District Legal Services Authority Lalitpur

District Legal Services Authority Lalitpur Government Organisations

29/08/2026
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय श्री यादवेन्द्र सिंह, प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा ...
29/08/2026

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय श्री यादवेन्द्र सिंह, प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के निर्देशानुसार श्री देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मध्यस्थता के माध्यम से 03 वर्ष से लंबित वैवाहिक वाद का सफल निस्तारण श्रीमान् सचिव महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 22.08.2026 को मध्यस्थता के माध्यम से मध्यस्थ श्री राजकुमार जैन देवरान जी के अथक प्रयासों से वाद संख्या 276/2025, श्रीमती नेहा बनाम अभय श्रीवास्तव, धारा 13 हिन्दू विवाह अधिनियम के अंतर्गत लंबित वाद का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
उक्त वाद विगत लगभग 03 वर्षों से न्यायालय में लंबित था। मध्यस्थ श्री राजकुमार जैन देवरान द्वारा दोनों पक्षों से निरंतर संवाद स्थापित करते हुए उनके मध्य उत्पन्न मतभेदों को दूर करने तथा आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। मध्यस्थता की प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बातों को समझते हुए आपसी सहमति से विवाद का समाधान स्वीकार किया।
मध्यस्थता के माध्यम से वाद के निस्तारण से न केवल दोनों पक्षों के मध्य विवाद समाप्त हुआ, बल्कि न्यायालय में लंबित वाद का भी शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हुआ।
श्रीमान् सचिव द्वारा मध्यस्थ श्री राजकुमार जैन देवरान जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि मध्यस्थता विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। इससे पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होने के साथ-साथ आपसी संबंधों को बनाए रखने में भी सहायता मिलती है।
मध्यस्थता एक ऐसी वैकल्पिक विवाद समाधान प्रक्रिया है, जिसमें पक्षकारों के बीच उत्पन्न विवाद का समाधान आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से कराया जाता है। इसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ दोनों पक्षों को निष्पक्ष रूप से सुनते हुए उनके बीच समझौता कराने का प्रयास करता है। मध्यस्थता की प्रक्रिया में पक्षकारों के आपसी संबंधों को बनाए रखने तथा समय एवं धन की बचत पर विशेष जोर दिया जाता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद, धनराशि संबंधी विवाद, बैंकिंग एवं ऋण संबंधी मामले तथा अन्य ऐसे विवाद, जिनका विधि के अनुसार मध्यस्थता के माध्यम से समाधान संभव है, में पक्षकारों को मध्यस्थता का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मध्यस्थता के माध्यम से विवाद का समाधान होने पर पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से बचने का अवसर मिलता है तथा दोनों पक्षों की सहमति से ऐसा समाधान प्राप्त किया जा सकता है, जो उनके हितों के अनुरूप हो।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि विवादों को अनावश्यक रूप से बढ़ाने के स्थान पर आपसी संवाद एवं मध्यस्थता के माध्यम से समाधान का प्रयास करें।
जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं मध्यस्थता के माध्यम से अपने विवादों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान हेतु मध्यस्थता जैसे वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र का अधिकाधिक लाभ उठाए।

दिनांक 27.08.2026 को अपर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति एवं विशेष समिति द्वारा राजकीय बाल गृ...
29/08/2026

दिनांक 27.08.2026 को अपर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति एवं विशेष समिति द्वारा राजकीय बाल गृह (बालक), दैलवारा, ललितपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) नेहरूनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव देवप्रिय सारस्वत, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार, मनोचिकित्सक डॉ. ऋषभ प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामनरेश सोनी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजकुमार जैन, सदस्य प्रताप नारायण गोस्वामी, रवि नारायण चौबे, अर्चना सक्सेना, पूर्व सदस्य श्री अजय बरया, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सुधीर कुमार त्रिपाठी, सदस्या श्वेता कुमारी, संस्थाध्यक्ष व मनोवैज्ञानिक संजीव कुमार शर्मा, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी खुशबू जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश कुमार, विनीत कुमार, अंकित रावत, सर्वदेव तिवारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर पुष्पेंद्र परमार।

माननीय श्री यादवेन्द्र सिंह, अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम, प्रभारी अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राध...
14/08/2026

माननीय श्री यादवेन्द्र सिंह, अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम, प्रभारी अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के निर्देशानुसार श्री देवप्रिय सारस्वत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर का दिनांक 13.08.2026 को निरीक्षण किया गया।

माननीय श्री अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के निर्देशानुसार  दिनांक 31-07-2...
01/08/2026

माननीय श्री अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के निर्देशानुसार दिनांक 31-07-2026 को जिला निरीक्षण समिति के द्वारा राजकीय बालगृह (बालक) दैलवारा, ललितपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, नेहरूनगर, ललितपुर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर श्री नीरज कुमार महाजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट.) , श्री देवप्रिय सारस्वत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर,श्री नवीन कुमार पांडे सिविल जज जूनियर डिवीजन (एफ.टी.सी.), श्री हेमंत पटेल एस.डी.एम. ललितपुर भी उपस्थित रहे।

जनपद ललितपुर में बाल श्रम निषेध पर जिला बाल श्रम उन्मूलन जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, ललितपुर में संपन्न ...
27/07/2026

जनपद ललितपुर में बाल श्रम निषेध पर जिला बाल श्रम उन्मूलन जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, ललितपुर में संपन्न हुई जिसमें बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन, अवमुक्तिकरण,सड़कों पर रहने वाले/ बेघर बच्चों के बचाव एवं पुनर्वासन हेतु दिनांक 01.07.2026 से 31.08.2026 के मध्य "Pan-India Rescue And Rehabilitation Campaign 4.0"विशेष अभियान चला कर जनपद के ढाबा, रेस्टोरेंट, विवाह घर /विवाह समारोह ,डीजे एवं अन्य पर बाल श्रम निषेध हेतु कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया गया।
जनपद ललितपुर को बाल श्रम से मुक्त कराए जाने हेतु जन जागरूकता रैली ,हस्ताक्षर अभियान,बाल श्रम मुक्त हेतु प्रचार वाहन, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं बाल श्रम मुक्त कराने हेतु समय-समय पर अभियानों की समीक्षा की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बाल श्रम उन्मूलन रोकथाम में उनके स्तर से ड्रॉप आउट बच्चों का चिन्हांकन करते हुए उन्हें पुनः विद्यालय में प्रवेश कराते हुए शिक्षा से जोड़ा जाए एवं बाल श्रमिकों के भौतिक पुनर्वासन हेतु अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाए। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं समाजसेवी संगठन आदि द्वारा भी प्रतिभाग किया गया एवं बाल श्रम उन्मूलन के प्रथम चरण की कार्यवाही में सहयोग हेतु जनपद ललितपुर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर श्री अशोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार, श्री देवप्रिय ...
23/07/2026

माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर श्री अशोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार, श्री देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में दिनांक 22.07.2026 को जिला कारागार ललितपुर का निरीक्षण किया गया।

पाकशाला (रसोईघर): भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री की उपलब्धता का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय पाकशाला की व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं।

पुरुष बंदी बैरक: बैरकों में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का अवलोकन किया गया। बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों की जानकारी दी गई।
महिला बंदी बैरक: महिला बंदियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ महिला बंदियों द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता की मांग की गई, जिस पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
किशोर बैरक: बैरक में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन कर किशोरों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया।
अस्पताल बैरक: स्वास्थ्य परीक्षण, औषधियों की उपलब्धता, चिकित्सीय अभिलेखों के रख-रखाव एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध पाई गईं। अधिकारियों को बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि पात्र बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया विधिसम्मत रूप से संचालित हो और कोई भी बंदी विधिक सहायता से वंचित न रहे। समग्र रूप से कारागार परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान श्री प्रशांत उपाध्याय प्रभारी अधीक्षक, जिला कारागार, श्री राजीव कुमार उपकारापाल, श्री जितेन्द्र लिदौरिया जेल चिकित्सक, श्री भूपेन्द्र सिंह फार्मासिस्ट तथा न्यायालय की ओर से श्री रोहित राठौर, श्री अरविन्द व श्री अनिल गनर उपस्थित रहें।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 हेतु सुलहवार्ता बैठकों का आयोजनउ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ क...
08/07/2026

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 हेतु सुलहवार्ता बैठकों का आयोजन

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर श्री अशोक कुमार सिंह की ओर से आमजनमानस को सूचित किया जाता है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 के अंतर्गत दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जायेगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य / जिला / तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्रों में किया जायेगा। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।

जनपद न्यायाधीश ललितपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 04.07.2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में ललितपुर जनपद से सम्बंधित चिन्हित पत्रावलियों की सुनवाई हेतु गठित पीठ के अध्यक्ष श्री यादवेंद्र सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) की अध्यक्षता में पृथक-पृथक सुलहवार्ता हेतु बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें चिन्हित मामलो के पक्षकारगण उपस्थित हुए। श्री चंद्रगुप्त यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ टी सी नोडल ऑफिसर समाधान समारोह ललितपुर,श्रीमती अदिति जैन, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफ टी सी, श्रीमती राखी भदौरिया अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन, सुलहवार्ता बैठकों में पीठों के अन्य सदस्यगण व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर श्री देवप्रिय सारस्वत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर उपस्थित रहे। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर श्री देवप्रिय सारस्वत द्वारा सभी सम्बंधित पक्षों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया तथा समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया गया।

दिनांक 29/06/2026 को माo  जिला जज, जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधि...
30/06/2026

दिनांक 29/06/2026 को माo जिला जज, जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,ललितपुर द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान, माo जिला जज ने पुरुष एवं महिला बैरकों, रसोईघर और जेल परिसर का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिला जज ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को जेल मैन्युअल के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय से बंदियों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

माo जिला जज ने महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उनके मानसिक और सामाजिक विकास के लिए विशेष कक्षाओं और रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए।

माननीय श्री अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के निर्देशानुसार श्री देवप्रिय सा...
27/06/2026

माननीय श्री अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के निर्देशानुसार श्री देवप्रिय सारस्वत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय राजकीय बाल गृह (बालक) दैलवारा का दिनांक 24.06.2026 को निरीक्षण किया गया।

Address

District And Sessions Court, Civil Line
Lalitpur
284403

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Legal Services Authority Lalitpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Legal Services Authority Lalitpur:

Shortcuts

Share