Namo Namo kranti Foundation

Namo Namo kranti Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Namo Namo kranti Foundation, Social service, लखनऊ, Lucknow.

मिशन नमो नमो क्रांति फाउंडेशन
समाज के गरीब,पिछडो और जरूरतमंदों की आवाज बनकर समाज के विकास हेतु मिशन नमो नमो क्रांति फाउंडेशन केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जो योजनाएं चलाई जा रही है उनको जन-जन तक पहुंचाना

🌧️ भारी वर्षा के दौरान सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के बीच आमजन से अपील है कि मौसम एवं...
25/09/2026

🌧️ भारी वर्षा के दौरान सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के बीच आमजन से अपील है कि मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों पर ध्यान दें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

⚠️ जलभराव वाले क्षेत्रों, नालों एवं नदी-तालाब के आसपास न जाएँ।
⚡ बिजली के खंभों, तारों एवं खुले विद्युत उपकरणों से दूर रहें।
🚫 बाढ़ के पानी में पैदल या वाहन से पार करने का प्रयास न करें।
📢 अफवाहों पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के कोई सूचना साझा न करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

नमो नमो | जय श्री राम 🚩🌳 नमो नमो क्रांति फाउंडेशन 🌳📢 तेजी से चल रहा है सदस्यता अभियान!समाज सेवा, संगठन विस्तार और जरूरतम...
25/09/2026

नमो नमो | जय श्री राम 🚩

🌳 नमो नमो क्रांति फाउंडेशन 🌳

📢 तेजी से चल रहा है सदस्यता अभियान!
समाज सेवा, संगठन विस्तार और जरूरतमंदों की आवाज को मजबूत करने के लिए आप भी नमो नमो क्रांति फाउंडेशन से जुड़ें और अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी जोड़ें। 🤝
💪 एक सदस्य — एक नई शक्ति
🌱 एक सदस्य — एक पेड़
🇮🇳 सेवा • संगठन • समर्पण
आइए, मिलकर एक मजबूत और सेवा-समर्पित संगठन का निर्माण करें।
📲 आज ही सदस्य बनें और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
#नमो_नमो_क्रांति_फाउंडेशन
#सदस्यता_अभियान
#संगठन_विस्तार
#समाज_सेवा
#सेवा_संगठन_समर्पण
Namo Namo kranti Foundation
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन उत्तर प्रदेश
Varsha Parashar Sharma
नमो नमो महिला मोर्चा
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन
Madan Mohan Shukla
Garima Singh Kalhans
Mahendra Pratap Singh

25/09/2026

*नमो नमो क्रांति फाउंडेशन*

जेड 3 वी-20/पी-20 ए/के एच-38, रसूलपुर, जानकीपुरम, लखनऊ -: 226021

संपर्क संख्या :- 7068385923

*संस्था के उद्देश्य *

यें उद्देश्य बहुत देसी उद्देश्य है।

1. क्षेत्र के समस्त जन सामान्य का सामाजिक, सांस्कृतिक, मानसिक, नैतिक, चारित्रिक, शैक्षिक, कलात्मक, आध्यात्मिक व बौद्धिक विकास करना।

2. सम्बन्धित शिक्षा विभाग के मानकों के अनुसार एवं शासन की अनुमति प्राप्त कर लोगों के शैक्षिक विकास हेतु विद्यालय की स्थापना करना जिसमें प्राथमिक स्तर से लेकर
उच्च स्तर तक शिक्षा इत्यादि की व्यवस्था करना।

3.संस्था के माध्यम से गरीब परिवार के बालक बालिकाओं के लिये निःशुल्क चिकित्सा, शिक्षा, पुस्तकीय सहायता, शैक्षिक परिभ्रमण, पुष्टाहार इत्यादि की व्यवस्था करना।

4. संस्था के माध्यम से सम्पंन्र परिवारों द्वारा दिये गये धन अथवा भोजन को गरीब, निराश्रित, जरूरत वाले एवं कमजोर वर्गीय को भोजन अथवा आवश्यक वस्तुओं को उन तक पहुंचाने का कार्य करना तथा आत्मनिर्भरता बनने हेतु प्रेरित करना।

5. समिति के माध्यम से बाल श्रम को समाप्त करने हेतु जनसामान्य को जागरूक बनाना एवं सड़क पर काम करने वाले बच्चों (स्ट्रीट चिल्ट्रेन) तथा बालक-बालिकाओँ को
स्वावलम्बी बनाने हेतु निःशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना एवं शिक्षा, वस्त्र, भोजन, दवाइयां इत्यादि देने में हर सम्भव मदद करना।

6. निर्धन, निराजित, पिछड़े, दृष्टिहीन, मूक बधिर, विकलांग महिलाओं तथा बालक/बालिकाओं के लिये भोजन, वस्त्र, शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासन द्वारा संचालित मिड डे मील
एवं विभिन्‍न संक्रामक रोगों की निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था करना तथा उनके उत्थान एवं विकास हेतु हर सम्भव प्रयास करना।

7. समिति के माध्यम से अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त कर निर्धन, निरात्रित, पिछड़े, बालक बालिकाओं को नि: शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना।

8. संस्था के माध्यम से बेटियों के महत्व को जन सामान्य मैं प्रचारित करना समाज की रचना में बेटियों की भूमिका, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के महत्व को दर्शाने वाले नुक्कड़
नाटकों, पत्र-पत्रिकाओं, सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से जन सामान्य को जागरूक करना।

9. विभिन्‍न विश्वविद्यालयों से सम्बद्धता प्राप्त कर छात्र-छात्राओं हेतु नर्सिंग डिप्लोमा, बी0 फार्मा, होटल मैनेजमेन्ट कोर्स एवं अन्य समस्त प्रकार की आधुनिकतम शिक्षा उपलब्ध कराकर रोजगारपरक बनाना।

10. संस्था द्वारा धूम्रपान व मदिरापान नशा उन्मूलन कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार व निःशुल्क स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना करना तथा जन कल्याण हेतु सरकार की योजनाओं
की उन्हें जानकारी देना।

11. संस्था के माध्यम से बालिकाओं, अध्ययनरत व शिक्षित कामकाजी, अकेले रहने वाली महिलाओं एवं तलाकशुदा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं बलात्कार व उनका शोषण रोकने हेतु जागरूकता शिविरों का आयोजन करना एवं उनको सम्मानित न्याय दिलाने में सहयोग करना तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए महिला समाधान केन्द्रों, परामर्श शिविरों की स्थापना एवं निःशुल्क विधिक सलाह प्रदान करना।

12. संस्थागत उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पुस्तकालय, वाचनालय की स्थापना करना एवं पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन व निःशुल्क वितरण करना।

13. जन सामान्य के बेहतर स्वास्थ्य हेतु शासन की अनुमति के पश्चात्‌ समय< पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, कोरोना टेस्टिंग शिविर, दन्त शिविर, टीकाकरण
शिविर, रक्तदान शिविर, नेत्र शिविर, पल्‍्स पोलियो शिविर को निःशुल्क आयोजित करवाना व विश्व एइस दिवस एवं विभिन्‍न प्रकार के वैल्फेयर कार्यक्रमों
करवाते रहना।

14. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, शोषित वर्ग एवं पिछड़ी जातियाँ के बच्चों एवं महिलाओं के लिए शिक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओँ स्व रोजागार हेतु शिक्षित व प्रशिक्षित कराकर रोजगारपरक बनाना।

15, आगंनबाड़ी केन्द्रों, बालवाड़ी, महिला एवं बाल पुष्टाहार कार्यक्रम और व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना करना स्वरोजगार के अवसर एवं साधन उपलब्ध करना ।

16. शहरी व महानगरीय क्षेत्र मैं समुचित कूड़ा निस्तारण, ग्रामीण स्वच्छता, मोहल्ला एवं कालोनी स्वच्छता, हेतु प्रभावी योजना बनाकर चलाना तथा सरकार से सहयोग लेकर
इसे ऊर्जा के स्रोत के रूप में बढ़ावा देना।

17. समय - समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठियाँ, सेमिनार, वाद विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता शिविर आदि का आयोजन करना।

18. जन सामान्य के नैतिक मूल्यों में सुधार हेतु छूआछूत, जातिवाद, बाल विवाह प्रथा, बालिका भ्रूण हत्या, बाल श्रम, यौन उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, दहेज के निवारण हेतु जागरूकता शिविरों, सेमिनारों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना व गरीब वयस्क व तलाकशुदा युवक, युवतियों हेतु दहेज रहित सामूहिक विवाह का आयोजन करना।

19. सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं बाल शिक्षा, जन धन योजना, मनरेगा, कौशल विकास योजना, पंचायती राज, महिला सशक्तीकरण, स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना, ग्राम विकास योजनाओं साइंस एवं टेकनॉलाजी, रूरल डेवलपमेंट स्वच्छता आदि से सम्बन्धित योजनाओं का प्रचार प्रसार करना व पात्र
व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने में सदद करना तथा महिला समूहों का गठन करना।

20. हर एक समाज के लोगों को भारतीय आध्यात्मिक एवं भारतीय संस्कृति से जोड़कर रखने का कार्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना।

21. युवा जोश, युवा सोच के साथ मिलकर कार्य करना तथा राष्ट्रीय निर्माण और नए भारत निर्माण के लिए कार्य करना और पूरा सहयोग करना।

22. सभी नदियों को साफ सफाई से रखना और उनके महत्व को लोगों को समझाना तथा गंगा नदी को साफ सफाई रखने के लिए शासन प्रशासन का पूरा सहयोग करना।

23. पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, औषधीय वृक्ष, फल प्रजातीय वाले वृक्षों, जले संचय, उद्यान संरक्षण, स्वजन धारा , स्वच्छ पेयजल, प्रदूषण नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन ,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास, ग्राम विकास, ऊसर-बंजर भूमि सुधार, कृषि विविधीकरण परियोजना, हरियाली कार्यक्रम, उपभोक्ता संरक्षण ,पशु पक्षी संरक्षण तथा स्वच्छता
जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार कर क्रियान्तयन में सहयोग प्रदान करना।

24, देश की प्राचीन विद्या योग, व्यायाम, आयुर्वेद का प्रशिक्षण प्रदान करना व प्रचार-प्रसार करनां एवं वैकल्पिक ऊर्जा जड़ी बूटियों एवं संनैटाइजर के उत्पादन में वृद्धि हेतु
किसानों एवं आमजन को प्रशिक्षित करना तथा किसानों के विकास के लिए खाद बीजें तथा उपकरण आदि उपलब्ध कराने में सहयोग करना एवं जड़ी बूटी से दवा बनाकर आयुर्वेद यूनानी विधि द्वारा औषधि का निर्माण कर वितरण कराना व गरीबों एवं असहाय लोगों का उपचार करना।

25. संस्था के माध्यम से असाध्य रोगों से ग्रसित महिलाएं एवं पुरुषों के लिये स्वास्थ्य परामर्श केंद्र ,चिकित्सा कैंप की स्थापना, घर पर नर्सिंग का सुविधा देना, धर्मार्थ
चिकित्सालय/डिस्पेंसरी, मोबाइल डिस्पेंसरी, अनाथालय ,छात्रावास ,विधवा आश्रम, वृद्धा आश्रम, शिशु पालन गृह, डे केयर सेंटर, शॉर्ट स्टे होम और वृद्धीं, विकलांगी के
लिए अल्पावास/आश्रय केन्द्रों, अस्पताल, स्टे होम, होम क्वारंटीन, नर्सिंग होम की सुविधा प्रदान कर सम्बन्धित केन्द्रों की स्थापना करना।

26. समाज के जन समस्या के विकास के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यक्रमों में उनका सहयोग करना और उनके कार्यों में उनका साथ देना।

27. महिलाओं /बालिकाओं ,पुरुषों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण, टाइपिंग, स्टेनोग्राफी, शिल्पा उद्योग, हस्तशिल्प, सिलाई, कढ़ाई ,बुनाई ,शिल्प कला ,ललित कला ,संगीत ,नृत्य ,थिएटर, फोटोग्राफी क्रिएटिव राइटिंग, फैशन डिजाईनिंग, ब्यूटीसियन, चिकन करी, जरी जरदोजी ,टेलरिंग ,डाई , ज्वेलरी मेकिंग,डॉल मेकिंग, फ्लावर मेकिंग ,फल संकरण ,खाद्य संस्करण, प्रिंटिंग, स्क्रीन प्रिंटिंग, ऑफसेट प्रिंटिंग, पेंटिंग, वाल पेंटिंग, फल प्रसंस्करण, खाद्य प्रसंस्करण, कुटीर उद्योग एवं लघु उद्योग
इत्यादि को चलाने तथा विकास के लिए आधुनिक प्रशिक्षण एवं समर कैम्प की व्यवस्था करना।

28. उत्तर प्रदेश ग्राम उद्योग बोर्ड/ ग्राम उद्योग आयोग एवं ग्रामीण लघु उद्योग कुटीर उद्योग निदेशालय के समस्त प्रकार के उद्योग के प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना करना।

25/09/2026

🚩 नमो नमो | जय श्री राम 🚩

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन

राष्ट्रीय टीम

संस्थापक
आदरणीय श्रीमती रीपू सिंह जी

राष्ट्रीय अध्यक्ष
आदरणीय श्री इंजीनियर कमल पांडेय जी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष
आदरणीय श्री शुभ चतुर्वेदी जी

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
आदरणीय श्री एडवोकेट पंकज गुप्ता जी

राष्ट्रीय महासचिव
आदरणीय श्री अभिषेक मिश्रा जी
राष्ट्रीय महासंगठन मंत्री

आदरणीय श्री दीपक गुप्ता जी
राष्ट्रीय संगठन मंत्री

आदरणीय श्री संजय मिश्रा जी
राष्ट्रीय प्रवक्ता

आदरणीय श्रीमती इंदू सिंह जी
राष्ट्रीय सचिव

आदरणीय श्री निशांत कौशिक जी
राष्ट्रीय सदस्य

आदरणीय श्री अनुराग सिंह जी
---
🌳 एक सदस्य – एक पेड़ 🌳
सेवा • संगठन • समर्पण • अनुशासन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शुभ चतुर्वेदी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 🎉लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडे...
25/09/2026

राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शुभ चतुर्वेदी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 🎉
लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष माननीय श्री शुभ चतुर्वेदी जी का जन्मदिन प्रदेश कार्यालय, डांडिया मार्केट, लखनऊ में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। 🎂💐
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय मिश्रा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक तिवारी जी ने की। इस अवसर पर केक काटकर श्री शुभ चतुर्वेदी जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 🙏
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सीनरी भेंट कर, बुके देकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर श्री शुभ चतुर्वेदी जी को सम्मानित किया गया। 💐🎁
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्यांशी शुक्ला जी, अवध क्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा जी, अवध क्षेत्र सचिव श्री विनय अवस्थी जी, श्री महेश तिवारी जी, अल्पसंख्यक अवध क्षेत्र अध्यक्ष शमा परवीन जी, अवध क्षेत्र प्रवक्ता श्रीमती मंजू तिवारी जी, जिला अध्यक्ष रंजना द्विवेदी जी, अनुपमा सिंह जी, महानगर अध्यक्ष पूजा शुक्ला जी, डॉ. उषा दीक्षित जी, उमा सिंह जी, मंजू बाजपेई जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने श्री शुभ चतुर्वेदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। 🌺
अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक तिवारी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
🌳 एक सदस्य — एक पेड़ 🌳
🤝 सेवा • संगठन • समर्पण 🤝
#नमो_नमो_क्रांति_फाउंडेशन
#शुभ_चतुर्वेदी
#जन्मदिन_की_हार्दिक_शुभकामनाएं
#महिला_सशक्तिकरण
#सेवा_संगठन_समर्पण

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष आदरणीय श्री शुभ चतुर्वेदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं ...
23/09/2026

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष आदरणीय श्री शुभ चतुर्वेदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। 💐🎉
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें। आपके नेतृत्व, मार्गदर्शन और समर्पण से संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। 🙏🚩
आपका जीवन सदैव खुशियों, सम्मान और सफलता से भरा रहे।
🎂🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं शुभ भैया! 🎉🎂
🚩 नमो नमो क्रांति फाउंडेशन परिवार 🚩
🌳 एक सदस्य – एक पेड़ 🌳
#शुभचतुर्वेदी #जन्मदिन_की_हार्दिक_शुभकामनाएं #नमो_नमो_क्रांति_फाउंडेशन #नमो_नमो

'विश्व शांति दिवस' पर भारत का शाश्वत संदेश 'वसुधैव कुटुम्बकम्' हमें स्मरण कराता है कि संवाद संघर्ष से, सह-अस्तित्व विभाज...
21/09/2026

'विश्व शांति दिवस' पर भारत का शाश्वत संदेश 'वसुधैव कुटुम्बकम्' हमें स्मरण कराता है कि संवाद संघर्ष से, सह-अस्तित्व विभाजन से और करुणा हिंसा से कहीं अधिक शक्तिशाली है।

आइए, 'सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:' की भावना के साथ एक ऐसे विश्व के निर्माण का संकल्प लें, जहां युद्ध नहीं संवाद, भय नहीं विश्वास और वैमनस्य नहीं मानवता भविष्य की भाषा बने।

'विश्व शांति दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय मानकर माँ भारती की सेवा में निरंतर समर्पित, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendr...
17/09/2026

राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय मानकर माँ भारती की सेवा में निरंतर समर्पित, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !

आपका दृढ़ नेतृत्व, संकल्प और कर्मठता नए भारत के निर्माण को नई दिशा दे रहा है ,
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा का अनंत सामर्थ्य प्रदान करें ...!!

जिस श्रम से निर्माण होता है, जिस कौशल से सृजन होता है और जिस संकल्प से राष्ट्र आगे बढ़ता है—वह भगवान विश्वकर्मा जी की प्...
17/09/2026

जिस श्रम से निर्माण होता है, जिस कौशल से सृजन होता है और जिस संकल्प से राष्ट्र आगे बढ़ता है—वह भगवान विश्वकर्मा जी की प्रेरणा का ही विस्तार है।

भगवान विश्वकर्मा जी की पावन जयंती पर सभी शिल्पकारों, अभियंताओं, कारीगरों एवं श्रमिक बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। देवशिल्पी की कृपा से आपके हुनर को नई पहचान, परिश्रम को नई ऊंचाई और जीवन को सुख-समृद्धि प्राप्त हो।

Address

लखनऊ
Lucknow

Telephone

+918417843033

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namo Namo kranti Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Namo Namo kranti Foundation:

Shortcuts

Share

Category