14/08/2026
विभाजन विभीषिका पर संक्षिप्त संदेश
विभाजन विभीषिका हमें भारत के विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और बलिदान की याद दिलाती है। आइए, उन सभी ज्ञात-अज्ञात पीड़ितों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा यह संकल्प लें कि राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को सदैव सशक्त बनाए रखेंगे। इतिहास की यह त्रासदी हमें विभाजन नहीं, बल्कि एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
विभाजन का दर्द झेलनेवाले भारत माता के समस्त बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन 🙏🏻🙏🏻