Vikash Lodhi rajpoot bkt

Vikash Lodhi rajpoot  bkt विधानसभा मीडिया प्रभारी बीकेटी लखनऊ

20/08/2026

मोनू हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

कुमरावां चौराहे पर दो घंटे चला धरना-प्रदर्शन, एसीपी व विधायक ने पहुंचकर ग्रामीणों को कराया शांत

20/08/2026

बक्सी का तालाब क्षेत्र के महिगवा थाना क्षेत्र में देर रात हुई हत्या के विरोध में कुम्हरावा चौराहा पर सैकड़ों मृतक के परिवार के साथ चौराहे को किया जा रहा जाम

परिजनों की मांगे हैं कि जब तक कातिलों को पड़कर जेल नहीं भेजा जाएगा तब तक हम लोग प्रदर्शन करते रहेंगे

गंभीर मामला देखते हुए मौके पर पहुंचे बीकेटी एसीपी सहित कई थाने की फोर्स मौजूद

14/08/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ |

“मेरी मां को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई”

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव में महिला शकुंतला देवी की मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतका के बच्चों ने पहाड़पुर चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

बच्चों का आरोप है कि “हमारी मां को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल किया गया था। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की और मां का मेडिकल तक नहीं कराया गया।” बच्चों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद उनकी मां की जान बच सकती थी।

महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिला की मौत की असली वजह क्या है? बीमारी या मारपीट? इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। फिलहाल बच्चों के आरोपों ने पहाड़पुर चौकी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

13/08/2026

इटौंजा नगर पंचायत रामलीला मैदान रत्नेश्वर महादेव शिव मंदिर से कांवड़ यात्रा कानपुर बिठूर के लिए रवाना,

31/07/2026

ब्रेकिंग न्यूज़

ईंट से बांधकर नदी में फेंकी गई महिला, पुल के नीचे मिला शव

इटौंजा क्षेत्र में सनसनी, पहचान न होने से हत्या की आशंका गहराई

राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन अंतर्गत इटौंजा थाना क्षेत्र के ग्राम लासा स्थित माल रोड पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के शव को ईंट से बांधकर नदी में फेंका गया था। शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी भी जुटा रही है।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और कौतूहल का माहौल बना हुआ है।

DGP Office, Lucknow, U.P. UP Police

24/07/2026

लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर पलटा यात्रियों से भरा ऑटो, आधा दर्जन घायल

इटौंजा पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया सीएचसी, हादसे की जांच शुरू

राजधानी लखनऊ के कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर स्थित एक निजी स्कूल के पास शुक्रवार को यात्रियों से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो हाईवे पर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।

सूचना मिलते ही इटौंजा थाना प्रभारी सोबरन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटौंजा भेजवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को सड़क से हटवाकर यातायात भी सुचारु कराया।

23/07/2026

लखनऊ में इंटरनेशनल साइबर ठगी का बड़ा भंडाफोड़

ऑपरेशन CY-VAJRA के तहत लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विदेशी नागरिकों को निशाना बनाने वाले फर्जी Apple Customer Support कॉल सेंटर पर छापा

मास्टरमाइंड समेत 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

18.50 लाख नकद, 31 लैपटॉप, 14 मोबाइल, 2 राउटर समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

अमेरिकी सरकारी अधिकारी बनकर विदेशी नागरिकों से करते थे करोड़ों की साइबर ठगी

फर्जी वेबसाइट, VOIP और हवाला नेटवर्क के जरिए संचालित हो रहा था अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट

20/07/2026

आज लखनऊ स्थित जवाहर भवन की चौथी मंजिल में आग लगने की सूचना पर सूबे के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया एवं बचाव कार्य में लगे दमकल कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

19/07/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | बीकेटी, लखनऊ

शादी के एक साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल में मचा हड़कंप

लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रीति गौतम, निवासी ग्राम भिठारी, पोस्ट गोयला, थाना चिनहट के रूप में हुई है। उनका विवाह करीब एक वर्ष पूर्व अरुण गौतम, निवासी नगुवामऊ कलां, बीकेटी से हुआ था।

बताया जा रहा है कि प्रीति का शव कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बीकेटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

17/07/2026

लखनऊ

अलीगंज थाना क्षेत्र में लगी भीषण आग के बाद सी शेषमणि मिश्रा ने संभाली कमान

कीचड़ और गंदगी में कपड़े गंदे होने के बिना परवाह किए दलदल में घुसे

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikash Lodhi rajpoot bkt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share