21/08/2026
राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में प्रेस वार्ता, साझा की गईं प्रमुख उपलब्धियाँ!
राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय ने आज विश्वविद्यालय की पिछले कुछ वर्षों की प्रगति और विकास से मीडिया को अवगत कराने के लिए एक प्रेस वार्ता आयोजित की।
कुलपति प्रो. भृगु नाथ सिंह ने मीडिया के समक्ष एक प्रस्तुति देते हुए विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रो. सिंह ने छात्र संख्या में वृद्धि, शोध उत्पादन, संकाय शक्ति, अवसंरचना और संस्थागत साझेदारियों से जुड़े आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय, जो पूरी तरह से विमानन और वैमानिकी एवं संबद्ध क्षेत्र को समर्पित भारत का पहला और एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय है, विगत वर्षों में शिक्षा, शोध, अवसंरचना और उद्योग सहयोग के क्षेत्रों में निरंतर तथा तीव्र गति से विकास कर रहा है, और विकसित भारत@2047 की परिकल्पना के अनुरूप भारत के विमानन तंत्र में एक महत्वपूर्ण संस्थान के रूप में उभर रहा है।
इस अवसर पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं राष्ट्रीय मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ता के दौरान प्रो. सिंह ने ये भी कहा कि ये उपलब्धियां विश्वविद्यालय के आठ रणनीतिक स्तंभों पर आधारित हैं; लचीले शैक्षणिक कार्यक्रम, नवोन्मेषी शोध एवं विकास, गुणवत्तापूर्ण संकाय एवं स्टाफ, सहयोग एवं शोध साझेदारियां, जनसंपर्क एवं प्रसार, विश्वस्तरीय अवसंरचना, कुशल प्रशासन और उत्कृष्टता की संस्कृति। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को विमानन एवं वैमानिकी क्षेत्र में एक वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र बनाने के लिए विश्वविद्यालय समुदाय पूरी शक्ति से प्रयासरत है।
RGNAU Holds Press Meet to Highlight Key Achievements!
Rajiv Gandhi National Aviation University (RGNAU) held a press meet today to brief the media on the university's progress and development over the past few years.
Vice Chancellor Prof. Bhrigu Nath Singh gave a presentation to the media, walking through the University's key achievements. Prof. Singh shared data on student growth, research output, faculty strength, infrastructure and institutional partnerships. He noted that RGNAU, India’s first and only Central University dedicated exclusively to aviation, aerospace and allied disciplines, has seen rapid, sustained growth over the past few years across academics, research, infrastructure and industry collaboration, and is emerging as a key institution in India's aviation ecosystem in line with the vision of a Viksit Bharat@2047.
While interacting with the media, Prof. Singh said these achievements rest on RGNAU's eight strategic pillars, namely flexible academic programmes, innovative R&D, quality faculty and staff, collaboration and research partnerships, outreach and dissemination, world-class infrastructure, efficient governance, and a culture of excellence. He said the university community is putting in every effort to make RGNAU a global centre of aviation and aerospace excellence.
Ministry of Civil Aviation, Government of India