Uttar Pradesh Sangeet Natak Akademi

Uttar Pradesh Sangeet Natak Akademi For the last 61 years, the Academy has been doing important work of propagation, promotion and preser

उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ(संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवंकथक केन्द्र, लखनऊ द्वारानमनपरम्परा कथक की...सुविख्यात कथ...
26/08/2026

उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ
(संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश)
एवं
कथक केन्द्र, लखनऊ
द्वारा

नमन
परम्परा कथक की...

सुविख्यात कथकाचार्य पं. लच्छू महाराज जी की जयन्ती के अवसर पर दो दिवसीय पारम्परिक कथक नृत्य कार्यक्रम

कार्यक्रम

31 अगस्त, 2026

01- कथक केन्द्र, लखनऊ की प्रस्तुति

02- सुश्री देविका देवेन्द्र एस. मंगलामुखी, लखनऊ

03-सुश्री आभा औटी, पुणे

04- सुश्री उर्मिला शर्मा, प्रयागराज

05-श्री, मौलिक शाह, अहमदाबाद

कार्यक्रम

01 सितम्बर, 2026

01- कथक केन्द्र, लखनऊ की प्रस्तुति

02- डॉ० रुचि खरे, लखनऊ

03- प्रो० (डॉ०) भावना ग्रोवर, मेरठ

04- डॉ० सुचित्रा हरमलकर, इंदौर

05- डॉ० नंदकिशोर कपोते, पुणे

दिनांकः 31 अगस्त एवं 01 सितम्बर, 2026
समयः प्रतिदिन सायं 05:30 बजे
स्थानः संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह, अकादमी परिसर, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ

इस अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।

श्री योगी आदित्यनाथ जी माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं माननीय मंत्री ...
24/08/2026

श्री योगी आदित्यनाथ जी माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं माननीय मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन श्री जयवीर सिंह जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के माननीय अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, माननीय उपाध्यक्ष श्रीमती विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार जी की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में अकादमी द्वारा गुलशन वेलफेयर सोसाइटी के अन्तर्गत संचालित रिदम अकादमी, हमीरपुर के सहयोग से ‘’नवांकुर संगीत समारोह’’ का आयोजन दिनांक 22 अगस्त, 2026 को हमीरपुर के सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। इस अवसर पर अकादमी निदेशक श्री राज कुमार ने भी प्रतिभागी कलाकारों को आशीर्वाद दिया।
दीप प्रज्जवलन के उपरान्त सर्वप्रथम लखनऊ के रतन श्री का मधुर बांसुरी वादन हुआ। इस क्रम में लखनऊ की ही विधि जोशी ने पारंपरिक कथक नृत्य कर प्रशंसा अर्जित की। बरेली के अजय शंकर के सुमधुर भजनों के उपरांत कानपुर की प्रियाक्षी पाण्डेय ने ठुमरी गायन पेश कर अपनी तैयारी का सशक्त प्रदर्शन किया। अंत में बांदा की अनुष्का सिंह ने गजल गायन कर गायकी का अपना खास अंदाज पेश कर प्रसंशा अर्जित की।

उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा रिदम अकादमी, हमीरपुर (गुलशन वेलफेयर सोसाइटी के अन्तेर्गत ...
21/08/2026

उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा रिदम अकादमी, हमीरपुर (गुलशन वेलफेयर सोसाइटी के अन्तेर्गत संचालित) के सहयोग से आयोजित ‘’नवांकुर संगीत समारोह’’
कलाकार:-
बांसुरी वादन - रतन श्री, लखनऊ
कथक नृत्य - विधि जोशी, लखनऊ
भजन - अजय शंकर, बरेली
ठुमरी - प्रियाक्षी पाण्डेय, कानपुर
गजल - अनुष्का सिंह, बांदा
दिनांक: 22 अगस्त, 2026 समयः प्रातः 11ः00 बजे से
स्थान: रिदम अकादमी, हमीरपुर
इस अवसर पर आप सादर आमन्त्रित हैं।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय, मिर्जापुर के संयुक्त सहयोग से दिनांक 18 अगस...
20/08/2026

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय, मिर्जापुर के संयुक्त सहयोग से दिनांक 18 अगस्त, 2026 को आयोजित ‘नवांकुर संगीत समारोह’ का सफल आयोजन जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय, मिर्जापुर में संपन्न किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर नम्रता मिश्रा, संगीत नाटक अकादमी के प्रतिनिधि श्री सौरभ सक्सेना तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक श्री शिवराम शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के महत्व और उसकी समृद्ध परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना, साधना और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संगीत की महान परंपरा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
नवांकुर संगीत समारोह में नवोदित कलाकारों नेे शास्त्रीय संगीत, ध्रुपद-धमार, गजल, मोहन वीणा एवं तबला वादन सहित विभिन्न विधाओं की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भारतीय संगीत की विविधता, गंभीरता और सौंदर्य को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विशेष रूप से ध्रुपद-धमार, गजल एवं मोहन वीणा की प्रस्तुति को विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं अतिथियों द्वारा अत्यन्त प्रसंशा की गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए चार कलाकारों को ₹500-₹500 तथा एक कलाकार को ₹1,100 की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार दुबे ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, संगीत नाटक अकादमी के प्रतिनिधि, कलाकारों, संयोजकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय कला एवं संस्कृति से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
समारोह का वातावरण पूरे समय संगीत, कला और संस्कृति की स्वर-लहरियों से सराबोर रहा। नवोदित कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और उनके सम्मान के साथ ‘नवांकुर संगीत समारोह’ ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों के मन पर अपनी विशेष छाप छोड़ी।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ(संस्कृति विभाग, उ0प्र0)             एवंजय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, मिर्जापुर...
18/08/2026

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ
(संस्कृति विभाग, उ0प्र0)
एवं
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, मिर्जापुर
के सहयोग से आयोजित
‘‘नवांकुर संगीत समारोह’’
कलाकार:-
अथर्व मिश्रा, लखनऊ - ख्याल तराना
शिवांश सिंह वाराणसी - विचित्र वीणा
आंचल गौड़, मऊ - गज़ल
खुशाल द्विवेदी, कानपुर - ध्रुपद धमार
पवन चौधरी, लखनऊ - तबला
दिनांक: 18 अगस्त, 2026
स्थान: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, मिर्जापुर
इस अवसर पर आप सादर आमन्त्रित हैं।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त, 2026 को अकादमी अध्यक्ष प्रो0 जयन...
15/08/2026

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त, 2026 को अकादमी अध्यक्ष प्रो0 जयन्त खोत, उपाध्यक्ष सुश्री विभा सिंह, निदेशक श्री राज कुमार तथा अकादमी, कथक केन्द्र एवं जयघोष एवं के सभी कर्मचारियों द्वारा झण्डा रोहण के पश्चात् गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात् सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई एवं कथक केन्द्र की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गई।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ के अन्तर्गत दिनांक 04 अगस...
04/08/2026

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ के अन्तर्गत दिनांक 04 अगस्त, 2026 को अकादमी परिसर के कथक केन्द्र में मा0 अध्यक्ष प्रो0 जयन्त खोत, मा0 उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं समस्त प्रशिक्षक, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ के अन्तर्गत नशा मुक्ति के पक्ष में स्लोगन लिखा तथा नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रतिज्ञा ली।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0)           द्वारा "नशा मुक्त भारत अभियान"दिनांक 04 अगस्त, 2...
04/08/2026

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ
(संस्कृति विभाग, उ0प्र0)
द्वारा
"नशा मुक्त भारत अभियान"
दिनांक 04 अगस्त, 2026
एवं
"एक दिवसीय स्वच्छता अभियान"
दिनांक- 07 अगस्त, 2026
सशक्त युवा, सुरक्षित भारत
स्थानः अकादमी परिसर, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ

उ0प्र0संगीत नाटक अकादमी के कथक केन्द्र में नियमित कथक नृत्य प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन माध्यम से निम्न पाठ्...
30/07/2026

उ0प्र0संगीत नाटक अकादमी के कथक केन्द्र में नियमित कथक नृत्य प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन माध्यम से निम्न पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए जाते हैंः-

अकादमी अभिलेखागार हेतु "सितार वादन की परम्परा" पर विशेष साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग सम्पन्नलखनऊ, 19 जुलाई, 2026।...
30/07/2026

अकादमी अभिलेखागार हेतु "सितार वादन की परम्परा" पर विशेष साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग सम्पन्न
लखनऊ, 19 जुलाई, 2026। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा अकादमी अभिलेखागार के अंतर्गत "सितार वादन की परम्परा (मैहर–सेनिया घराने के संदर्भ में)" विषय पर एक विशेष साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग का आयोजन अकादमी स्टूडियो, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रख्यात सितार वादक श्री पार्थ प्रतिम राय ने मैहर–सेनिया घराने की परम्परा, उसके ऐतिहासिक विकास, गुरु-शिष्य परम्परा तथा भारतीय शास्त्रीय संगीत में उसके विशिष्ट योगदान पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मैहर–सेनिया घराने की वादन शैली में राग की शुद्धता, बीन-अंग की गरिमा, ध्रुपद-अंग की गंभीरता, स्वर-सौंदर्य तथा आलाप, जोड़, झाला और गत का संतुलित विकास इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं।
उन्होंने सितार वादन के तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक श्रेष्ठ सितार वादक के लिए मींड, गमक, कृन्तन, जमजमा, मिज़राब के बोल, दाएँ-बाएँ हाथ का समन्वय, लय की सटीक समझ तथा राग के स्वरूप की गहन जानकारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता तभी सार्थक होती है, जब उसमें भाव, सौंदर्य और राग की आत्मा का समावेश हो।
युवा कलाकारों को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि नियमित एवं अनुशासित रियाज़ ही संगीत साधना का मूल आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन निश्चित समय पर सुर, लय, मिज़राब के बोल, पलटे तथा रागों का क्रमबद्ध अभ्यास करने, गुरु के निर्देशों का पालन करने और महान कलाकारों की प्रस्तुतियों का नियमित श्रवण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि धीमी गति में किया गया शुद्ध अभ्यास ही आगे चलकर कलाकार को मंच पर आत्मविश्वास और परिपक्वता प्रदान करता है।
साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग के दौरान श्री पार्थ प्रतिम राय ने अनेक रागों के उदाहरण प्रस्तुत किए तथा विशेष रूप से राग खमाज एवं राग नन्द का प्रभावशाली सितार वादन प्रस्तुत कर मैहर–सेनिया घराने की विशिष्ट शैली का सजीव परिचय कराया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित संगीतज्ञों एवं श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई और सौंदर्य का अनुभव कराया।
इस अवसर पर प्रख्यात वायलिन वादक श्री भानु प्रताप बनर्जी ने साक्षात्कारकर्ता के रूप में सारगर्भित प्रश्नों के माध्यम से सितार वादन की परम्परा, घराने की विशेषताओं तथा संगीत की विविध तकनीकी एवं सौंदर्यपरक बारीकियों पर विस्तृत संवाद किया।
कार्यक्रम में प्रो. जयंत खोत, माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, श्रीमती विभा सिंह, माननीय उपाध्यक्ष तथा श्री राजकुमार, निदेशक, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. पवन कुमार द्वारा किया गया।
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अभिलेखागार के लिए आयोजित यह साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परम्पराओं के संरक्षण, प्रलेखन एवं भावी पीढ़ियों तक उनके व्यवस्थित संप्रेषण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Address

1, Vipin Khand, Gomti Nagar
Lucknow
226010

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+919026085672

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttar Pradesh Sangeet Natak Akademi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Uttar Pradesh Sangeet Natak Akademi:

Shortcuts

Share