19/05/2026
नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाला गिरफ्तारः- किशनी पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा,आरोपी को न्यायालय भेजा,पीड़िता सकुशल बरामद...
मैनपुरी/किशनी पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के अपहरणकर्ता को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
सोमवार को किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को जीपेन्द्र उर्फ जे.पी. पुत्र विश्वनाथ शाक्य, निवासी ग्राम रम्पुरा (कुम्हौल), बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष किशनी छत्रपाल सिंह व उनकी पुलिस टीम ने मुखबिरों का जाल बिछाया और 24 घंटे के भीतर ही अपहृत नाबालिग किशोरी को आरोपी जीपेन्द्र उर्फ जे.पी. के कब्जे से विधूना चौराहा से विधूना जाने वाले मार्ग से सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
निष्पक्ष संवाद NS