाया..ज़मीन नहीं क़ब्ज़ायी..किसी को मारा पीटा नहीं फिर आपने कैसे सर्वाइव कर लिया …
मैंने कहा मेहनत से ..क़ाबलियत से..लगन से ..प्रायवेट शिक्षक रहा ..प्रायवेट प्रिंसिपल बना और साथ में कविता कवि सम्मेलन करता रहा और घर चलता रहा …
बेटी बोली,तो पापा मुझे भी मिलेगा आरक्षण ..
मैंने कहा नहीं ..तुम्हें अपनी मेहनत और प्रतिभा से ही इस समाज में जीवित रहने का प्रयास करना होगा क्यों की तुम्हारा जन्म एक अभागे सवर्ण के यहाँ हुआ है ।।
😔

19/08/2026

बसपा सुप्रीमो आदरणीय बहन मायावती जी द्वारा आज ट्वीट
1. उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव सन् 2027 की तैयारियों के मद्देनज़र बी.एस.पी. के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने की ज़मीनी मज़बूती के साथ-साथ पार्टी उम्मीदवारों के चयन व उनके नामों की पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में घोषणा करने आदि की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसको लेकर विरोधी पार्टियों में काफी बेचैनी है और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी व अन्य विरोधी पार्टियों में भी अब अनवरत बदलाव होना भी स्वाभाविक है।
2. वैसे बी.एस.पी. ने, सर्वसमाज में से ख़ासकर ब्राह्मण समाज को भी पार्टी में उनकी सन् 2007 की तरह बी.एस.पी. की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी के हिसाब से, उन्हें बी.एस.पी. उम्मीदवार बनाना जब से शुरू किया है तब से विरोधी पार्टियों में इसको लेकर चर्चा व चिन्तायें दोनों होना स्पष्ट हैं, जिनके हथकण्डों से ’बहुजन समाज’ के लोगों को लगातार सजग व सतर्क रहने की ज़रूरत है।
3. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के काफी लम्बे अरसे से चले आ रहे राष्ट्रीय महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता व बी.एस.पी. शासनकाल में यूपी के महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के कई बार अध्यक्ष तथा बी.एस.पी. सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कई बार बी.एस.पी. के राज्यसभा सांसद रहे श्री सतीश चन्द्र मिश्र जी को, पार्टी द्वारा लीगल व मीडिया आदि के साथ-साथ अब चुनाव आयोग सम्बंधी कार्यों की भी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी साैंपी गयी है, जो कि ख़ासकर आगामी विधानसभा आमचुनाव के दौरान कई मायने में इनकी अहम् भूमिका रहेगी।

Address

Lakhimpur Kheri
Lakhimpur
262701

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बहुजन समाज पार्टी लखीमपुर खीरी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share