26/07/2026
🚨 OPERATION “JEEVAN RAKSHA” 🚨
यात्री सुरक्षा – हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
दिनांक 25.07.2026 को ट्रेन संख्या 12303 के अनुरक्षण के दौरान बक्सर स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय एक 17 वर्षीय यात्री असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार होने वाला था। ड्यूटी पर तैनात ‘A’ Coy, 3 BN/RPSF के बल सदस्यों द्वारा सतर्क एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल यात्री को सुरक्षित कर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा रेलवे एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईI