All India Kisan Mahasabha

All India Kisan Mahasabha An Organization of farmers in India

28/08/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*
28 अगस्त 2026
नई दिल्ली से जारी

नेपाल में 26 अगस्त को आई भयानक त्रासदी और उससे हुए जान-माल के भारी नुकसान की पीड़ा को झेल रहे नेपाल वासियों तथा अन्य देशों के पीड़ित परिवारों के साथ *साउथ एशिया पीजेंट्स फैडरेशन* अपनी सहानुभूति व्यक्त करता है.

सेटेलाइट निगरानी और संचार व्यवस्था वाले आज के युग में भी इन घटनाओं की पूर्व सूचना या चेतावनी जारी न होना नेपाल सरकार के साथ ही अंतरिक्ष में मजबूत उपस्थिति वाले उसके दो शक्तिशाली पड़ोसी सरकारों की नाकामी को भी दर्शाता है.

इस त्रासदी की आ रही भयानक तस्वीरों से सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि नेपाल सरकार द्वारा जारी नुकसान के प्राथमिक आकड़ों में सभी सूचनाएं आने तक कई गुना वृद्धि हो सकती है.

भारत में केदारनाथ आपदा के बाद से भारत, नेपाल में लगातार बढ़ रही प्राकृतिक आपदाएं चेता रही हैं कि संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में कारपोरेट लूट पर आधारित परियोजनाओं, हेली सेवाओं वाली बेलगाम पर्यटन और पर्वतारोहण की नीतियों ने हिमालय के ग्लेशियरों, पर्यावरण और जैव विविधता पर बड़ा हमला किया है. ये त्रासदियाँ प्रकृति पर मानव जनित हमलों के खिलाफ हिमालय द्वारा इन हमलों का विनासकारी प्रतिकार हैं.

इन प्राकृतिक घटनाओं को एक चेतावनी के रूप में लेते हुए हिमालयी क्षेत्रों में चलाई जा रही ऐसी सभी विनासकारी और हिमालय के पर्यावरण व संवेदनशिलता को नुकसान पहुंचाने वाली योजनाओं पर रोक लगाई जानी चाहिए.

हम विश्व जनमत से इस त्रासद घड़ी में नेपाल की यथासंभाव मदद की अपील करते हैं.

डॉ प्रेम दंगाल
अध्यक्ष
9779851087771

पुरुषोत्तम शर्मा
महासचिव
+919410305930

*साउथ एशिया पीजेंट्स फैडरेशन*

26/08/2026
हरियाणा *साथ मिलकर जनता के संघर्षों को तेज़ करने की दिशा में जोरदार पहल : किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान संगठनों ने हिसार ...
22/08/2026

हरियाणा
*साथ मिलकर जनता के संघर्षों को तेज़ करने की दिशा में जोरदार पहल : किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान संगठनों ने हिसार में की संयुक्त बैठक*

हिसार : आज हिसार स्थित जाट धर्मशाला में विभिन्न जन–संगठनों ने आपसी तालमेल बढ़ाने और हरियाणा में व्यापक जन–आंदोलन को खड़ा करने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें सभी संगठनों के नेतृत्वकारी साथियों ने भागीदारी की। संघ–भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण देश की आम जनता बुरी तरीके से त्रस्त है। जहां एक ओर किसानों और मजदूरों पर हमले बढ़े हैं वहीं दूसरी ओर छात्रों–नौजवानों के बीच शिक्षा और रोजगार सबसे बड़े मुद्दे बनकर उभर रहे हैं। बात चाहे पानीपत–मानेसर–फरीदाबाद के मजदूर–संघर्षों की हो, जंतर–मंतर पर चले Gen–Z आंदोलन की हो या पंजाब–हरियाणा समेत अन्य राज्यों के किसानों की मांगों की – मोदी सरकार की कॉरपोरेट–परस्त, विभाजनकारी–सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ देशभर में रोष बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अलग-अलग संगठनों का एक साथ तालमेल बनाना, हरियाणा की जनता के संघर्षों को निश्चित तौर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मददगार साबित होगा।

*20-21 सितंबर 2026 को जालंधर में आयोजित होगा अखिल भारतीय किसान महासभा का अखिल भारतीय सम्मेलन*

आज की बैठक की अध्यक्षता, अखिल भारतीय किसान महासभा के हरियाणा राज्य सचिव कामरेड सुखविंदर और जम्हूरी किसान सभा के राज्य अध्यक्ष कामरेड आजाद मीरान ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा के आगामी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई और सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी को पूरी शिरकत से निभाने का संकल्प लिया।सयुंक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देशभर में किसान, मजदूर, छात्र - नौजवानों, महिलाओं के आंदोलन चले हुए है। किसानों के दिल्ली आंदोलन के 13 महीने और छात्र युवाओं के जंतर मंतर आंदोलन ने फासीवादी सरकार की आँख में आंख डालकर जवाब दिया की देश में दादागिरी नहीं चलेगी, यहां भारत का संविधान चलेगा। आर एस एस और भाजपा की देश को तोड़ने की प्रत्येक मंशा का जवाब संघर्षों से दिया जायेगा। उन्होंने ने कहा कि लाल किले की प्राचीर से भारत देश के प्रधानमंत्री सरकार की गलत नीतियों, शोषण और देश को लूटकर खोखला करने वाले अदानी अंबानी जैसे लुटेरों का विरोध करने वालों को दिमागी नक्सल कहा। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की नींव हिल चुकी हैं, भाजपा मानसिक सन्तुलन खो चुकी हैं।20 सितम्बर को किसान एकता रैली होगी, जिसमें हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। इस सम्मेलन की खासियत यह है कि भारत के किसान आंदोलन में पहली बार अन्य संगठन मिलकर एक मंच पर एकता परिचय देते हुए इकट्ठे हो रहे हैं। यह ऐतिहासिक क्षण पूरे देश के किसान मजदूर के आंदोलन को मजबूती प्रदान के साथ साथ आंदोलनों को नई दिशा प्रदान करेगा।
संयुक्त बैठक में फैसला हुआ कि एक हजार किसान पंजाब में होने जा रही अखिल भारतीय किसान महासभा और जम्हूरी किसान सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने। राज्य के 11 जिलों में सम्मेलन को लेकर अलग - अलग कमेटियां गठित कर दी गई हैं।
संयुक्त निर्माण मोर्चा हरियाणा में निर्माण मजदूरों के अधिकारों को खत्म करने के खिलाफ 31 दिसम्बर को हिसार में राज्य स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा। ऐक्टू संबंधित भवन एवं अन्य निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा रजि 1995 जोर शोर से शामिल होगी और हरियाणा के अलग अलग हिस्सों से होने वाले पैदल मार्च को हिसार में पड़ाव में परिवर्तन करके सरकार के फैसलों का विरोध किया जायेगा।
छात्र युवाओं की समस्याओं को लेकर राज्य स्तरीय कन्वेंशन की जायेगी। जिसमें स्थाई रोजगार, सरकारी स्कूल - कॉलेज विश्वविद्यालयों बचाओ आंदोलन का आगाज किया जाएगा।
सयुंक्त बैठक में आर एम पी आई राज्य सचिव कॉमरेड तजिंदर, भाकपा- माले राज्य सचिव कॉमरेड विनोद धड़ौली, किसान महासभा राज्य सचिव कॉमरेड सुखविंदर सिंह, जम्हूरी किसान सभा राज्य अध्यक्ष आजाद मीरान, ऐक्टू दिल्ली राज्य सचिव कॉमरेड अभिषेक, आई सी टी यू के नेता राजेश चौबारा, इंकलाबी नौजवान सभा राज्य अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी, आईसा राज्य अध्यक्ष रवि रतिया, मजदूर नेता हैप्पी गरोहा, प्रेम सिंहमार, कृष्ण बौद्ध, विजय, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा राज्य नेता हैप्पी, अनमोल अलीका, हरियाणा छात्र यूनियन के नेता विजय, प्रकाश सिंह, देहाती मजदूर सभा के राज्य नेता जसपाल, सत्यवान जसवंत, डोगरा,7 भट्ठा मजदूरो के नेता कामरेड सीता राम सहित अन्य राज्य नेता शामिल हुए।
जारीकर्ता
कॉमरेड विनोद धड़ौली
एवं
कॉमरेड तजिंदर थिंद
9467702611

https://www.youtube.com/live/EJYDlMQVND8हरियाणा के हिसार-हांसी में किसान आंदोलन को लेकर तनाव बढ़ गया है।  किसान नेता सुर...
16/08/2026

https://www.youtube.com/live/EJYDlMQVND8
हरियाणा के हिसार-हांसी में किसान आंदोलन को लेकर तनाव बढ़ गया है। किसान नेता सुरेश कोथ, शमशेर नंबरदार, सुमित दलाल, श्रद्धानंद सहित लगभग 40 आंदोलनकारी किसानों को गिरफ़्तार किया गया।
हिसार के सूर्य नगर में डेयरी चलाने वाले किसान जीवन कुंडू की 4 अगस्त को हुई हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोग आंदोलन कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय आंदोलनरत किसानों पर पुलिस बल प्रयोग किया गया और जीवन कुंडू के पिता को भी हिरासत में लिया गया। हत्या के बाद आज तक जीवन कुंडू का दाह संस्कार नहीं किया गया है।
बहुजन संवाद में आज 16 अगस्त रात्रि 8 बजे पूरे मामले से जुड़ी चर्चा सुनिए। चर्चा में भाग ले रहे हैं-
🔹 इंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अ भा कि सभा, हरियाणा
🔹 पुरुषोत्तम शर्मा, राष्ट्रीय सचिव, किसान महासभा, बिहार
🔹 कृष्ण प्रसाद, सचिव अ भा कि सभा
🔹एड शिवसिंह, राष्ट्रीय महासचिव, किसंस, रीवा
🔹गुरनामसिंह भिक्की, महासचिव, पंजाब किसान यूनियन, पंजाब
🔹डॉ सुनीलम, संस्थापक संपादक, बहुजन संवाद
🔹डॉ आनन्द प्रकाश तिवारी, कार्यक्रम संपादक, बहुजन संवाद

🔔 किसान आंदोलनों, जनसंघर्षों और देश के महत्वपूर्ण सामाजिक-राजनीतिक सवालों की तथ्यपरक और बेबाक कवरेज के लिए हमारे YouTube चैनल को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और अपनी राय Comment में जरूर लिखें।

#किसानआंदोलन #किसान #हरियाणा #हिसार #बहुजनसंवाद

हरियाणा के हिसार-हांसी में किसान आंदोलन को लेकर तनाव बढ़ गया है। कि...

*संयुक्त किसान मोर्चा-SKM**प्रेस नोट | 16 अगस्त, 2026, नई दिल्ली**SKM ने हांसी में ग्रामीणों पर पुलिस की बर्बरता के लिए ...
16/08/2026

*संयुक्त किसान मोर्चा-SKM*

*प्रेस नोट | 16 अगस्त, 2026, नई दिल्ली*

*SKM ने हांसी में ग्रामीणों पर पुलिस की बर्बरता के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की कड़ी निंदा की*

*लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों को आपराधिक ठहराने की साजिश*

*मुख्यमंत्री से माफी, दुग्ध किसान की हत्या के मुख्य आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और पुलिस अधीक्षक सहित सभी दोषी पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की मांग*

एसकेएम ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के दिन हांसी में किसानों और ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कड़ी निंदा की है। ग्रामीणों को विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार 4 अगस्त 2026 को दुग्ध किसान जीवन कुंडू की हत्या के मुख्य आरोपी रमेश शर्मा को बचा रही है। बर्बर हत्या के 12 दिन बाद भी मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है, क्योंकि परिवार और ग्रामीण मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में हरियाणा पुलिस की विफलता का विरोध कर रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार जानबूझकर आरोपी को बचा रही है, जो उजना कलां के भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री का रिश्तेदार है।

पुलिस ने जानबूझकर ग्रामीणों - जिनमें कई महिला किसान भी शामिल थीं - की शांतिपूर्ण सभा पर बर्बर लाठीचार्ज किया और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश का भी उल्लंघन किया जिसमें कहा गया है कि विरोध प्रदर्शनों को संभालते समय पुलिस अधिकारियों को वर्दी पहननी चाहिए। वीडियो क्लिप से पता चलता है कि सादे कपड़ों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विरोध कर रहे लोगों पर गोली चलाने के लिए AK-47 राइफल उठा रहे हैं। तस्वीरों में जिला पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार पुलिस नियमावली का उल्लंघन करते हुए ग्रामीणों पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने 85-90 साल के बुजुर्ग किसानों को भी नहीं बख्शा। बड़ी संख्या में किसान घायल हुए और उन्हें चोटें आईं, लेकिन पुलिस ने कम से कम बल प्रयोग करने के बजाय हिंसा भड़काई। एसकेएम कानून का उल्लंघन करने वाले जिला अधीक्षक सहित सभी जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को तुरंत निलंबित करने और उन पर कानून के अनुसार मुकदमा चलाने की मांग करता है।

एसकेएम ने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर लोगों के लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों को आपराधिक ठहराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। एसकेएम मांग करता है कि न्यायिक हिरासत में बंद सभी दस किसान नेताओं — जिनमें एसकेएम एनसीसी सदस्य सुरेश कोथ और हरियाणा एससीसी नेता सुमित सिंह दलाल व शमशेर सिंह नंबरदार शामिल हैं — को बिना शर्त रिहा किया जाए; जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश शर्मा को तुरंत गिरफ्तार किया जाए; और न्याय, मुआवज़े व पीड़ित परिवार को रोज़गार की मांग कर रहे किसानों पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी माफ़ी मांगें।

एसकेएम किसानों से अपील करता है कि वे 'दोषियों के एनकाउंटर' जैसी गैर-ज़रूरी और अनुचित मांगों से दूर रहें और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सहित अपनी सभी मांगों के पूरा होने तक बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण और उग्र संघर्ष जारी रखें।

*जारीकर्ता: मीडिया सेल | संयुक्त किसान मोर्चा*

Address

U/90, Shakarpur , Delhi/92
Laxmi Nagar
110092

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All India Kisan Mahasabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share